लूट का खेल हुआ खत्म अब जेल की बैरक तैयार: पुलिस का कहना खेल में और चेहरे मिले तो नहीं बख्शेंगे
KHULASA FIRST
संवाददाता

29.65 लाख लूटने वाले गिरफ्तार आरोपी आज जाएंगे जेल
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
स्क्रैप कारोबारी के कर्मचारी से 29.65 लाख रुपए की सनसनीखेज लूट को अंजाम देने वाले तीनों आरोपियों का पुलिस रिमांड आज खत्म हो रहा है। रिटायर्ड फौजी से लुटेरा बने मास्टरमाइंड चंद्रशेखर उर्फ चंदू मुकाती और उसके साथियों को अब जेल भेजा जाएगा।
हालांकि पुलिस की जांच अभी खत्म नहीं हुई है। अफसरों का कहना है कि लूटकांड की परतें अभी खुल रही हैं और यदि साजिश में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका सामने आई तो उसे भी आरोपी बनाकर शिकंजा कसा जाएगा।
वहीं, पता चला है कि लूट में कुल पांच आरोपी है, दो की गिरफ्तारी के बारे में अफसर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि 11 जून की रात करीब 8.30 बजे पंढरीनाथ क्षेत्र के मच्छी बाजार में जायसवाल धर्मशाला के पास एक्टिवा सवार दो बदमाशों ने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए स्क्रैप कारोबारी मुकुल अग्रवाल निवासी रामचंद्र नगर एक्सटेंशन (एरोड्रम) से 29.65 लाख रुपए लूट लिए थे।
जांच में पुलिस की आठ टीमों ने 800 कैमरे खंगालते हुए एक फर्जी नंबर प्लेट वाली संदिग्ध एक्टिवा चिन्हित की। इसके बाद लूट की पूरी पटकथा लिखने वाले सेना के रिटायर्ड लांस नायक चंद्रशेखर उर्फ चंदू मुकाती को पकड़ा।
क्रिप्टोकरेंसी में हुए भारी नुकसान और बढ़ते कर्ज के कारण उसने आसान टारगेट की तलाश शुरू की। इसी दौरान उसकी नजर स्क्रैप कारोबारी मुकुल अग्रवाल पर पड़ी, जो रोजाना लाखों रुपए का कलेक्शन लेकर विभिन्न बाजारों में आता-जाता था।
चंद्रशेखर ने गोवा में अपने साथ काम कर चुके पुराने परिचित प्रवीण भंडारी और कुख्यात गैंगस्टर सतीश भाऊ की गैंग के गुर्गे रहे वसूलीबाज हिस्ट्रीशीटर अमर उर्फ भांजा को साथ लेकर लूट की योजना बनाई। आठ दिन तक रेकी की गई, रास्ते चिह्नित किए गए और फिर वारदात को अंजाम दिया गया।
पुलिस की नजर अब अनदेखे किरदारों पर: पुलिस सूत्रों के मुताबिक पूछताछ में कई ऐसे तथ्य सामने आए हैं, जिनकी अभी तस्दीक की जा रही है।
जांच अधिकारी यह पता लगाने में जुटे हैं कि क्या आरोपियों को कारोबारी के लेन-देन की जानकारी किसी और व्यक्ति ने उपलब्ध कराई थी या फिर गैंग में ऐसे सदस्य भी शामिल थे जो अभी सामने नहीं आए हैं।
अधिकारियों का कहना है कि बरामदगी और पूछताछ का प्रमुख चरण पूरा हो चुका है, लेकिन विवेचना जारी रहेगी। यदि किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका का खुलासा होता है तो उसे भी मामले में आरोपी बनाया जाएगा।
22.60 लाख बरामद, बाकी रकम की तलाश जारी
पुलिस अब तक आरोपियों से 22.60 लाख रुपए नकद, लूट की रकम से खरीदी गई आई-20 कार, चांदी के जेवर और वारदात में इस्तेमाल सामान बरामद कर चुकी है। शेष राशि के संबंध में भी पूछताछ जारी है।
पुलिस अधिकारियों का मानना है कि यह सिर्फ लूट का मामला नहीं, बल्कि आर्थिक तंगी और लालच के कारण अपराध की ओर बढ़े एक संगठित गिरोह का मामला है। यही वजह है कि विवेचना को अभी खुला रखा गया है।
मंदिर में चढ़ावा, हवन तक किया... लेकिन बच नहीं पाए
जांच में यह भी सामने आया कि वारदात के बाद आरोपी राजस्थान स्थित सांवरिया सेठ मंदिर पहुंचे और 1.11 लाख रुपए का चढ़ावा चढ़ाया। इसके बाद उज्जैन और नलखेड़ा में धार्मिक अनुष्ठान कराए। लूट की रकम से कार और जेवर भी खरीदे गए, लेकिन पुलिस की तकनीकी जांच और 800 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल ने पूरी साजिश का खुलासा कर दिया।
संबंधित समाचार

STF की बड़ी कार्रवाई:फर्जी पासपोर्ट मामले में पांचवीं गिरफ्तारी; एजेंट पकड़ाया

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई ये मांग

किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी:बोले- रोक नहीं हटी तो अर्धनग्न प्रदर्शन

भीषण सड़क हादसा:पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत; रिक्शे से टकराया वाहन, ट्रक ने कुचला

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन:इन क्षेत्रों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित

50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज शुरू होगा सेवा-संकल्प अभियान

ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक:मध्य प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक कदम

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति प्रभारी के ठिकानों पर मारा छापा; आय से 4 गुना अधिक संपत्ति मिली

संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट:कांग्रेस नेता पर छोटे भाई और बहू से मारपीट का आरोप

गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा:बिना अनुमति साउंड बजाने वालों पर केस

आईडीए पर किसानों का रातभर धरना:अहिल्या पथ रद्द करने की मांग

देखिए वीडियो:इनको मिली पहली फ्री रजिस्ट्री; मुख्यमंत्री बोले...आज गांवों में दिवाली-दशहरा; इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों के पंजीयन का लक्ष्य

भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज:नेताओं ने रैली मार्ग का किया निरीक्षण

जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी:पोटली वाले चिंतामण गणेश

जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर:दोष सिद्ध हुआ तो उम्रकैद से फांसी तक की सजा

मोमोज दुकानदार पर हमला:शराब के लिए रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने की मारपीट; खौलता तेल ऊपर फेंका

आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से:प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद के लिए होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम:नियमों के साथ सवारियों से अच्छे व्यवहार की भी हिदायत

‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’:इस नेता ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!