पत्रकार को हाथ-पैर तोड़ने और जान से मारने की दी धमकी: कथित फर्जी पुलिस कॉल से बुलाने का आरोप; थाने पर की गयी शिकायत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मल्टी के हिसाब को लेकर शुरू हुआ विवाद अब धमकियों और पुलिस के नाम पर फोन कर थाने बुलाने तक पहुंच गया है। कृष्णा टॉवर निवासी पत्रकार अनिल भंडारी ने पड़ोसी अजय गुप्ता पर जान से मारने, हाथ-पैर तोड़ने, नेम प्लेट उखाड़ने और झूठे मामलों में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
भंडारी ने अन्नपूर्णा थाने में शिकायत देकर मामले की निष्पक्ष जांच, संबंधित कॉल की पड़ताल और जान-माल की सुरक्षा की मांग की है।
पीड़ित पत्रकार भंडारी के मुताबिक अजय गुप्ता पहले मल्टी के कोषाध्यक्ष थे। हिसाब का पूरा विवरण नहीं मिलने पर रहवासियों ने मुझे नया कोषाध्यक्ष बना दिया था। इसके बाद पुराने हिसाब से जुड़ी राशि जमा कराने को लेकर विवाद बढ़ा, तभी से अजय गुप्ता मेरे लिए दुर्भावना रखने लगे।
जब मेरे द्वारा पुराने हिसाब के संबंध में रहवासियों के सामने जो राशि मल्टी में जमा करने के लिए बताई गई थी, वह राशि अजय गुप्ता द्वारा जमा नहीं की गई। जब मैंने उनसे मल्टी के पैसे जमा करने के लिए कहा तो 14 मई 2026 को गुप्ता ने उनके साथ मारपीट की।
मामले में एफआईआर भी दर्ज हुई थी। बाद में अजय की पत्नी ने थाने में माफीनामा दिया था, इसके बाद उन्होंने मामला शांत करने के लिए उसे माफ कर दिया। लेकिन 19 अक्टूबर को फ्लैट के बाहर जूते-चप्पल रखने के स्टैंड की पुरानी जगह को लेकर अजय ने फिर विवाद किया और स्टैंड तोड़ दिया और वहां टाइल्स लगा दीं।
विरोध करने पर मेरे नाम की लगी नेम प्लेट उखाड़ने, झूठी शिकायत कर फंसाने और फ्लैट छोड़कर जाने की धमकी देने लगा। उसी रात रात करीब 8:40 बजे 62633-70439 नंबर से मेरे मोबाइल पर फोन आया और कॉल करने वाले ने कथित तौर पर खुद को पुलिसकर्मी बताकर मेरे खिलाफ शिकायत आने की बात कहकर थाना अन्नपूर्णा आने काे कहा।
जब मेरे द्वारा थाने में संपर्क कर किया तो अन्नपूर्णा पुलिस ने मुझे फोन करने से इनकार कर दिया। तब मुझे पता चला कि अजय द्वारा मुझे डराने-धमकाने की नीयत से उक्त कॉल लगाया गया था।
पत्रकार भंडारी ने पुलिस से अजय गुप्ता और अज्ञात कॉलर से पूछताछ करने, कॉल डिटेल और उपलब्ध रिकॉर्डिंग की जांच करने तथा पूर्व मारपीट के मामले के साक्ष्यों को भी देखने का आग्रह किया है। उन्होंने भविष्य में किसी अप्रिय घटना की आशंका जताते हुए सुरक्षा की मांग की है।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, आबकारी विभाग की कार्रवाई:150 पाव अवैध शराब जब्त; आरोपी गिरफ्तार

वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में चार आरोपी इस दिन तक पुलिस हिरासत में:मुंबई की किला कोर्ट में पेश किए गए; अनिल पंडित की भूमिका की जांच

बिजली कंपनियों के कुप्रबंधन से जनता त्रस्त

IND vs NZ 1st T20:भारत ने रिकॉर्ड चेज कर न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया; सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त, ये खिलाड़ी रहे मैच के हीरो

सफाई में लापरवाही पर निगमायुक्त सख्त:कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश

क्या वाकई कमजोर हो रहा है ‘नशासुर’:विजयादशमी पर नेताओं ने दिया नशा मुक्ति का संदेश; तो उधर क्राइम ब्रांच ने त्योहार पर पकड़ी 25.40 लाख की ड्रग्स

वीडियो देखिये, पानी बचाने के लिए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की अपील:मालवा-निमाड़ में कम बारिश से गर्मी में बढ़ सकता है जल संकट; RO के वेस्टेज पानी के दोबारा इस्तेमाल का तरीका भी बताया

सुप्रीम कोर्ट का आदेश सख्त:ओवरलोडिंग पर कार्रवाई कितनी प्रभावी

अवैध कफ सिरप नेटवर्क का खुलासा:दो आरोपी गिरफ्तार; 10.35 लाख का मशरूका जब्त

भ्रष्ट पुलिसवाले का लाइन में सालों तक डेरा:कथित कारोबार का साम्राज्य आखिर कैसे

वीडियो देखिये, दिग्विजय की यात्रा पर फरमान से कांग्रेस में घमासान:इस नेता ने मुकेश नायक को बताया भाजपा का स्लीपर सेल; बोले- कांग्रेस में बने रहने का कोई औचित्य नहीं, जीतू पटवारी की चुप्पी पर भी उठाए सवाल

हजारों भक्तों ने ली महाप्रसादी:नवमी से शुरू हुआ महाभंडारा दशहरे तक चला

कन्या भोज के बहाने बच्चियों को फ्लैट में रोककर मारपीट करने का आरोप:रिटायर्ड शिक्षिका ने कहा- आरोप गलत

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हादसा:हाईटेंशन तार ट्रैक्टर-ट्रॉली पर गिरा; करंट से 2 युवकों की मौत, 6 घायल

नशे की मंडी सजाने निकले ससुर-दामाद:25 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार

वीडियो देखिये, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का सरकार पर हमला:मंत्रियों के विभागों में भ्रष्टाचार; 5-8 रुपये के बल्ब 33 हजार में खरीदने का आरोप

दीपावली से पहले इंदौर पुलिस अलर्ट पर:पटाखा बाजारों से लेकर ड्रग्स नेटवर्क तक पर सख्ती के निर्देश; पुलिस कमिश्नर ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

MP में नए सिस्टम का असर:आज इन जिलों में आंधी-पानी का अलर्ट; मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर जारी

कहीं 2 तो कहीं 6 लाख में खरीदे गए कचरा वाहन

वीडियो देखिये, पेट्रोकेमिकल्स और रसायन उद्योग में निवेश बढ़ाएगा मध्य प्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले- राज्य में पर्याप्त लैंड बैंक के साथ पानी, बिजली और मानव संसाधन की उपलब्धता
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!