महानायक की तबीयत नासाज: अस्पताल में कराया भर्ती; जानिये किन शारीरिक दिक्कतों से कर रहे संघर्ष
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मुंबई।
83 वर्षीय बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन को लेकर सोशल मीडिया और फिल्म जगत में हलचल तेज हो गई है। पत्रकार विक्की ललवानी ने दावा किया है कि बिग बी को 16 मई से नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज जारी है।
दावे के अनुसार, अमिताभ बच्चन अस्पताल की ए-विंग की तीसरी मंजिल पर भर्ती हैं। यह भी कहा गया कि अभिषेक बच्चन मंगलवार शाम पिता से मिलने अस्पताल पहुंचे थे। रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया कि बिग बी लंबे समय से पेट संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं।
हालांकि, परिवार के करीबी सूत्रों ने बताया कि अमिताभ बच्चन केवल रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल गए थे और जांच के बाद घर लौट आए थे। सूत्रों के मुताबिक वे नियमित हेल्थ चेकअप करवाते रहते हैं। इसी बीच 17 मई को उनका एक वीडियो भी सामने आया, जिसमें वे अपने घर ‘जलसा’ के बाहर फैंस से मिलते नजर आए। इससे लंबे समय तक अस्पताल में भर्ती होने के दावों पर सवाल उठने लगे हैं।
अस्पताल में भर्ती होने की चर्चाओं के बीच अमिताभ बच्चन ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट और ब्लॉग पर रहस्यमयी पोस्ट भी साझा कीं, जिससे अटकलें और तेज हो गईं। डायरेक्टर विवेक शर्मा ने भी उनकी तबीयत को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि बिग बी की सेहत ठीक नहीं है और वे डॉक्टर्स की निगरानी में हैं।
गौरतलब है कि 1982 में फिल्म कुली की शूटिंग के दौरान हुए गंभीर हादसे के बाद अमिताभ बच्चन लंबे समय तक स्वास्थ्य समस्याओं से जूझते रहे। उस दुर्घटना में उन्हें गंभीर आंतरिक चोटें आई थीं और बाद में उन्होंने खुद बताया था कि उनका 75 प्रतिशत लिवर प्रभावित हो चुका है।
संबंधित समाचार

फैमिली कोर्ट में वकीलों का प्रदर्शन:प्रिंसिपल जज की कार्यशैली पर उठाए सवाल; की ये मांग

आदिवासियों के घर तोड़ने पर सरकार सख्त:केंद्रीय मंत्री के धरने के बाद मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

महंगाई का एक और झटका:इस कंपनी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम; इतने रुपए हुआ महंगा

धार्मिक आयोजनों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट:कमिश्नर ने 15 शक्ति मोबाइल टीमों को किया रवाना; हेल्पलाइन नंबर किए जारी

मारपीट के दो मामले:पति की प्रेमिका पर पत्थर से हमला करने का आरोप; जमीन विवाद में किसान को पीटा

विशेष जूपिटर अस्पताल की क्रूरता ‘पेशेंट’ नहीं ‘मनी फर्स्ट’:मरीज की जान से खिलवाड़; बिना जांच पैर काटने का फरमान और संदिग्ध मौत

माता की भक्ति के साथ महाप्रसादी का वितरण शुरू

भीषण सड़क हादसा:स्कॉर्पियो की टक्कर से मैनेजर और कर्मचारी की मौत

भीड़ में दिखा बदमाश तो एप से तुरंत खुलेगी कुंडली:हवाबाजी करने वाले अपराधियों पर रहेगी तकनीकी नजर

अभिनेता,नेताओं से यारी टोपीबाज पटवा का खेल भारी:सट्टेबाजी के बाद अब मनी लांड्रिंग; हवाला और ब्लैक मनी को व्हाइट करने का गौरखधंधा

सड़क चौड़ीकरण के विरोध में बाजार बंद:व्यापारियों ने किया प्रदर्शन; कहा- रोजाना करोड़ों का कारोबार हो रहा प्रभावित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने काजीरंगा से आए आठ भैंसों को बाड़े में छोड़ा:कान्हा टाइगर रिजर्व में सौ साल बाद लौटे जंगली भैंसे

नशे में धुत कार चालक ने 3-4 लोगों को मारी टक्कर:लोगों ने पीछा कर आरोपी को पकड़ा; कार में मिली शराब की बोतल

एरोड्रम कांड में अब फुटेज और बयानों की परीक्षा:पुलिसकर्मियों के सस्पेंशन से चार पर कार्रवाई तक कैसे बदली कहानी

आज फिर खुलेगी गैंगस्टर सतीश भाऊ और गुर्गों की जालसाजी की कुंडली:दस्तावेजी साक्ष्यों के साथ दोपहर को होंगे जालसाजी के शिकार राहुल यादव के बयान

बाहर टिकट ब्लैक तो स्टेडियम में हुई मारपीट वीडियो वायरल:लसूड़िया पुलिस ने दो नाबालिगों को पकड़ा, चार टिकट जब्त

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी-कैसीनो नेटवर्क का खुलासा:एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश जारी, लाखों रुपए के प्रीमियम मोबाइल जब्त

भक्ति के रंग गरबे की उमंग:आकर्षक विद्युत सज्जा और हाईटेक सेल्फी पॉइंट बने आकर्षण

कॉलेज के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र:इन मांगों को लेकर डटे; बोले- न्याय नहीं मिला तो प्राण त्याग देंगे

जंतर-मंतर पर अब नहीं दे पाएंगे धरना:राजधानी में प्रदर्शन के ठिकाने बदले; तय की गईं ये 3 जगह
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!