गोदाम के सौदे में निकला नया नटवरलाल: रजिस्ट्री कराई, 92 लाख का भुगतान अटकाया; छह शिकायतों के बाद भी कार्रवाई नहीं!
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
गोदाम की रजिस्ट्री कराने में देर नहीं की, लेकिन जब 92 लाख रुपए देने की बारी आई तो भुगतान के नाम पर चेक थमा दिए। बैंक पहुंचे तो चेक बाउंस हो गए। नौलखा स्थित उद्योग नगर के पुश्तैनी गोदाम के सौदे में कथित धोखाधड़ी का ऐसा ही मामला सामने आया है।
खजराना निवासी रितेश बंसल और मोना बंसल ने कपिल सोमानी, आशीष चौहान, पंकज खैरात, विक्की महाराज, अमित व्यास और राम गुडाले पर 92 लाख रुपए की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। शिकायत के मुताबिक गोदाम का सौदा 1 करोड़ 2 लाख रुपए में हुआ था और 14 नवंबर 2024 को रजिस्ट्री भी करा ली गई, लेकिन तय रकम का भुगतान नहीं किया गया।
आरोप है कि भुगतान के लिए दिए गए चेक एक के बाद एक बैंक में अनादरित होते रहे। इतना ही नहीं, जिस गोदाम की रजिस्ट्री कराई गई, उसी संपत्ति को अलग-अलग बैंकों में बंधक रखने का आरोप भी लगाया गया है।
रजिस्ट्री पूरी, भुगतान अधूरा; चेक बदलते रहे, रकम नहीं मिली...बंसल परिवार के अनुसार गोदाम की कीमत 1 करोड़ 2 लाख रुपए तय हुई थी। अनुबंध में भुगतान के लिए अलग-अलग चेक और बैंक ट्रांजेक्शन का उल्लेख है।
शिकायतकर्ताओं का कहना है कि 15 और 27 मई 2025 को एक्सिस बैंक में लगाए गए चेक अनादरित हो गए। इसके बाद 12 अगस्त और 22 दिसंबर 2025 को दिए गए चेक से भी भुगतान नहीं हुआ।
परिवार का आरोप है कि हर बार रकम देने का भरोसा दिया गया, लेकिन 92 लाख रुपए अब तक नहीं मिले। रजिस्ट्री के दस्तावेज तैयार हो गए, लेकिन भुगतान का हिसाब आज तक पूरा नहीं हुआ।
एक ही गोदाम को कई बैंकों में बंधक रखने का आरोप
शिकायतकर्ताओं ने संपदा-2 के दस्तावेजों के आधार पर आरोप लगाया कि जिस गोदाम का सौदा हुआ, उसी संपत्ति को शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक सहित अन्य बैंकों में भी बंधक रखा गया। अब सवाल यह है कि एक ही संपत्ति को अलग-अलग बैंकों में किस आधार पर गिरवी रखा गया? शिकायतकर्ताओं ने बैंक और रजिस्ट्री कार्यालय के संबंधित कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच कराने की मांग की है।
छह बार शिकायत, फिर भी कार्रवाई नहीं... बंसल परिवार के मुताबिक 10 सितंबर 2025 को खजराना थाने में शिकायत दी गई। 22 मई 2026 को आर्थिक अपराध शाखा, 13 जून और 16 जुलाई को क्राइम ब्रांच तथा 22 सितंबर और 6 अक्टूबर को पुलिस आयुक्त की जनसुनवाई में आवेदन दिए गए।
हर बार दस्तावेजों के साथ शिकायत की गई, लेकिन परिवार का आरोप है कि अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। आखिरकार 17 नवंबर 2026 को कलेक्टर की जनसुनवाई में फिर आवेदन देना पड़ा। छह बार शिकायत के बाद भी मामला आगे नहीं बढ़ा तो पीड़ित परिवार ने प्रशासन से पूछा कि आखिर उनकी शिकायत पर कार्रवाई कब होगी?
रकम मांगने पर धमकी, शिकायत वापस लेने का दबाव... परिवार ने कलेक्टर को दिए आवेदन में आरोप लगाया कि शिकायत वापस लेने के लिए आरोपियों के परिचितों के माध्यम से दबाव बनाया जा रहा है। जान से मारने और झूठे मामलों में फंसाने की धमकी देने का भी दावा किया गया है।
बंसल दंपति ने परिवार की सुरक्षा और धमकी देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। यानी अब मामला केवल गोदाम और 92 लाख रुपए तक सीमित नहीं है, परिवार की सुरक्षा का सवाल भी खड़ा हो गया है।
एफआईआर दर्ज कर एसआईटी से कराई जाए जांच
बंसल परिवार ने कलेक्टर से सभी छह नामजद लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने और एसआईटी गठित करने की मांग की है। साथ ही बैंक और रजिस्ट्री कार्यालय के कर्मचारियों की भूमिका की जांच, 92 लाख रुपए ब्याज सहित वापस दिलाने और 14 नवंबर 2024 की रजिस्ट्री निरस्त कराने के लिए कानूनी कार्रवाई का अनुरोध किया है। अब सवाल यह है कि रजिस्ट्री कराने में तेजी दिखाने वाले इस सौदे में भुगतान की जिम्मेदारी किसकी है? छह बार शिकायतें पहुंचीं, चेक बाउंस हुए और संपत्ति को बैंकों में बंधक रखने के आरोप भी लगे, लेकिन कार्रवाई अब तक कागजों में ही क्यों अटकी है? आखिर 92 लाख रुपए का हिसाब कब होगा और इस कथित नटवरलाल के पूरे खेल की जांच कब शुरू होगी?
कपिल सोमानी पर दूसरे मामले में भी दर्ज है प्रकरण
शिकायत में नामजद कपिल सोमानी के खिलाफ एक अन्य मामले में भी क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई की थी। उस अलग प्रकरण में 56.40 लाख रुपए की कथित धोखाधड़ी को लेकर अपराध क्रमांक 0083/2026 दर्ज किया गया था। यह मामला बंसल परिवार की शिकायत से अलग है।
मौजूदा मामले में शिकायतकर्ताओं ने कपिल सोमानी के साथ आशीष चौहान, पंकज खैरात, विक्की महाराज, अमित व्यास और राम गुडाले की भूमिका की जांच की मांग की है।
संबंधित समाचार

‘मार लो साहब...’ खेत में किसान की बेबसी:दूसरी ओर से धमकी—‘जमीन में गाड़ देंगे’

शराब पार्टी के लिए पैसे नहीं दिए तो:बरसा दिए डंडे, अब चारों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में!

जब कलेक्ट्रेट ही साफ नहीं, तो शहर कैसे होगा स्वच्छ?:टूटे डस्टबिन, बदहाल गार्डन और बिजली की डीपी के पास जमा कचरा

चूल्हे की चिंगारी से घर में फैली आग:महिला की दर्दनाक मौत, दमकल की राह में बाधा बनी लटकती बिजली की केबल

दोस्त को विदा करने आया था स्टेशन:खुद दुनिया से हो गया विदा: करंट से इकलौते बेटे की दर्दनाक मौत

सात फेरे पूरे, विदाई पर बिगड़ी बात...:ऐसा क्या हुआ कि पहुंच गई पुलिस?

कांग्रेस संगठन में बड़ा ऑपरेशन:राहुल-प्रियंका की कसौटी पर बदली टीम, ये बड़े बदलाव

म्यूचुअल फंड के नाम पर लाखों की ठगी:कंपनी के पूर्व मैनेजर पर FIR; इस तरह लगाया लोगों को चूना

प्रदेश में बिजली की मांग ने तोड़ा रिकॉर्ड:पहली बार 20 हजार मेगावाट का आंकड़ा पार; बिना बाधा हुई आपूर्ति; इन संभागों में सबसे अधिक खपत

दलित परिवार को मंदिर में पूजा से रोका या खेत का विवाद?:दोनों पक्षों पर केस दर्ज, जाँच के बाद होगा सच्चाई का खुलासा

पूजा-पाठ के बहाने जीता भरोसा:निवेश के नाम पर ऐसी ठगी; हर महीने 5 से 10 प्रतिशत मुनाफे का लालच देकर लोगों से लिए रुपए

पिता-भाई ने मिलकर की बड़े बेटे की हत्या:लाठी-डंडों से किया हमला; तीन घंटे तक घर के बाहर लहूलुहान पड़ा रहा युवक

MPPSC की तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग:इस दिन से किए जा सकेंगे आवेदन; छात्रवृत्ति और आवास सहायता का भी प्रावधान

16 वर्षीय लापता बालिका का सुराग देने पर मिलेगा इनाम:इस थाना क्षेत्र का मामला; पुलिस ने दोगुनी की इनाम राशि, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय

इस तहसील के विकास को नई रफ्तार:मंत्री ने किया लोकार्पण-भूमिपूजन; इतने करोड़ का सिक्स लेन कॉरिडोर भी बड़ी सौगात

कॉफी विथ सेलिब्रिटी में रक्षा क्षेत्र की संभावनाओं पर की गई चर्चा:वरिष्ठ सीए राकेश भावसार ने जेएसी सदस्यों को दिए देश निर्माण के महत्वपूर्ण सुझाव

वीडियो देखिये, बिगड़ती यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए कलेक्टर सख्त:टर्न छूटने पर वापस घूमकर आना होगा; गलत दिशा में वाहन मोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:9 जुआरी पकड़ाए; भागने में दो के पैर टूटे

अवैध शराब परिवहन पर आबकारी विभाग का शिकंजा:शराब के साथ वाहन किया जब्त

वीडियो देखिये, गौशाला में सर्वजातीय विवाह महोत्सव:मुख्यमंत्री बोले-बेटियों का विवाह समाज के लिए आनंद और उत्सव का अवसर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!