खबर
Top News

वीडियो देखिये, पानी बचाने के लिए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की अपील: मालवा-निमाड़ में कम बारिश से गर्मी में बढ़ सकता है जल संकट; RO के वेस्टेज पानी के दोबारा इस्तेमाल का तरीका भी बताया

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

22 अक्टूबर 2026, 4:34 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मालवा-निमाड़ क्षेत्र में इस बार कम बारिश के चलते आगामी गर्मी में जल संकट गहराने की आशंका जताई जा रही है। इसे देखते हुए नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने लोगों से अभी से पानी बचाने की आदत अपनाने की अपील की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर अपने घर में आरओ (RO) से निकलने वाले वेस्टेज पानी को जमा करके दोबारा इस्तेमाल करने का तरीका भी बताया।

विजयवर्गीय के अनुसार, इस बार मालवा-निमाड़ में करीब 21 से 22 इंच बारिश हुई है। उन्होंने कहा कि दिवाली तक एक-दो इंच अतिरिक्त बारिश होने की संभावना भी कम दिखाई दे रही है। ऐसे में उपलब्ध जल संसाधनों का सोच-समझकर इस्तेमाल करना जरूरी है, ताकि आने वाली गर्मी में पानी की कमी से होने वाली परेशानियों को कम किया जा सके।

नर्मदा, तालाबों और भूजल स्तर पर पड़ सकता है असर
मंत्री ने आशंका जताई कि कम बारिश का असर नर्मदा नदी के जलस्तर, तालाबों में उपलब्ध पानी और जमीन के भीतर के जलस्तर पर भी पड़ सकता है।

ऐसे में केवल सरकार या प्रशासन के प्रयास पर्याप्त नहीं होंगे, बल्कि आम लोगों को भी पानी की बचत में अपनी भूमिका निभानी होगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि पानी का इस्तेमाल जरूरत के अनुसार करें और जहां संभव हो, इस्तेमाल किए जा चुके पानी को दोबारा उपयोग में लाएं।

एक गिलास पीने योग्य पानी के साथ निकलता है दो गिलास वेस्टेज
कैलाश विजयवर्गीय ने अपने घर का उदाहरण देते हुए बताया कि उनके यहां दो आरओ लगे हैं। परिवार में करीब 25 से 30 लोग रहते हैं और प्रतिदिन लगभग 300 से 400 लोग मिलने आते हैं। उन्होंने बताया कि आरओ से एक गिलास पीने योग्य पानी तैयार होने के दौरान करीब दो गिलास पानी वेस्टेज के रूप में निकलता है।

आमतौर पर यह पानी वॉश बेसिन के जरिए नाली में चला जाता है। इस पानी को बेकार बहाने के बजाय जमा करके दूसरे घरेलू कामों में इस्तेमाल किया जा सकता है।

टंकी में जमा कर रहे RO का पानी, इन कामों में हो रहा इस्तेमाल
मंत्री ने बताया कि उन्होंने अपने घर में एक टंकी रखकर आरओ से निकलने वाले वेस्टेज पानी की पाइप उसमें जोड़ दी है। इससे पानी एकत्र हो जाता है और फिर उसे अलग-अलग घरेलू कामों में इस्तेमाल किया जाता है।

इस पानी का उपयोग कपड़े धोने, फर्श की सफाई, बर्तन धोने और बागवानी जैसे कामों में किया जा रहा है। इस तरह आरओ से निकलने वाले पानी को सीधे बहाने के बजाय उसका दोबारा उपयोग कर बड़ी मात्रा में पानी बचाया जा सकता है।

पानी बचाना रोजमर्रा की आदत बनाने की जरूरत
विजयवर्गीय ने कहा कि पानी बचाना केवल संकट के समय की जरूरत नहीं, बल्कि इसे हर दिन की आदत बनाना चाहिए। परिवार के प्रत्येक सदस्य को पानी की बर्बादी रोकने और उपलब्ध पानी का अधिकतम उपयोग करने के तरीके अपनाने चाहिए।

उन्होंने आने वाली गर्मी में पानी की कमी की आशंका को देखते हुए लोगों से अभी से सतर्क होने की अपील की। उनका कहना है कि छोटे-छोटे प्रयासों से भी पानी की बचत की जा सकती है और भविष्य में संभावित संकट का सामना करने में मदद मिल सकती है।


संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, आबकारी विभाग की कार्रवाई
Top News

वीडियो देखिये, आबकारी विभाग की कार्रवाई:150 पाव अवैध शराब जब्त; आरोपी गिरफ्तार

20 minutes ago
वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में चार आरोपी इस दिन तक पुलिस हिरासत में
Top News

वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में चार आरोपी इस दिन तक पुलिस हिरासत में:मुंबई की किला कोर्ट में पेश किए गए; अनिल पंडित की भूमिका की जांच

26 minutes ago
बिजली कंपनियों के कुप्रबंधन से जनता त्रस्त
Top News

बिजली कंपनियों के कुप्रबंधन से जनता त्रस्त

43 minutes ago
IND vs NZ 1st T20
Top News

IND vs NZ 1st T20:भारत ने रिकॉर्ड चेज कर न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया; सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त, ये खिलाड़ी रहे मैच के हीरो

44 minutes ago
सफाई में लापरवाही पर निगमायुक्त सख्त
Top News

सफाई में लापरवाही पर निगमायुक्त सख्त:कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश

about 1 hour ago
क्या वाकई कमजोर हो रहा है ‘नशासुर’
Top News

क्या वाकई कमजोर हो रहा है ‘नशासुर’:विजयादशमी पर नेताओं ने दिया नशा मुक्ति का संदेश; तो उधर क्राइम ब्रांच ने त्योहार पर पकड़ी 25.40 लाख की ड्रग्स

about 1 hour ago
सुप्रीम कोर्ट का आदेश सख्त
Indore

सुप्रीम कोर्ट का आदेश सख्त:ओवरलोडिंग पर कार्रवाई कितनी प्रभावी

about 1 hour ago
पत्रकार को हाथ-पैर तोड़ने और जान से मारने की दी धमकी
Top News

पत्रकार को हाथ-पैर तोड़ने और जान से मारने की दी धमकी:कथित फर्जी पुलिस कॉल से बुलाने का आरोप; थाने पर की गयी शिकायत

about 1 hour ago
अवैध कफ सिरप नेटवर्क का खुलासा
Top News

अवैध कफ सिरप नेटवर्क का खुलासा:दो आरोपी गिरफ्तार; 10.35 लाख का मशरूका जब्त

about 1 hour ago
भ्रष्ट पुलिसवाले का लाइन में सालों तक डेरा
Top News

भ्रष्ट पुलिसवाले का लाइन में सालों तक डेरा:कथित कारोबार का साम्राज्य आखिर कैसे

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, दिग्विजय की यात्रा पर फरमान से कांग्रेस में घमासान
Top News

वीडियो देखिये, दिग्विजय की यात्रा पर फरमान से कांग्रेस में घमासान:इस नेता ने मुकेश नायक को बताया भाजपा का स्लीपर सेल; बोले- कांग्रेस में बने रहने का कोई औचित्य नहीं, जीतू पटवारी की चुप्पी पर भी उठाए सवाल

about 1 hour ago
हजारों भक्तों ने ली महाप्रसादी
Top News

हजारों भक्तों ने ली महाप्रसादी:नवमी से शुरू हुआ महाभंडारा दशहरे तक चला

about 1 hour ago
कन्या भोज के बहाने बच्चियों को फ्लैट में रोककर मारपीट करने का आरोप
Top News

कन्या भोज के बहाने बच्चियों को फ्लैट में रोककर मारपीट करने का आरोप:रिटायर्ड शिक्षिका ने कहा- आरोप गलत

about 1 hour ago
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हादसा
Top News

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हादसा:हाईटेंशन तार ट्रैक्टर-ट्रॉली पर गिरा; करंट से 2 युवकों की मौत, 6 घायल

about 1 hour ago
नशे की मंडी सजाने निकले ससुर-दामाद
Top News

नशे की मंडी सजाने निकले ससुर-दामाद:25 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का सरकार पर हमला
Top News

वीडियो देखिये, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का सरकार पर हमला:मंत्रियों के विभागों में भ्रष्टाचार; 5-8 रुपये के बल्ब 33 हजार में खरीदने का आरोप

about 2 hours ago
दीपावली से पहले इंदौर पुलिस अलर्ट पर
Top News

दीपावली से पहले इंदौर पुलिस अलर्ट पर:पटाखा बाजारों से लेकर ड्रग्स नेटवर्क तक पर सख्ती के निर्देश; पुलिस कमिश्नर ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

about 2 hours ago
MP में नए सिस्टम का असर
Top News

MP में नए सिस्टम का असर:आज इन जिलों में आंधी-पानी का अलर्ट; मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर जारी

about 2 hours ago
कहीं 2 तो कहीं 6 लाख में खरीदे गए कचरा वाहन
Top News

कहीं 2 तो कहीं 6 लाख में खरीदे गए कचरा वाहन

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, पेट्रोकेमिकल्स और रसायन उद्योग में निवेश बढ़ाएगा मध्य प्रदेश
Top News

वीडियो देखिये, पेट्रोकेमिकल्स और रसायन उद्योग में निवेश बढ़ाएगा मध्य प्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले- राज्य में पर्याप्त लैंड बैंक के साथ पानी, बिजली और मानव संसाधन की उपलब्धता

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!