खबर
Top News

रफ्तार का कहर: पेड़ से टकराई कार; 2 युवकों की मौत

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

24 सितंबर 2026, 5:02 pm
शेयर करें:
रफ्तार का कहर

खुलासा फर्स्ट, हरदा।
सिराली-मकड़ाई मार्ग पर ग्राम खुदिया के पास गुरुवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई।

अस्पताल ले जाते समय मौत
टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाते समय दोनों ने दम तोड़ दिया।

खुदिया के पास अचानक बिगड़ा कार का संतुलन
जानकारी के मुताबिक स्विफ्ट कार खुदिया से सिराली की ओर जा रही थी। ग्राम खुदिया के पास पहुंचते ही अचानक चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया।

इसके बाद तेज रफ्तार कार सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गई। टक्कर के बाद दोनों युवक कार में फंस गए।

हादसे की आवाज सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया।

ग्रामीणों ने कार से बाहर निकाला
स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद दोनों घायलों को क्षतिग्रस्त कार से बाहर निकाला।

इसके बाद उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।

हादसे में दो युवकों की मौत
मृतकों की पहचान सर्वेश बामनिया (22), पिता विनोद बामनिया और गौतम, पिता पदम के रूप में हुई है। हादसे की खबर मिलते ही दोनों के परिवारों में मातम पसर गया।

पुलिस ने शुरू की हादसे की जांच
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल हादसा किस वजह से हुआ, इसकी जांच की जा रही है।

पुलिस कार की रफ्तार, चालक का नियंत्रण खोने और सड़क की परिस्थितियों समेत अन्य पहलुओं की जानकारी जुटा रही है।

संबंधित समाचार

देखिये वीडियो, ओंकारेश्वर की धार्मिक-प्राकृतिक विरासत बचाने की मांग
Top News

देखिये वीडियो, ओंकारेश्वर की धार्मिक-प्राकृतिक विरासत बचाने की मांग:अधिवक्ताओं ने संभागायुक्त को सौंपा ज्ञापन; इसको लेकर जताई चिंता

less than a minute ago
चौड़ाई कांड के बाद बदला मंत्री का अंदाज
Top News

चौड़ाई कांड के बाद बदला मंत्री का अंदाज:पौधारोपण कार्यक्रम में कहा- मीडिया से बात नहीं करूंगा; पढ़ा लिखित भाषण

23 minutes ago
अवैध कॉलोनी को किया ध्वस्त
Top News

अवैध कॉलोनी को किया ध्वस्त:0.550 हेक्टेयर भूमि से हटाया अतिक्रमण; आरोपियों पर दर्ज है एफआईआर

about 1 hour ago
कॉकरोच पार्टी ने दी आंदोलन की चेतावनी
Top News

कॉकरोच पार्टी ने दी आंदोलन की चेतावनी:मुख्य चुनाव आयुक्त से 48 घंटे में इस्तीफा मांगा; लगाए ये गंभीर आरोप

about 1 hour ago
नशे के नेटवर्क का हुआ खुलासा
Top News

नशे के नेटवर्क का हुआ खुलासा:ड्रग्स के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार; फ्लैट में हुए युवक-युवतियों के विवाद की सूचना पर पहुंची थी पुलिस

about 2 hours ago
मिट्टी से मन तक की यात्रा
Top News

मिट्टी से मन तक की यात्रा:प्रतिमा की अनुपस्थिति में बप्पा की उपस्थिति

about 2 hours ago
बैंक के पूर्व मैनेजर पर लाखों की धोखाधड़ी का आरोप
Top News

बैंक के पूर्व मैनेजर पर लाखों की धोखाधड़ी का आरोप:ग्राहक को स्कीम में निवेश का दिया झांसा; दोस्त के खाते में ट्रांसफर कर हड़पे रुपए

about 2 hours ago
अनंत चतुर्दशी से पहले पुलिस कमिश्नर आए एक्शन मोड में
Top News

अनंत चतुर्दशी से पहले पुलिस कमिश्नर आए एक्शन मोड में:नानू, गोलू, काला और दाऊ सहित 7 पर निर्बंधन आदेश

about 2 hours ago
NBEMS ने जारी किया नीट पीजी रिजल्ट
Top News

NBEMS ने जारी किया नीट पीजी रिजल्ट:लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म; यहां चेक करें अपना परिणाम

about 3 hours ago
विधायक उषा ठाकुर बताएं लाखों लड़कियों का आंकड़ा उनके पास कहां से आया है
Top News

विधायक उषा ठाकुर बताएं लाखों लड़कियों का आंकड़ा उनके पास कहां से आया है:महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी का पलटवार

about 3 hours ago
एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत से फैली सनसनी
Top News

एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत से फैली सनसनी:पेड़ पर फंदे से लटका मिला महिला का शव; कुएं से दो बच्चों की लाशें बरामद

about 3 hours ago
झूठा निकला  पं. धीरेंद्र शास्त्री का ‘पुत्र योग’ संबंधी पर्चा
Top News

झूठा निकला पं. धीरेंद्र शास्त्री का ‘पुत्र योग’ संबंधी पर्चा

about 3 hours ago
यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस में जिंदा जले 9 यात्री
Top News

यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस में जिंदा जले 9 यात्री:20 से अधिक मुसाफिरों ने कूदकर जान बचाई

about 3 hours ago
8 महीने बाद एमपी भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री
Top News

8 महीने बाद एमपी भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी

about 3 hours ago
अमेरिका की धरती पर इंदौर के भविष्य का हो रहा मंथन
Top News

अमेरिका की धरती पर इंदौर के भविष्य का हो रहा मंथन:महापौर पुष्यमित्र भार्गव का तीन सप्ताह का अमेरिकी दौरा; हार्वर्ड से एआई गवर्नेंस तक, ‘विजन-2030’ के लिए वैश्विक अनुभव जुटाने की पहल

about 3 hours ago
चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस करेगी प्रदर्शन
Top News

चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस करेगी प्रदर्शन:मुख्य निर्वाचन कार्यालय को घेरने का ऐलान; बीजेपी बोली- हार की हताशा में लगाए जा रहे आरोप

about 3 hours ago
अधिकतर लोग ‘काहे खुमर रई’ को समझ रहे ‘काहे को मर रई...’
Top News

अधिकतर लोग ‘काहे खुमर रई’ को समझ रहे ‘काहे को मर रई...’

about 4 hours ago
चोरी के आरोपी को पकड़ने पहुंची पुलिस
Top News

चोरी के आरोपी को पकड़ने पहुंची पुलिस:भगदड़ में व्यापारी की मौत; जुआ खेल रहा था, 5 पुलिसकर्मी लाइन अटैच

about 4 hours ago
एसआर समूह करेगा 1,000 करोड़ का निवेश
Top News

एसआर समूह करेगा 1,000 करोड़ का निवेश:तीन बड़े पांच सितारा होटल होंगे विकसित; मप्र को मिलेगा पहला जेडब्ल्यू मैरियट

about 4 hours ago
कागजों में 33 पॉलीहाउस
Indore

कागजों में 33 पॉलीहाउस:बैंक से निकल गए 9.70 करोड़ रुपए

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!