हाई कोर्ट ने कहा: 3 साल की बच्ची के इलाज के लिए एक करोड़ की अतिरिक्त मदद तलाशे सरकार; इतने करोड़ का लगना है इंजेक्शन
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी (SMA) टाइप-2 जैसी दुर्लभ बीमारी से जूझ रही इंदौर की तीन साल की बच्ची के इलाज को लेकर मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकार से अतिरिक्त आर्थिक सहायता का रास्ता तलाशने को कहा है।
कोर्ट ने कहा कि बच्ची की स्थिति को देखते हुए सरकार इस मामले को ‘असाधारण मामला’ मानकर इलाज के लिए जरूरी अतिरिक्त राशि उपलब्ध कराने का कोई तरीका खोज सकती है।
मंगलवार को मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की इंदौर बेंच में तीन वर्षीय अनिका शर्मा की याचिका पर सुनवाई हुई। याचिका में बच्ची के इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग की गई है।
इलाज के लिए 9.55 करोड़ का इंजेक्शन जरूरी
सुनवाई के दौरान बताया कि अनिका SMA टाइप-2 से पीड़ित है। इस बीमारी के इलाज के लिए जरूरी इंजेक्शन की कीमत करीब 9.55 करोड़ रुपए बताई गई है। इतनी बड़ी राशि जुटाना परिवार के लिए बेहद मुश्किल है।
जस्टिस संदीप एन. भट्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए केंद्र और राज्य सरकार से अतिरिक्त आर्थिक मदद उपलब्ध कराने की संभावनाएं तलाशने की उम्मीद जताई।
केंद्र की योजना से 50 लाख तक मदद
कोर्ट को बताया गया कि केंद्र सरकार की संबंधित योजना के तहत इलाज के लिए अधिकतम 50 लाख रुपए तक की आर्थिक सहायता उपलब्ध हो सकती है। हालांकि, बच्ची के इलाज की अनुमानित लागत इससे कई गुना अधिक है।
ऐसे में हाई कोर्ट ने सरकार से पूछा कि क्या इस तरह के विशेष और असाधारण मामले में मौजूदा प्रावधानों से अलग अतिरिक्त आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का कोई रास्ता निकाला जा सकता है।
कोर्ट की टिप्पणी से जगी उम्मीद
हाई कोर्ट ने संकेत दिया कि दुर्लभ और गंभीर बीमारी से जूझ रहे बच्चों के मामलों में सरकार मानवीय आधार पर विशेष व्यवस्था पर विचार कर सकती है।
कोर्ट की इस टिप्पणी से बच्ची के परिवार को इलाज के लिए जरूरी रकम जुटाने की उम्मीद जगी है। मामले में केंद्र और राज्य सरकार की ओर से उपलब्ध सहायता और अतिरिक्त आर्थिक मदद की संभावनाओं पर आगे की प्रक्रिया तय की जाएगी।
संबंधित समाचार

पति ने पहले पत्नी का गला रेता:फिर खुद फांसी लगाई; खेलने गए बच्चे लौटे तो घर में मिले माता-पिता के शव

टीआई हत्याकांड में फरार एक आरोपी की हुई मौत:एक पार्टनर पकड़ाया; अवैध शराब पकड़ने के दौरान हुई थी सनसनीखेज वारदात

वन विभाग में भ्रष्टाचार के आरोपों से हड़कंप:डिप्टी रेंजर के वायरल वीडियो में बड़े अधिकारियों तक रकम पहुंचने का दावा; DFO ने दिए जांच के निर्देश

महालक्ष्मी दर्शन के लिए उमड़ा सैलाब:राजवाड़ा से एक किलोमीटर तक लगी लंबी कतार

भाई दूज पर भी छुट्टी की मांग:शिक्षक संघ ने शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र; 6 से 10 नवंबर तक घोषित है दीपावली अवकाश

विधायक विश्रामगृह मामले में नया खुलासा:पीए के नाम पर फोन आया; आधे घंटे के लिए मांगा था कमरा

जनता को पानी बचाने की नसीहत सरकारी डिपो में हो रही बर्बादी:चौराहे पर बहा रहे पानी; कार्रवाई कौन करेगा

शहर में इंदौर में भिक्षावृत्ति के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई तेज:धार्मिक स्थलों पर की गई सर्चिंग; बाजारों, चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर निगरानी बढ़ाई

वह वाली दीपावली अब कहां रही:दीयों की रोशनी में रिश्तों की मिठास और अपनों की तलाश

वीडियो देखिये, बस्तर में इस अंदाज में पीएम ने जवानों के साथ मनाई दीपावली:साझा की त्योहार की खुशियां; त्योहार के मौके पर सुरक्षा बलों के प्रति जताया सम्मान

त्योहारों से पहले भिक्षावृत्ति रोकने के लिए प्रशासन ने चलाया सर्चिंग अभियान:8 भिक्षुकों का रेस्क्यू; मिल क्षेत्र में परदेसीपुरा, पाटनीपुरा में पहुंची महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम

थाली से घर के बजट तक महंगाई की मार आम आदमी के लिए मुश्किल हुआ गुजारा:मध्यम वर्ग के सामने खर्च और बचत के बीच संतुलन की चुनौती

पटाखों और उत्सव के बाद निकले कचरे को हटाने सड़कों पर उतरेगा निगम का अमला:सुबह 4 बजे से आरंभ होगा महाअभियान; महापौर ने शहरवासियों से की स्वच्छता बनाए रखने की अपील

मुहूर्त ट्रेडिंग में इस बार शेयर बाजार का रुख कमजोर रहा:मीडिया और फार्मा शेयरों में रही खरीदारी; बैंकिंग शेयरों पर दिखा दबाव

जन्मदिन की खुशी में हथियार का प्रदर्शन:निगम अधिकारी ने पद की मर्यादा को किया तार-तार; वायरल फोटो पर कार्रवाई का इंतजार

भाजपा पार्षद का पट्ठा पूर्व युवा मोर्चा उपाध्यक्ष बोला:पांच मिनट में उतरवा दूंगा तेरा बैच-बिल्ला; ये देखिए कमिश्नर साहब... नेता-नगरी के दबाव में अपनों की बलि लेने का नतीजा

ड्रिंक एंड ड्राइव जांच में पुलिस ने रोकी गाड़ी:चालक के शराब पीने की हुई पुष्टि; इंजन-चेसिस नंबर से इस शहर के व्यक्ति के नाम पर रजिस्टर्ड मिली थार

फ्लैट, कपड़ा दुकान और गोदाम धधके:लाखों का नुकसान; आग की सूचना पर तत्काल पहुंची पुलिस, परिवार को सुरक्षित बाहर निकाला

देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही दिवाली:20 क्विंटल फूलों से सजा केदारनाथ धाम

शराब तस्करी का खेल या आबकारी विभाग की मेहरबानी:163 केस दर्ज; फिर भी शराब की फैक्ट्री से सप्लाई नेटवर्क तक नहीं पहुंची जांच! हाई कोर्ट में उठा बड़ा सवाल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!