बकरी मथुरा से गिरफ्तार इंदौर ला रही है पुलिस: पुलिस को देख भागते समय बकरी को आई चोट
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
तिलक नगर क्षेत्र में महाराणा प्रताप जयंती पर हुए चर्चित गोलीकांड के मुख्य आरोपी अमित उर्फ बकरी राजावत को पुलिस ने मथुरा से गिरफ्तार किया है। सूत्रों से पता चला था कि फरार हिस्ट्रीशीटर अमित बकरी को पुलिस ने मथुरा से हिरासत में ले लिया है, लेकिन अधिकारियों ने उसकी गिरफ्तारी से इनकार कर दिया। उनका कहना है कि आरोपी अभी भी फरार है और उसकी तलाश जारी है।
दरअसल, कल से शहर में यह चर्चा तेजी से फैल रही थी कि खजराना थाना क्षेत्र का सूचीबद्ध बदमाश अमित पिता रामखिलावन राजावत उर्फ अमित बकरी उत्तरप्रदेश के मथुरा में छिपा हुआ था, जहां से उसे पुलिस ने पकड़ लिया है। बताया जा रहा था कि वह अपने एक साथी के साथ फरारी काट रहा था।
हालांकि इस पूरे घटनाक्रम पर पुलिस ने आधिकारिक रूप से कोई बयान जारी नहीं किया था। आज जब इस संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा की गई तो उन्होंने गिरफ्तारी की खबर को गलत बताया।
अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है, लेकिन अब तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस का दावा है कि आरोपी जल्द गिरफ्त में होगा।
अमित बकरी का नाम शहर के सक्रिय बदमाशों में शामिल रहा है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, मारपीट, धमकी, आर्म्स एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं में करीब डेढ़ दर्जन प्रकरण दर्ज हैं। वह खजराना थाना क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर बताया जाता है।
सूत्रों के मुताबिक अमित बकरी का नाम कुख्यात सतीश भाऊ से जुड़े कमल जादौन गैंग से भी जुड़ता रहा है।
बताया जाता है कि पहले वह गैंग के लिए सिजिंग और वसूली जैसे काम करता था, लेकिन बाद में गैंग से विवाद होने के बाद उसने अलग नेटवर्क खड़ा कर लिया।
इसके बाद कमल जादौन के बेटे अमित जादौन से उसकी रंजिश लगातार बढ़ती चली गई। हाल के महीनों में आरोपी सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय था।
बकरी ने किया था फायर
9 मई को पिपल्याहाना में सॉफ्टविजन कॉलेज मैदान में महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर माल्यार्पण रैली की तैयारियां चल रही थीं। अलग-अलग इलाकों से बड़ी संख्या में युवक वाहनों के साथ वहां जमा हुए थे। इसी दौरान अमित बकरी को सूचना मिली थी कि अमित जादौन भी मौके पर मौजूद है।
बताया जा रहा है कि इसके बाद अमित बकरी अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा था। इसी दौरान लालगली निवासी आकाश उर्फ छोटे ठाकुर बीच में आ गया और विवाद की स्थिति बन गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर अमित बकरी ने कट्टा निकालकर फायर कर दिया।
गोली आकाश की बाईं जांघ को छूते हुए निकल गई थी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई थी और बड़ी संख्या में लोग इधर-उधर भागने लगे थे।
घटना के बाद पुलिस ने आरोपी और उसके साथियों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया था। तभी से पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है।
हालांकि अब गिरफ्तारी की चर्चाओं के बीच पुलिस अधिकारियों के इनकार ने पूरे मामले को और चर्चित बना दिया है। शहर में यह सवाल भी उठ रहे हैं कि आखिर आरोपी अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर कैसे है।
वहीं पुलिस का कहना है कि तकनीकी साक्ष्यों और संभावित ठिकानों के आधार पर लगातार कार्रवाई की जा रही है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!