सीएम डॉ. मोहन यादव का विजन साकार कर रहा ग्लोबल स्किल पार्क: तीन प्रशिक्षणार्थियों को हंगरी में मिला जॉब
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
संत शिरोमणि रविदास ग्लोबल स्किल पार्क (एसएसआरजीएसपी) कौशल विकास की उस नई कार्य संस्कृति का सशक्त उदाहरण बनकर उभरा है, जहां प्रशिक्षण केवल पाठ्यक्रम तक सीमित नहीं है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में विकसित हो रहा कौशल तंत्र अब युवाओं को अंतरराष्ट्रीय रोजगार अवसरों से भी जोड़ रहा है। मुख्यमंत्री द्वारा कौशल विकास को औद्योगिक विकास, निवेश और रोजगार से जोड़ते हुए युवाओं के लिए नए अवसर निर्मित किए जा रहे हैं।
इसी दिशा में कौशल विकास एवं रोजगार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री गौतम टेटवाल के मार्गदर्शन में प्रदेश में कौशल आधारित प्रशिक्षण व्यवस्थाओं को अधिक उद्योगोन्मुख और रोजगारपरक बनाया गया है, जिसके सकारात्मक परिणाम अब सामने आने लगे हैं।
इसी क्रम में संस्थान के बैच-9 के तीन विद्यार्थियों का चयन हंगरी ने किया है। चयनित विद्यार्थी हंगरी पहुंच चुके हैं। ये हैं एडवांस्ड मैकेनिकल टेक्नोलॉजी पाठ्यक्रम के लकी साहू तथा एडवांस्ड मैकेनिकल एंड इलेक्ट्रिकल सर्विसेज पाठ्यक्रम के रौशन कुमार एवं मयंक जांगिड़।
सिवनी, चंपारण और दौसा जैसे क्षेत्रों से आने वाले इन विद्यार्थियों ने सिद्ध किया है अवसर और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण से युवा वैश्विक स्तर पर विशिष्ट पहचान बना सकते हैं।
एसएसआरजीएसपी में अत्याधुनिक मशीनों, सिम्युलेशन आधारित प्रशिक्षण, व्यवहारिक अभ्यास और उद्योगों की वास्तविक आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार पाठ्यक्रमों से प्रशिक्षित किया जाता है।
कार्यस्थल अनुशासन, व्यावसायिक व्यवहार, सुरक्षा मानकों और अंतरराष्ट्रीय कार्य संस्कृति की समझ पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है।
संबंधित समाचार

दूसरों की हाजिरी लेने वाले थानेदार खुद गैरहाजिर:एसपी ने किया निलंबित

हम्मालों के विवाद में पिस रहे किसान:मंडी में तुलाई रुकी तो सड़क पर उतरे अन्नदाता

अस्पताल की पार्किंग सड़क पर:मरीजों के साथ राहगीर भी परेशान; यातायात पुलिस ने की कार्रवाई

स्टेशनरी लेने गई 11 साल की छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप:57 वर्षीय पुस्तकालय संचालक गिरफ्तार

गुना में दर्दनाक सड़क हादसा:दो बाइकों की भिड़ंत में चार लोगों की थमीं सांसें

राज्यसभा चुनाव का विवाद:जवाब देने में आनाकानी पर तीन सांसदों पर हाईकोर्ट ने लगाया जुर्माना

प्रयागराज से जबलपुर तक नशीले इंजेक्शनों की तस्करी:चार हजार इंजेक्शन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

कैंसर पीड़ित कैदी के इलाज में लापरवाही पर हाईकोर्ट सख्त:डीजीपी से एसएसपी तक की कार्यप्रणाली कठघरे में

महिला आरक्षण की आड़ में परिसीमन की तैयारी:विवेक तन्खा ने केंद्र की मंशा पर उठाए सवाल

कॉलेज परिसर में मची अफरा-तफरी:विवाद की वजह तलाश रही पुलिस

शहर में मीट दुकानों की निगरानी का हिसाब कौन देगा:निरीक्षण में मिली अनियमितता तो लगाया ताला

कनाड़िया पुलिस की तत्परता से तीन आरोपी गिरफ्त में:महंगे शौक और नशे के लिए की वारदात

प्रतिबंधित रास्तों पर दौड़ रहे 350 ई-रिक्शा रोक किए डायवर्ट:ड्रोन से भी रखी नजर; नियम तोड़ने वाले चालकों पर कार्रवाई

मंडी शिफ्ट करने की तैयारी:सुविधाओं का अब निगम को आया ख्याल

वीडियो देखिये, योगी के नेतृत्व में उत्तरप्रदेश में भाजपा सरकार की होगी हैट्रिक:मशहूर अभिनेत्री ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जताया जीत का भरोसा

कृष्णबाग मामले में मनोज नागर की भूमिका पर सवाल:मीडिया के सवालों पर अधिवक्ता ने साधी चुप्पी

प्रशिक्षु सिविल सेवा अधिकारियों ने समझा शहर का प्रशासनिक मॉडल:कलेक्टर से मुलाकात कर जानीं स्वच्छता और विकास की व्यवस्थाएं

हत्यारा बेटा तीन दिन के रिमांड पर:मकान मालिक पिता-पुत्र भी गिरफ्तार

बच्चों को फेल करने की धमकी देने वाले प्राचार्य ने मांगी माफी:हॉस्टल में एसडीएम को मिलीं कई अनियमितताएं; कलेक्टर बोले- होगी सख्त कार्रवाई, कांग्रेस ने किया घेराव

मजाक में गाली- विरोध करने पर बाल पकड़कर पीट दिया:बस स्टैंड पर मारपीट का वीडियो वायरल; दो युवतियों पर केस
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!