खबर
Top News

अवैध कफ सिरप नेटवर्क का खुलासा: दो आरोपी गिरफ्तार; 10.35 लाख का मशरूका जब्त

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

22 अक्टूबर 2026, 4:16 pm
शेयर करें:
अवैध कफ सिरप नेटवर्क का खुलासा

खुलासा फर्स्ट, शहडोल।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ब्यौहारी पुलिस ने कफ सिरप की 50 शीशियां जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

10.35 लाख का मशरूका जब्त
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के कब्जे से कार, कफ सिरप और मोबाइल फोन सहित करीब 10 लाख 35 हजार रुपये का मशरूका जब्त किया गया है।

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि कफ सिरप रीवा से लाकर ब्यौहारी में ऊंचे दामों पर बेची जाती थी।

मुखबिर की सूचना पर वाहन की तलाशी
पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि रीवा से कफ सिरप की खेप ब्यौहारी लाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने संदिग्ध वाहन की जांच की।

तलाशी के दौरान वाहन से OHMS फेंडीकफ की 50 शीशियां बरामद हुईं।

पांच लीटर कफ सिरप जब्त की गई
प्रत्येक शीशी 100 मिलीलीटर की थी, इस तरह कुल करीब पांच लीटर कफ सिरप जब्त की गई।

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों पर रीवा से कफ सिरप खरीदकर ब्यौहारी में ऊंचे दामों पर बेचने का आरोप सामने आया है।

पुलिस अब इस कारोबार से जुड़े अन्य लोगों और सप्लाई नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटा रही है।

रीवा और ब्यौहारी के दो आरोपी गिरफ्तार
मामले में पुलिस ने रीवा निवासी मिथलेश मिश्रा और ब्यौहारी निवासी विक्रांत वर्मा को गिरफ्तार किया है।

पुलिस को आरोपियों के बीच वित्तीय लेनदेन से जुड़े साक्ष्य भी मिले हैं।

इनकी जांच की जा रही है, ताकि कफ सिरप की खरीद-फरोख्त और अवैध कारोबार की पूरी कड़ी का पता लगाया जा सके।

कार, कफ सिरप और मोबाइल फोन सहित कुल करीब 10 लाख 35 हजार रुपये की सामग्री जब्त किए जाने की जानकारी दी गई है।

आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट और मध्य प्रदेश ड्रग कंट्रोल अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

सप्लाई नेटवर्क खंगाल रही पुलिस
एसडीओपी ब्यौहारी ऋषभ झरिया के मुताबिक, मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए कफ सिरप की 50 शीशियां जब्त की गई हैं।

मामले में मिथलेश मिश्रा और विक्रांत वर्मा को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि आरोपियों के वित्तीय लेनदेन की जांच जारी है और मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि कफ सिरप कहां से खरीदी गई थी, इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था और इस कारोबार में अन्य लोगों की भूमिका है या नहीं।

संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, आबकारी विभाग की कार्रवाई
Top News

वीडियो देखिये, आबकारी विभाग की कार्रवाई:150 पाव अवैध शराब जब्त; आरोपी गिरफ्तार

20 minutes ago
वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में चार आरोपी इस दिन तक पुलिस हिरासत में
Top News

वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में चार आरोपी इस दिन तक पुलिस हिरासत में:मुंबई की किला कोर्ट में पेश किए गए; अनिल पंडित की भूमिका की जांच

26 minutes ago
बिजली कंपनियों के कुप्रबंधन से जनता त्रस्त
Top News

बिजली कंपनियों के कुप्रबंधन से जनता त्रस्त

43 minutes ago
IND vs NZ 1st T20
Top News

IND vs NZ 1st T20:भारत ने रिकॉर्ड चेज कर न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया; सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त, ये खिलाड़ी रहे मैच के हीरो

44 minutes ago
सफाई में लापरवाही पर निगमायुक्त सख्त
Top News

सफाई में लापरवाही पर निगमायुक्त सख्त:कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश

about 1 hour ago
क्या वाकई कमजोर हो रहा है ‘नशासुर’
Top News

क्या वाकई कमजोर हो रहा है ‘नशासुर’:विजयादशमी पर नेताओं ने दिया नशा मुक्ति का संदेश; तो उधर क्राइम ब्रांच ने त्योहार पर पकड़ी 25.40 लाख की ड्रग्स

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, पानी बचाने के लिए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की अपील
Top News

वीडियो देखिये, पानी बचाने के लिए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की अपील:मालवा-निमाड़ में कम बारिश से गर्मी में बढ़ सकता है जल संकट; RO के वेस्टेज पानी के दोबारा इस्तेमाल का तरीका भी बताया

about 1 hour ago
सुप्रीम कोर्ट का आदेश सख्त
Indore

सुप्रीम कोर्ट का आदेश सख्त:ओवरलोडिंग पर कार्रवाई कितनी प्रभावी

about 1 hour ago
पत्रकार को हाथ-पैर तोड़ने और जान से मारने की दी धमकी
Top News

पत्रकार को हाथ-पैर तोड़ने और जान से मारने की दी धमकी:कथित फर्जी पुलिस कॉल से बुलाने का आरोप; थाने पर की गयी शिकायत

about 1 hour ago
भ्रष्ट पुलिसवाले का लाइन में सालों तक डेरा
Top News

भ्रष्ट पुलिसवाले का लाइन में सालों तक डेरा:कथित कारोबार का साम्राज्य आखिर कैसे

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, दिग्विजय की यात्रा पर फरमान से कांग्रेस में घमासान
Top News

वीडियो देखिये, दिग्विजय की यात्रा पर फरमान से कांग्रेस में घमासान:इस नेता ने मुकेश नायक को बताया भाजपा का स्लीपर सेल; बोले- कांग्रेस में बने रहने का कोई औचित्य नहीं, जीतू पटवारी की चुप्पी पर भी उठाए सवाल

about 1 hour ago
हजारों भक्तों ने ली महाप्रसादी
Top News

हजारों भक्तों ने ली महाप्रसादी:नवमी से शुरू हुआ महाभंडारा दशहरे तक चला

about 1 hour ago
कन्या भोज के बहाने बच्चियों को फ्लैट में रोककर मारपीट करने का आरोप
Top News

कन्या भोज के बहाने बच्चियों को फ्लैट में रोककर मारपीट करने का आरोप:रिटायर्ड शिक्षिका ने कहा- आरोप गलत

about 1 hour ago
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हादसा
Top News

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हादसा:हाईटेंशन तार ट्रैक्टर-ट्रॉली पर गिरा; करंट से 2 युवकों की मौत, 6 घायल

about 1 hour ago
नशे की मंडी सजाने निकले ससुर-दामाद
Top News

नशे की मंडी सजाने निकले ससुर-दामाद:25 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का सरकार पर हमला
Top News

वीडियो देखिये, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का सरकार पर हमला:मंत्रियों के विभागों में भ्रष्टाचार; 5-8 रुपये के बल्ब 33 हजार में खरीदने का आरोप

about 2 hours ago
दीपावली से पहले इंदौर पुलिस अलर्ट पर
Top News

दीपावली से पहले इंदौर पुलिस अलर्ट पर:पटाखा बाजारों से लेकर ड्रग्स नेटवर्क तक पर सख्ती के निर्देश; पुलिस कमिश्नर ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

about 2 hours ago
MP में नए सिस्टम का असर
Top News

MP में नए सिस्टम का असर:आज इन जिलों में आंधी-पानी का अलर्ट; मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर जारी

about 2 hours ago
कहीं 2 तो कहीं 6 लाख में खरीदे गए कचरा वाहन
Top News

कहीं 2 तो कहीं 6 लाख में खरीदे गए कचरा वाहन

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, पेट्रोकेमिकल्स और रसायन उद्योग में निवेश बढ़ाएगा मध्य प्रदेश
Top News

वीडियो देखिये, पेट्रोकेमिकल्स और रसायन उद्योग में निवेश बढ़ाएगा मध्य प्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले- राज्य में पर्याप्त लैंड बैंक के साथ पानी, बिजली और मानव संसाधन की उपलब्धता

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!