नौतपा के आखिरी दौर में गर्मी के तेवर नरम: नीचे गिरा पारा; रात में भी राहत; आज ऐसा रह सकता है मौसम का मिजाज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नौतपा के अंतिम चरण में शहरवासियों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली है। शनिवार को मौसम के बदले मिजाज ने तापमान में गिरावट दर्ज कराई, जिससे दिन और रात दोनों के तापमान में कमी आई। सुबह शहर के कई हिस्सों में बादल छाए रहे और कहीं-कहीं हल्की बारिश व रिमझिम बूंदाबांदी भी हुई। इसके बाद दिनभर मौसम साफ रहा, लेकिन धूप के तेवर पहले की तुलना में नरम नजर आए।
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस घटकर 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की गिरावट के साथ 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। तापमान में आई इस कमी से लोगों को उमस और गर्मी से कुछ राहत महसूस हुई।
आज भी बारिश की संभावना
रविवार सुबह भी कुछ समय के लिए हल्के बादल छाए रहे। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इंदौर और आसपास के क्षेत्रों में दिनभर मौसम बदल सकता है तथा कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना बनी हुई है। बादलों की आवाजाही के कारण तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं होने की उम्मीद है।
पूरे प्रदेश में आंधी-बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने 31 मई से 3 जून तक के लिए पूर्वानुमान जारी किया है। इसके तहत मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में आंधी और बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। कुछ जिलों में लू चलने की संभावना जताई गई है, लेकिन 31 मई के लिए प्रदेश में कहीं भी हीटवेव का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। इंदौर संभाग में भी बारिश और तेज हवाओं की संभावना बनी हुई है।
इस बार नौतपा में नहीं दिखी भीषण गर्मी
आमतौर पर नौतपा के दौरान तापमान 42 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है, लेकिन इस बार इंदौर में ऐसा नहीं हुआ। हालांकि उमस ने लोगों को खूब परेशान किया। मई महीने में करीब 20 दिन ऐसे रहे, जब तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। 8 मई को अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था, जो इस महीने का सबसे गर्म दिन रहा।
रिकॉर्ड तापमान 46.6 डिग्री तक पहुंच चुका
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार इंदौर में मई महीने के दौरान अतीत में भीषण गर्मी के कई रिकॉर्ड दर्ज हो चुके हैं। शहर का सर्वाधिक तापमान 31 मई 1994 को 46.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। वहीं, मौसम में बदलाव के चलते मई में बारिश भी होती रही है। पिछले वर्ष मई माह में करीब 3 इंच वर्षा दर्ज की गई थी। वर्ष 2014 से 2023 के बीच नौ बार मई महीने में बारिश रिकॉर्ड की जा चुकी है।
आगे कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय मौसम प्रणालियों के प्रभाव से अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ रह सकता है। इंदौर में बादल छाने, तेज हवाएं चलने और हल्की बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। इससे दिन के तापमान में अधिक बढ़ोतरी नहीं होगी और लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।
संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!