खबर
Top News

कन्या भोज के बहाने बच्चियों को फ्लैट में रोककर मारपीट करने का आरोप: रिटायर्ड शिक्षिका ने कहा- आरोप गलत

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

22 अक्टूबर 2026, 4:03 pm
शेयर करें:
कन्या भोज के बहाने बच्चियों को फ्लैट में रोककर मारपीट करने का आरोप

सात बच्चियों के मामले में परिजन की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया केस

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।

कन्याभोज के लिए गई सात बच्चियों को फ्लैट में रोककर उनसे मारपीट करने और जबरन वीडियो बनवाने के आरोपों से शहनाई रेसीडेंसी में विवाद खड़ा हो गया। बच्चियों के परिजन ने 62 वर्षीय रिटायर्ड शिक्षिका अनीता मोहता पर गंभीर आरोप लगाते हुए एमआईजी थाने में शिकायत की। पुलिस ने बच्चियों के बयान दर्ज कर शिक्षिका के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं शिक्षिका ने बच्चियों को बंधक बनाने व मारपीट करने के आरोपों को गलत बताया।

शिक्षिका का कहना है उन्होंने केवल मंदिर में रखे रुपए गायब होने पर बच्चियों से पूछताछ की थी। उनका दावा है कि बच्चियां खुद उनके फ्लैट में आई थीं और वह उन्हें नीचे छोड़ने भी गई थीं।

मामले में बच्चियों को फ्लैट में कितनी देर रोका गया, उनके साथ क्या हुआ और रुपयों को लेकर पूछताछ के दौरान किन परिस्थितियों में वीडियो बनाया गया, इन सवालों के जवाब पुलिस की जांच के बाद ही सामने आ सकेंगे।

परिजन के मुताबिक बच्चियां कन्या पूजन और भोज के लिए शहनाई रेसीडेंसी गई थीं। आरोप है कि उन्हें भोजन, गिफ्ट और चॉकलेट देने की बात कहकर फ्लैट में बुलाया गया। जब बच्चियां काफी देर तक घर नहीं लौटीं तो परिवार के सदस्य उन्हें तलाशते हुए सोसायटी पहुंचे।

उनका दावा है कि बच्चियां फ्लैट से रोते हुए नीचे आईं और उन्होंने अपने साथ मारपीट की बात बताई। परिजन ने आरोप लगाया कि जबरदस्ती वीडियो बनवाकर बच्चियों से कहलवाया गया कि उन्होंने रुपए उठाए थे।

यदि शिक्षिका को बच्चियों पर रुपए लेने का संदेह था, तो उन्हें सीधे परिजन को सूचना देना थी। मामले में निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की गई है।

शिक्षिका का दावा- रुपए नहीं मिले तो की पूछताछ... फ्लैट नंबर 303 में रहने वाली रिटायर्ड शिक्षिका अनीता मोहता ने बच्चियों के परिजन के आरोपों को खारिज किया है। उनका कहना है कि बच्चियां उनके बुलाने पर नहीं, बल्कि खुद उनके फ्लैट में आई थीं।

बच्चियों ने प्रसाद और खाना मांगा तो उन्होंने अंदर बैठाया और दाल-चावल बनाने लगीं। बच्चियों ने बताया था कि वे फ्लैट नंबर 703 से आई हैं, जहां उन्हें बुलाया गया था। शिक्षिका के अनुसार बाद में उन्होंने मंदिर में रखे रुपए और लिफाफे गायब देख बच्चियों के दोबारा आने पर पूछताछ की। इस दौरान बच्चियों ने एक बच्ची की ओर इशारा किया और संबंधित बच्ची ने रुपए लेने की बात कही।

शिक्षिका अनीता ने बच्चियों को चार घंटे तक बंधक बनाए रखने व उनसे मारपीट के आरोपों को गलत बताया। उनका कहना है कि बच्चियां उनके फ्लैट में इतने लंबे समय तक नहीं रुकी। वह खुद उन्हें नीचे छोड़ने गई थीं। उन्होंने यह भी बताया कि वह एकादशी पर खाटू श्याम जाने वाली थीं और यात्रा के लिए टिकट भी बुक कराई थी, लेकिन बाद में उसे रद्द कर दिया।

मेडिकल में चोट की पुष्टि नहीं, बयान जांच का आधार
परिजन ने बच्चियों के हाथ-पैरों पर चोट और गाल पर थप्पड़ मारने के आरोप लगाए हैं। उपलब्ध जानकारी के अनुसार बच्चियों का देर रात तक मेडिकल परीक्षण कराया गया, लेकिन रिपोर्ट में मारपीट से लगी चोट की पुष्टि नहीं हुई। हालांकि पुलिस के लिए बच्चियों के बयान, शिक्षिका के कथन और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों का मिलान करना महत्वपूर्ण होगा।

सीसीटीवी फुटेज को लेकर भी अलग-अलग दावे
घटना के संबंध में सोसायटी के सीसीटीवी कैमरों को लेकर भी स्थिति स्पष्ट होना बाकी है। जानकारी के मुताबिक संबंधित फ्लैट और उसी फ्लोर पर कैमरे नहीं लगे होने की बात सामने आई है, जबकि परिजन का कहना है कि वहां सीसीटीवी कैमरे मौजूद हैं।

पुलिस को कैमरों की वास्तविक स्थिति की जांच कर यह पता लगाना होगा कि घटना के समय का कोई फुटेज उपलब्ध है या नहीं। सोसायटी के प्रवेश और अन्य हिस्सों में लगे कैमरों की रिकॉर्डिंग भी घटनाक्रम की समय-सीमा स्पष्ट करने में मददगार हो सकती है।

चार महीने पहले बेटे के साथ रहने आई थीं
सोसायटी के सुरक्षाकर्मियों और कुछ रहवासियों के मुताबिक अनीता मोहता करीब चार महीने पहले अपने बेटे के साथ फ्लैट नंबर 303 में रहने आईं। वह किसी से ज्यादा बातचीत नहीं करती हैं। फिलहाल एमआईजी पुलिस द्वारा शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

संबंधित समाचार

सफाई में लापरवाही पर निगमायुक्त सख्त
Top News

सफाई में लापरवाही पर निगमायुक्त सख्त:कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश

6 minutes ago
क्या वाकई कमजोर हो रहा है ‘नशासुर’
Top News

क्या वाकई कमजोर हो रहा है ‘नशासुर’:विजयादशमी पर नेताओं ने दिया नशा मुक्ति का संदेश; तो उधर क्राइम ब्रांच ने त्योहार पर पकड़ी 25.40 लाख की ड्रग्स

8 minutes ago
वीडियो देखिये, पानी बचाने के लिए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की अपील
Top News

वीडियो देखिये, पानी बचाने के लिए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की अपील:मालवा-निमाड़ में कम बारिश से गर्मी में बढ़ सकता है जल संकट; RO के वेस्टेज पानी के दोबारा इस्तेमाल का तरीका भी बताया

12 minutes ago
सुप्रीम कोर्ट का आदेश सख्त
Indore

सुप्रीम कोर्ट का आदेश सख्त:ओवरलोडिंग पर कार्रवाई कितनी प्रभावी

19 minutes ago
पत्रकार को हाथ-पैर तोड़ने और जान से मारने की दी धमकी
Top News

पत्रकार को हाथ-पैर तोड़ने और जान से मारने की दी धमकी:कथित फर्जी पुलिस कॉल से बुलाने का आरोप; थाने पर की गयी शिकायत

27 minutes ago
अवैध कफ सिरप नेटवर्क का खुलासा
Top News

अवैध कफ सिरप नेटवर्क का खुलासा:दो आरोपी गिरफ्तार; 10.35 लाख का मशरूका जब्त

30 minutes ago
भ्रष्ट पुलिसवाले का लाइन में सालों तक डेरा
Top News

भ्रष्ट पुलिसवाले का लाइन में सालों तक डेरा:कथित कारोबार का साम्राज्य आखिर कैसे

31 minutes ago
वीडियो देखिये, दिग्विजय की यात्रा पर फरमान से कांग्रेस में घमासान
Top News

वीडियो देखिये, दिग्विजय की यात्रा पर फरमान से कांग्रेस में घमासान:इस नेता ने मुकेश नायक को बताया भाजपा का स्लीपर सेल; बोले- कांग्रेस में बने रहने का कोई औचित्य नहीं, जीतू पटवारी की चुप्पी पर भी उठाए सवाल

36 minutes ago
हजारों भक्तों ने ली महाप्रसादी
Top News

हजारों भक्तों ने ली महाप्रसादी:नवमी से शुरू हुआ महाभंडारा दशहरे तक चला

39 minutes ago
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हादसा
Top News

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हादसा:हाईटेंशन तार ट्रैक्टर-ट्रॉली पर गिरा; करंट से 2 युवकों की मौत, 6 घायल

43 minutes ago
नशे की मंडी सजाने निकले ससुर-दामाद
Top News

नशे की मंडी सजाने निकले ससुर-दामाद:25 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का सरकार पर हमला
Top News

वीडियो देखिये, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का सरकार पर हमला:मंत्रियों के विभागों में भ्रष्टाचार; 5-8 रुपये के बल्ब 33 हजार में खरीदने का आरोप

about 1 hour ago
दीपावली से पहले इंदौर पुलिस अलर्ट पर
Top News

दीपावली से पहले इंदौर पुलिस अलर्ट पर:पटाखा बाजारों से लेकर ड्रग्स नेटवर्क तक पर सख्ती के निर्देश; पुलिस कमिश्नर ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

about 1 hour ago
MP में नए सिस्टम का असर
Top News

MP में नए सिस्टम का असर:आज इन जिलों में आंधी-पानी का अलर्ट; मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर जारी

about 1 hour ago
कहीं 2 तो कहीं 6 लाख में खरीदे गए कचरा वाहन
Top News

कहीं 2 तो कहीं 6 लाख में खरीदे गए कचरा वाहन

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, पेट्रोकेमिकल्स और रसायन उद्योग में निवेश बढ़ाएगा मध्य प्रदेश
Top News

वीडियो देखिये, पेट्रोकेमिकल्स और रसायन उद्योग में निवेश बढ़ाएगा मध्य प्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले- राज्य में पर्याप्त लैंड बैंक के साथ पानी, बिजली और मानव संसाधन की उपलब्धता

about 1 hour ago
मिलावट पर राज्य सरकार का सबसे बड़ा प्रहार
Top News

मिलावट पर राज्य सरकार का सबसे बड़ा प्रहार:50 से अधिक घी ब्रांड बैन; 42 के राष्ट्रव्यापी रीकॉल के आदेश

about 1 hour ago
14 साल से जला रहे आतंकवादियों के पुतले
Top News

14 साल से जला रहे आतंकवादियों के पुतले:इस बार आतंकी अब्दुल रऊफ अजहर का किया दहन

about 1 hour ago
तेज रफ्तार लोडिंग वाहन ने कांस्टेबल को कुचला
Top News

तेज रफ्तार लोडिंग वाहन ने कांस्टेबल को कुचला:बाइक सवार को रोकने का इशारा करते समय हुआ हादसा; 12 किलोमीटर पीछा कर चालक को पकड़ा

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, तेज रफ्तार ट्राले ने छीनी 3 स्कूली बच्चों की जिंदगी
Top News

वीडियो देखिये, तेज रफ्तार ट्राले ने छीनी 3 स्कूली बच्चों की जिंदगी:पीथमपुर में महेंद्रा ब्रिज के पास दर्दनाक हादसा; मृतकों में बच्ची और दो सगे भाई शामिल

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!