सरकार खरीदेगी इतने करोड़ का हेलीकॉप्टर: जेट भी बेड़े में होगा शामिल; वीआईपी यात्राओं के साथ एयर कनेक्टिविटी बढ़ाने पर जोर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्यप्रदेश सरकार अपने हवाई बेड़े को आधुनिक बनाने के साथ प्रदेश में एयर कनेक्टिविटी का ढांचा मजबूत करने की तैयारी में है। सरकार करीब 225 करोड़ रुपए का Airbus ACH160 हेलीकॉप्टर खरीद रही है, जबकि करीब 350 करोड़ रुपए का Bombardier Challenger 3500 जेट भी बेड़े में शामिल होने जा रहा है।
जेट को कनाडा के टोरंटो से 26-27 सितंबर को भारत के लिए रवाना किए जाने की तैयारी है और इसके 30 सितंबर तक भोपाल पहुंचने की संभावना है। भारत पहुंचने के बाद कस्टम्स, DGCA रजिस्ट्रेशन और तकनीकी जांच की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
9 यात्री बैठ सकेंगे, 4.30 घंटे तक उड़ान
सरकार के लिए तैयार किए जा रहे ACH160 हेलीकॉप्टर में दो पायलट सहित 9 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। हेलीकॉप्टर की अधिकतम उड़ान अवधि करीब 4 घंटे 30 मिनट और क्रूज स्पीड करीब 155 नॉट बताई गई है। इसमें आधुनिक एवियोनिक्स और कैमरा सिस्टम जैसी सुविधाएं भी होंगी।
हर 50 किमी के दायरे में हेलीपैड की योजना
सरकार प्रदेश में हेलीपैड और हवाई पट्टियों का नेटवर्क बढ़ाने की तैयारी कर रही है। अगले दो वर्षों में करीब 63 नए हेलीपैड बनाने की योजना है।
इन्हें लगभग 50 किलोमीटर के दायरे में विकसित करने का लक्ष्य है। इससे मुख्यमंत्री और अन्य वीआईपी के साथ आपातकालीन सेवाओं तथा दूरदराज के क्षेत्रों तक हवाई पहुंच आसान होने की उम्मीद है।
प्रदेश में मौजूद हवाई पट्टियों को भी बड़े विमानों के अनुकूल बनाने की तैयारी है। विमानन विभाग ने संबंधित जिलों से जमीन की उपलब्धता और विस्तार की संभावनाओं की जानकारी मांगी है।
Challenger 3500 के लिए रनवे बड़ी चुनौती
करीब 350 करोड़ रुपए के Challenger 3500 जेट में दो पायलट सहित 9 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था है। इसकी अधिकतम रेंज करीब 6,300 किलोमीटर बताई गई है। विमान को कनाडा से भारत लाने के दौरान तकनीकी स्टॉप की आवश्यकता होगी।
जेट के संचालन के लिए पर्याप्त लंबाई वाले रनवे जरूरी हैं। विभागीय आकलन के अनुसार प्रदेश के कई एयरफील्ड में रनवे विस्तार की जरूरत होगी। करीब 20 हवाई पट्टियों के विस्तार पर 300 से 400 करोड़ रुपए तक खर्च का अनुमान बताया गया है।
पायलटों की ट्रेनिंग भी शुरू
नए जेट के संचालन के लिए मध्यप्रदेश के पायलटों की ट्रेनिंग की व्यवस्था की गई है। इससे पहले सरकार ने कनाडा में पायलट प्रशिक्षण के लिए करीब 50 लाख रुपए खर्च करने की योजना बताई थी।
किराए के विमान पर खर्च घटाने की तैयारी
सरकार फिलहाल जरूरत के अनुसार विमान और हेलीकॉप्टर किराए पर लेती रही है। नए जेट और हेलीकॉप्टर के बेड़े में शामिल होने से चार्टर विमान पर होने वाले खर्च को कम करने की उम्मीद है।
मध्यप्रदेश विमानन संचालनालय के अनुसार राज्य का विमानन विभाग VVIP और VIP परिवहन के साथ राज्य की एयर कनेक्टिविटी और हवाई पट्टियों के विकास की जिम्मेदारी भी संभालता है।
नए हवाई बेड़े के साथ हेलीपैड और हवाई पट्टियों का विस्तार होने पर सरकार का फोकस तेज और सीधे हवाई संपर्क पर रहेगा। वहीं, 2028 के सिंहस्थ को देखते हुए प्रदेश के प्रमुख एयरपोर्ट और हवाई ढांचे के विस्तार की योजनाएं भी चल रही हैं।
संबंधित समाचार

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता का निधन:75 साल की उम्र में कैंसर से हारे जंग; फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर

आज जमेगी इंदौैर की झांकी:103 बरस की हुई पुरखों की परंपरा

देखिए वीडियो:21 साल बाद फिर शुरू हुई सार्वजनिक बस सेवा; 351 बसें रवाना, मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा का शुभारंभ

फंड की कमी से मेडिकल कॉलेज का प्रोजेक्ट फिर अटका:शुरुआती राशि भी नहीं जुटा सका विश्वविद्यालय

तेज रफ्तार कार होटल में घुसी:हादसे में वकील की मौत; ड्राइवर गंभीर, अंदर सो रहे 3 लोग घायल

वायरल फीवर का बढ़ा प्रकोप:जिला अस्पताल की OPD में मरीज दोगुने से ज्यादा; रोज 1200 से अधिक लोग पहुंच रहे

मराठा योद्धा की प्रतिमा के स्ट्रक्चर पर विवाद:निगम की कार्रवाई से नाराज लोग थाने पहुंचे निर्माणाधीन चबूतरा हटाने का विरोध; जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग

एशियन गेम्स में 2 मिनट के अंदर भारत ने जीते 2 मेडल:सुरुचि- कमलजीत ने दिलाया गोल्ड; शूटिंग में सिल्वर भी आया

देखिए वीडियो:21 साल का इंतजार खत्म; फिर दौड़ेंगी सरकारी बसें, 7 शहरों में 351, आज से शुरू ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’

लाउडस्पीकर के शोर पर हाईकोर्ट सख्त:कहा- जिन्हें रोकना है; उन्हें ही आवाज सुनाई नहीं दे रही, एक हफ्ते में मांगी रिपोर्ट

तीन घटनाओं से पसरा मातम:युवक ने फांसी लगाकर दी जान; महिला की भी मौत, किसान ने इलाज के दौरान दम तोड़ा

दवा गोदाम पर छापा:10 हजार से ज्यादा गर्भपात किट जब्त; 9 हजार बेची, लाखों रुपए की दवाएं भी की बरामद

भारत-वेस्टइंडीज T20 के टिकटों की बिक्री शुरू:फैंस में जबरदस्त उत्साह; 2 घंटे में सामान्य गैलरी के 80% टिकट बिके

श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी:6 की मौत; कई लोग घायल

राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर साधा निशाना:बोले- वोट चोरी की; नियुक्ति के समय ही किया था विरोध, सरकार ने उन्हें कानून से ऊपर रखा

देखिये वीडियो, ओंकारेश्वर की धार्मिक-प्राकृतिक विरासत बचाने की मांग:अधिवक्ताओं ने संभागायुक्त को सौंपा ज्ञापन; इसको लेकर जताई चिंता

चौड़ाई कांड के बाद बदला मंत्री का अंदाज:पौधारोपण कार्यक्रम में कहा- मीडिया से बात नहीं करूंगा; पढ़ा लिखित भाषण

रफ्तार का कहर:पेड़ से टकराई कार; 2 युवकों की मौत

अवैध कॉलोनी को किया ध्वस्त:0.550 हेक्टेयर भूमि से हटाया अतिक्रमण; आरोपियों पर दर्ज है एफआईआर

कॉकरोच पार्टी ने दी आंदोलन की चेतावनी:मुख्य चुनाव आयुक्त से 48 घंटे में इस्तीफा मांगा; लगाए ये गंभीर आरोप
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!