खबर
Top News

क्या वाकई कमजोर हो रहा है ‘नशासुर’: विजयादशमी पर नेताओं ने दिया नशा मुक्ति का संदेश; तो उधर क्राइम ब्रांच ने त्योहार पर पकड़ी 25.40 लाख की ड्रग्स

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

22 अक्टूबर 2026, 4:38 pm
शेयर करें:
क्या वाकई कमजोर हो रहा है ‘नशासुर’

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इस बार विजयादशमी के मंचों पर रावण दहन से ज्यादा चर्चा जिस एक अन्य ‘रावण’ की रही, वह था- नशा। एक तरफ रावण दहन के अवसर पर राजनेताओं ने मंचों से युवाओं को नशे के खिलाफ बड़ी-बड़ी नसीहतें दीं, तो दूसरी तरफ ठीक उसी दौरान पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई ने आईना दिखा दिया कि यह जहर शहर के युवाओं की रगों में किस हद तक उतर चुका है। सवाल यह है कि क्या मंचों के भाषणों और पुलिस की लगातार नशे के खिलाफ कार्रवाई के बीच इंदौर में पैर पसारता नशे का यह कारोबार वाकई कमजोर हो रहा है?

मंचों पर सत्ता से विपक्ष तक एक सुर- विजय नगर के रावण दहन कार्यक्रम में मंगलवार को कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बच्चों और युवाओं को स्पष्ट शब्दों में चेताया कि आज के दौर में नशे से दूरी बनाना सबसे बड़ी जरूरत है।

समाज को इस बुराई के खिलाफ खुद आगे आना होगा। उधर, एक अन्य कार्यक्रम में कांग्रेस के पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा ने इस बार ‘नशासुर’ का प्रतीकात्मक पुतला जलाकर सरकार को घेरा।

उन्होंने आरोप लगाया कि मध्य प्रदेश को ड्रग्स माफियाओं ने चारों तरफ से जकड़ लिया है। हालांकि इसी मंच से उन्होंने ‘वोट चोरी’ का राजनीतिक तीर भी चलाया, जो बहस का विषय जरूर बना, लेकिन मूल मुद्दा नशे का ही रहा।

इसके अलावा रायसेन में केंद्रीय मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने भी युवाओं को नशे से दूर रहने और भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। यानी सत्तापक्ष हो या विपक्ष, इस बात पर सहमति साफ थी कि नशा आज की युवा पीढ़ी का सबसे बड़ा दुश्मन है, लेकिन सवाल यह है कि क्या सिर्फ मंचों से चिंता जताने से इस नशे रूपी दानव का अंत हो जाएगा?

रात की गश्त में धराए तस्कर- राजनेताओं के भाषणों के बीच कमिश्नरेट की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। 20 अक्टूबर की रात सुपर कॉरिडोर पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने बिना नंबर की पल्सर बाइक पर संदिग्ध रूप से घूम रहे दो लोगों को दबोचा।

तलाशी लेने पर बाइक से 254 ग्राम एमडी ड्रग्स (मेफेड्रोन) बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 25 लाख 40 हजार रुपए आंकी गई है। पूछताछ में खुुलासा हुआ कि आरोपी यह ड्रग्स दशहरा और दीवाली जैसे बड़े त्योहारों के सीजन में इंदौर के युवाओं में खपाने की फिराक में थे।

आंकड़ों के आईने में पुलिस की सक्रियता बनाम चुनौती- क्राइम ब्रांच इंदौर के आंकड़े देखें तो पुलिस की मुस्तैदी साफ नजर आती है। 1 जनवरी 2026 से अब तक एनडीपीएस एक्ट के तहत 79 प्रकरणों में 176 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

इस दौरान पुलिस ने 3.3547 किलो एमडी ड्रग्स, 32.402 किलो गांजा, 500 किलो भांग, 385.12 ग्राम ब्राउन शुगर और 10 ग्राम कोकीन समेत 4 करोड़ 27 लाख रुपए से अधिक के मादक पदार्थ और इनकी तस्करी में लिप्त वाहन जब्त किए हैं।

ये आंकड़े भले ही पुलिस की पीठ थपथपाने के लिए काफी हों, लेकिन सिक्के का दूसरा पहलू यह भी है कि इतनी बड़ी मात्रा में ड्रग्स पकड़ी जाना साबित करता है कि शहर में इसकी ‘मांग’ और ‘आपूर्ति’ दोनों लगातार बनी हुई हैं।

जानकारों की राय है कि कार्रवाई और मांग पर प्रहार साथ-साथ चलना चाहिए। पुलिस तस्करों और वाहकों को पकड़कर ‘आपूर्ति’ पर तो चोट कर रही है, लेकिन ‘मांग’ तब तक खत्म नहीं होगी, जब तक स्कूलों, कॉलेजों और परिवारों में युवाओं की काउंसलिंग व मॉनिटरिंग सख्त नहीं होगी।

जड़ तक पहुंचे पुलिस- छोटे वाहक (कैरियर) तो पकड़ में आ जाते हैं, लेकिन पर्दे के पीछे बैठकर इस सिंडिकेट को चलाने वाले असली किंगपिन (सप्लायर) अक्सर पुलिस की पकड़ से दूर रहते हैं। जरूरत इस बात की है कि मंदसौर और अन्य जिलों से जुड़े इन तारों को जड़ से उखाड़ा जाए।

सियासत से ऊपर उठे समाज की सुरक्षा
नशा किसी पार्टी या विचारधारा को देखकर नहीं, बल्कि सीधे युवा पीढ़ी को अपना शिकार बनाता है। मंचों पर पुतले जलाना और आरोप-प्रत्यारोप लगाना आसान है, लेकिन ‘नशासुर’ का अंत तभी होगा, जब पूरा समाज, पुलिस और प्रशासन मिलकर एक साझा और मजबूत रणनीति तैयार करेंगे।

विजयादशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इंदौर के लिए इस साल का सबसे बड़ा और खतरनाक ‘रावण’ नशा ही है। इसे मारने के लिए केवल बयानों की नहीं, बल्कि निरंतर और निर्णायक युद्ध की आवश्यकता है।

संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, आबकारी विभाग की कार्रवाई
Top News

वीडियो देखिये, आबकारी विभाग की कार्रवाई:150 पाव अवैध शराब जब्त; आरोपी गिरफ्तार

21 minutes ago
वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में चार आरोपी इस दिन तक पुलिस हिरासत में
Top News

वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में चार आरोपी इस दिन तक पुलिस हिरासत में:मुंबई की किला कोर्ट में पेश किए गए; अनिल पंडित की भूमिका की जांच

26 minutes ago
बिजली कंपनियों के कुप्रबंधन से जनता त्रस्त
Top News

बिजली कंपनियों के कुप्रबंधन से जनता त्रस्त

43 minutes ago
IND vs NZ 1st T20
Top News

IND vs NZ 1st T20:भारत ने रिकॉर्ड चेज कर न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया; सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त, ये खिलाड़ी रहे मैच के हीरो

44 minutes ago
सफाई में लापरवाही पर निगमायुक्त सख्त
Top News

सफाई में लापरवाही पर निगमायुक्त सख्त:कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, पानी बचाने के लिए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की अपील
Top News

वीडियो देखिये, पानी बचाने के लिए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की अपील:मालवा-निमाड़ में कम बारिश से गर्मी में बढ़ सकता है जल संकट; RO के वेस्टेज पानी के दोबारा इस्तेमाल का तरीका भी बताया

about 1 hour ago
सुप्रीम कोर्ट का आदेश सख्त
Indore

सुप्रीम कोर्ट का आदेश सख्त:ओवरलोडिंग पर कार्रवाई कितनी प्रभावी

about 1 hour ago
पत्रकार को हाथ-पैर तोड़ने और जान से मारने की दी धमकी
Top News

पत्रकार को हाथ-पैर तोड़ने और जान से मारने की दी धमकी:कथित फर्जी पुलिस कॉल से बुलाने का आरोप; थाने पर की गयी शिकायत

about 1 hour ago
अवैध कफ सिरप नेटवर्क का खुलासा
Top News

अवैध कफ सिरप नेटवर्क का खुलासा:दो आरोपी गिरफ्तार; 10.35 लाख का मशरूका जब्त

about 1 hour ago
भ्रष्ट पुलिसवाले का लाइन में सालों तक डेरा
Top News

भ्रष्ट पुलिसवाले का लाइन में सालों तक डेरा:कथित कारोबार का साम्राज्य आखिर कैसे

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, दिग्विजय की यात्रा पर फरमान से कांग्रेस में घमासान
Top News

वीडियो देखिये, दिग्विजय की यात्रा पर फरमान से कांग्रेस में घमासान:इस नेता ने मुकेश नायक को बताया भाजपा का स्लीपर सेल; बोले- कांग्रेस में बने रहने का कोई औचित्य नहीं, जीतू पटवारी की चुप्पी पर भी उठाए सवाल

about 1 hour ago
हजारों भक्तों ने ली महाप्रसादी
Top News

हजारों भक्तों ने ली महाप्रसादी:नवमी से शुरू हुआ महाभंडारा दशहरे तक चला

about 1 hour ago
कन्या भोज के बहाने बच्चियों को फ्लैट में रोककर मारपीट करने का आरोप
Top News

कन्या भोज के बहाने बच्चियों को फ्लैट में रोककर मारपीट करने का आरोप:रिटायर्ड शिक्षिका ने कहा- आरोप गलत

about 1 hour ago
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हादसा
Top News

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हादसा:हाईटेंशन तार ट्रैक्टर-ट्रॉली पर गिरा; करंट से 2 युवकों की मौत, 6 घायल

about 1 hour ago
नशे की मंडी सजाने निकले ससुर-दामाद
Top News

नशे की मंडी सजाने निकले ससुर-दामाद:25 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का सरकार पर हमला
Top News

वीडियो देखिये, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का सरकार पर हमला:मंत्रियों के विभागों में भ्रष्टाचार; 5-8 रुपये के बल्ब 33 हजार में खरीदने का आरोप

about 2 hours ago
दीपावली से पहले इंदौर पुलिस अलर्ट पर
Top News

दीपावली से पहले इंदौर पुलिस अलर्ट पर:पटाखा बाजारों से लेकर ड्रग्स नेटवर्क तक पर सख्ती के निर्देश; पुलिस कमिश्नर ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

about 2 hours ago
MP में नए सिस्टम का असर
Top News

MP में नए सिस्टम का असर:आज इन जिलों में आंधी-पानी का अलर्ट; मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर जारी

about 2 hours ago
कहीं 2 तो कहीं 6 लाख में खरीदे गए कचरा वाहन
Top News

कहीं 2 तो कहीं 6 लाख में खरीदे गए कचरा वाहन

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, पेट्रोकेमिकल्स और रसायन उद्योग में निवेश बढ़ाएगा मध्य प्रदेश
Top News

वीडियो देखिये, पेट्रोकेमिकल्स और रसायन उद्योग में निवेश बढ़ाएगा मध्य प्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले- राज्य में पर्याप्त लैंड बैंक के साथ पानी, बिजली और मानव संसाधन की उपलब्धता

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!