खबर
Top News

युवती ने दोस्ती के बाद शादी का झांसा देकर घर बुलाकर बनाया: हनीट्रैप का शिकार हो गया बजरंगी; झूठे केस में फंसाने का आरोप

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

01 नवंबर 2026, 12:26 pm
शेयर करें:
युवती ने दोस्ती के बाद शादी का झांसा देकर घर बुलाकर बनाया

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इश्क, शादी का वादा, बीमार मां की सेवा का भरोसा और फिर लाखों की वसूली...। यह किसी फिल्म की कहानी नहीं बल्कि इंदौर में बजरंग दल के पूर्व विभाग संगठन मंत्री अभिषेक उदेनिया के साथ घटी घटना है। बजरंगी अभिषेक ने एक युवती, उसके परिजन और उसके मंगेतर पर सनसनीखेज आरोप लगाया है। उदेनिया का दावा है कि मोनी (परिवर्तित नाम) ने पहले उनसे दोस्ती की। फिर उनकी मां का विश्वास जीता, फिर शादी का सपना दिखाकर परिवार में जगह बनाई।

पुश्तैनी मकान बिकवाकर शादी के नाम पर 30 लाख रुपए के सोने के गहने लिए और फिर निजी पलों के वीडियो का डर दिखाकर ब्लैकमेलिंग शुरू कर दी। कार खरीदने के लिए 28 लाख रुपए की मांगे और नहीं देने पर दोस्त की मदद से झूठे केस में आरोपी बनवा दिया। हालांकि अभिषेक ने अपने पर केस दर्ज होने से दो दिन पहले ही खुद को हनीट्रेप का शिकार बताते हुए पुलिस में शिकायत कर दी थी, जो कि मामला अभी जांच में है।

अभिषेक उदेनिया के मुताबिक, 2024 की शुरुआत में हरसिद्धि स्थित संगठन कार्यालय में उनकी मुलाकात कान्हा श्री, राऊ निवासी मोनी से हुई थी। बातचीत बढ़ी तो मोनी राऊ स्थित (किराये का) घर आने-जाने लगी।

उदेनिया की मां लकवे से पीडि़त थीं। आरोप है कि मोनी ने मां की सेवा का भरोसा दिलाते हुए शादी का प्रस्ताव रखा। मना करने पर आत्महत्या की धमकियां देने लगी। जुलाई 2024 में भी उसने फोन कर खुद को नुकसान पहुंचाने की बात कही। इसके बाद उदेनिया ने शादी के लिए सहमति दे दी। मोनी ने उन्हें अपने परिवार से मिलवाया, जिसमें मां गीता, भाई दिवीज और मनीष, बहन साक्षी तथा नरेंद्र (कथित ममेरा भाई) शामिल थे।

पुश्तैनी मकान बिकवाया, फिर शुरू हुई पैसों की मांग
उदेनिया का आरोप है कि मोनी को जब पता चला कि उनका विजयश्री नगर में पुश्तैनी मकान है तो उसने उसे बेचकर नया मकान खरीदने का सुझाव दिया। परिवार की सहमति से मकान बेचकर उन्होंने सुदामा नगर में नया घर खरीदा और 30 लाख रुपए का लोन भी लिया। इसके बाद मोनी का व्यवहार बदल गया। आरोप है कि उसने शादी के नाम पर 30 लाख रुपए के सोने के गहने लिए।

नरेंद्र सोलंकी को भी उनसे रकम दिलवाई। वहीं, मोनी के कहने पर उसके परिचित हेमंत पिता बाबूलाल गौर (27) निवासी गुलमर्ग परिसर, बिचौली हप्सी को कारोबार के लिए 18.50 लाख रुपए उधार दिलवाए। उदेनिया का दावा है कि इसके बाद से ही शादी की बात करने पर मोनी और उसके परिवार के लोग लगातार बहाने बनाने लगते थे।

सीसीटीवी का डर दिखाकर किया ब्लैकमेल
अभिषेक उदेनिया ने खुलासा फस्र्ट को बताया कि एक दिन मोनी ने उन्हें घर बुलाया और जबरदस्ती नजदीकियां बढ़ाने की कोशिश की। बाद में इसी मुलाकात को आधार बनाकर सीसीटीवी फुटेज होने का दावा किया और संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों को वीडियो भेजकर बदनाम करने की धमकी दी। इसी डर से उनसे लगातार रुपए वसूले गए। उदेनिया का कहना है कि मोनी और उसका परिवार मिलकर उन्हें ब्लैकमेल कर रहा था।

कुछ महीनों पहले उन्हें पता चला कि मोनी और हेमंत गौर की दोस्ती करीब आठ साल से है, जो कि शहरभर में तीन मसाज पार्लर चलाता है। पहला साकेत चौराहा स्थित एब्सल्यूट स्पा, दूसरा स्कीम 140 चौराहा स्थित आईकोनिक स्पा और तीसरा अग्रसेने चौराहा स्थित नमस्ते स्पा है। मोनी और हेमंत दोनों की सगाई भी हो चुकी है। मोनी की मांग भरते हुए हेमंत गौर का एक वीडियो भी है। दोनों मुझे सिर्फ एक-दूसरे का दोस्त होना बताकर लगातार झूठ बोल रहे थे।

स्कॉर्पियो के लिए 28 लाख, विरोध किया तो जाम गेट पर धमकी
उदेनिया का आरोप है कि पिछले तीन-चार महीनों से माही कार खरीदने के लिए दबाव बना रही थी। वीडियो वायरल करने की धमकी के बीच उन्होंने मोनी से कहा कि फिलहाल वह किसी ओर से पैसों की व्यवस्था कर कार खरीद ले। मैं बाद में उसे पैसे दे दूंगा। 18 अक्टूबर 2026 को मोनी ने नई स्कॉर्पियो खरीद ली। वह लगातार पैसों का दबाव बना रही थी। इसके चलते उनकी हिम्मत जवाब दे गई और उन्होंने मोनी और उसके परिवार के लोगों के खिलाफ 29 अक्टूबर को राऊ थाने में हनीट्रेप और ब्लैकमेलिंग की शिकायत कर दी।

पुलिस मेरे बयान लेकर मामले की जांच भी शुरू नहीं कर पाई थी कि इस बीच 31 अक्टूबर को हेमंत गौर ने मुझे फोन कर कहा कि माही के 28 लाख रुपए कब दोगे। मैंने कहा जहां से पैसे आने थे नहीं आए है। सामने वाला फोन नहीं उठा रहा है। इस पर हेमंत गौर बोला कोई बात नहीं भाई आओ मिल तो लो अपन थोड़ा घुमकर आते हैं। इसके बाद वह मुझे चोइथराम मंडी चौराहे पर मिला और अपनी कार में बैठाकर जाम गेट तक ले गया। वहां उसने मुझसे कहा कि मुझे किसी को नगद पैसे देना है, आम मुझे नगद की व्यवस्था करा दो मैं आपके बताए खातों में ऑनलाइन रुपए डाल दूंगा। उसने कुछ पैसे ऑन डाल भी दिए।

दोपहर को धमकाया और रात को झूठा केस दर्ज करवा दिया
अभिषेक ने बताया जामगेट पर बातचीत के दौरान कार के पैसे नहीं देने की बात पर गुस्सा दिखाते हुए हेमंत गौर गालियां देने लगा। मुझे धमकाया कि तुझे तो मैं ऐसे झूठे केस में फसाऊंगा कि तू जीवनभर मुझे याद करेगा। मैंने उसका विरोध किया तो उसने मुझे कार से धक्का देकर उतारा और भगा दिया। मैं जैसे-तैसे इंदौर आया। इस बीच पता चला कि मोनी मेरे घरवालों को धमकाने के लिए मेरे घर पहुंची थी। इसके बाद तो मैंने सीधे राऊ थाने जा रूख किया।

वहां टीआई राजपाल राठौर से मुलाकात कर उन्हें 29 अक्टूबर को दिए आवेदन के का याद दिलाते हुए मेरे साथ हुए पूरे घटनाक्रम के बारे में बताया। टीआई राठौर ने आश्वासन दिया कि वह वरिष्ठ अधिकारियों से बात करेंगे और मेरे साथ अपने थाने में बिना जांच के कोई भी गलत या झूठा केस नहीं दर्ज होने देंगे। मैंने राहत की सांस और निश्चिंत होकर घर पहुंचा।

देर रात मुझे खबर लगी कि हेमंत गौर ने मुझसे द्ववेश रखने वाले मेरे कुछ साथियों के साथ मिलकर राजनीतिक दबाव बनाते हुए बडग़ोंदा थाने में रात को ही मेरे खिलाफ गंभीर धाराओं में झूठा केस दर्ज करवा दिया है। मेरे पास हेमंत गौर और मोनी के खिलाफ बहुत सारे सबुत है। सबूत मैं पुलिस के आला अफसरों को दिखाकर मामले में दोनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करुंगा। चूंकि उदेनिया खुद को हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग का शिकार बता रहे हैं। फिलहाल उनके आरोपों, कथित लेन-देन, सीसीटीवी फुटेज और दोनों पक्षों की शिकायतों की निष्पक्ष पुलिस जांच से ही पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने आएगी।


संबंधित समाचार

नशीले इंजेक्शनों के नेटवर्क का खुलासा
Top News

नशीले इंजेक्शनों के नेटवर्क का खुलासा:2856 इंजेक्शन के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार; लाखों का माल जब्त

22 minutes ago
वीडियो देखिये, धीरेंद्र शास्त्री की भगवान श्रीकृष्ण पर ऐसी टिप्पणी से विवाद
Top News

वीडियो देखिये, धीरेंद्र शास्त्री की भगवान श्रीकृष्ण पर ऐसी टिप्पणी से विवाद:भीम आर्मी नेता ने नाराजगी जताते हुए लिया निशाने पर; कथाओं का बहिष्कार करने तथा विरोध प्रदर्शन की अपील

24 minutes ago
रुपए का 'हालचाल' भी तो पूछो
Top News

रुपए का 'हालचाल' भी तो पूछो

26 minutes ago
गौरवशाली अतीत, विकासशील वर्तमान और समृद्ध भविष्य की ओर बढ़ता मध्य प्रदेश
Top News

गौरवशाली अतीत, विकासशील वर्तमान और समृद्ध भविष्य की ओर बढ़ता मध्य प्रदेश

31 minutes ago
प्रतिवादी के वकील के नाम जमीन बेचने की पॉवर ऑफ अटार्नी कैसे बन गई
Top News

प्रतिवादी के वकील के नाम जमीन बेचने की पॉवर ऑफ अटार्नी कैसे बन गई:मामला 150 करोड़ की मगरखेड़ा जमीन 9 करोड़ में बेचने का; भ्रष्ट आरक्षक फिरोज खान का भी कनेक्शन

42 minutes ago
भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक का निधन
Top News

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक का निधन:एम्स अस्पताल में ली अंतिम सांस; 2013 में दर्ज की थी ऐतिहासिक जीत

about 1 hour ago
पता पूछते हुए चाचा-भतीजे को उठा ले गए बदमाश
Top News

पता पूछते हुए चाचा-भतीजे को उठा ले गए बदमाश:डंडों से पीटा; राहगीरों ने बचाया, तीन नामजद समेत अन्य पर FIR

about 1 hour ago
पटाखों के अवैध कारोबार और कार्बाइड गन पर नजर
Top News

पटाखों के अवैध कारोबार और कार्बाइड गन पर नजर:दीपावली से पहले पुलिस का विशेष अभियान

about 1 hour ago
प्रॉपर्टी विवाद में शराब ठेकेदार पर छोटे भाई ने किया हमला
Top News

प्रॉपर्टी विवाद में शराब ठेकेदार पर छोटे भाई ने किया हमला:बहन को उसका हक दिलाने की कीमत बड़े भाई ने चुकाई

about 1 hour ago
खेल मैदान में बन रहे स्कूल निर्माण का विरोध
Top News

खेल मैदान में बन रहे स्कूल निर्माण का विरोध:रहवासियों ने जताई आपत्ति; शिकायत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस

about 1 hour ago
गर्लफ्रेंड की सगाई बनी दुश्मनी की वजह
Top News

गर्लफ्रेंड की सगाई बनी दुश्मनी की वजह:युवक को अगवा कर पीटा; तीन चेक पर साइन करवाए, बैंक खाते से रुपए निकाले

about 1 hour ago
गोपुर थोक पटाखा मार्केट में 10 अवैध दुकानें सील
Top News

गोपुर थोक पटाखा मार्केट में 10 अवैध दुकानें सील:विजयवर्गीय, अग्रवाल, श्रीनाथ, बाबा और श्रीश्याम फायर वर्क्स नामों को लेकर भी उठे सवाल

about 1 hour ago
नशा मुक्ति केंद्र एक बार फिर चर्चा में
Top News

नशा मुक्ति केंद्र एक बार फिर चर्चा में:पहले भागे मरीज, अब मारपीट और मौत का दावा; भर्ती मरीजों की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर सवाल

about 1 hour ago
स्थापना दिवस पर उद्योगों और स्टार्टअप्स को मुख्यमंत्री की बड़ी सौगात
Top News

स्थापना दिवस पर उद्योगों और स्टार्टअप्स को मुख्यमंत्री की बड़ी सौगात:900 से अधिक MSME इकाइयों को 450 करोड़; 120 स्टार्टअप्स को 47.80 करोड़ की प्रोत्साहन राशि जारी

about 2 hours ago
दीपोत्सव के इंतजार में महकने लगे घर-आंगन और बाजार
Top News

दीपोत्सव के इंतजार में महकने लगे घर-आंगन और बाजार:खुशियों के स्वागत की तैयारियां शुरू

about 2 hours ago
गांजे की तस्करी का खुलासा
Top News

गांजे की तस्करी का खुलासा:पेंट के डिब्बों के बीच छिपाई थी 28 बोरियां; कंटेनर चालक सहित दो गिरफ्तार, करोड़ों का नशा जब्त

about 2 hours ago
छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Top News

छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी; घटना से हॉस्टल में हड़कंप मच गया

about 2 hours ago
खुशियों का शुभ मुहूर्त
Top News

खुशियों का शुभ मुहूर्त:उमंग, उल्लास और समृद्धि का महासंगम, धन-धान्य का मंगल संयोग

about 2 hours ago
INDIA गठबंधन की वोट बचाओ, देश बचाओ रैली आज
Top News

INDIA गठबंधन की वोट बचाओ, देश बचाओ रैली आज:रामलीला मैदान में जुट रहे विपक्षी नेता; CEC के इस्तीफे की मांग

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, सेना के शौर्य और बलिदान को नमन
Top News

वीडियो देखिये, सेना के शौर्य और बलिदान को नमन:मुख्यमंत्री ने शौर्य स्मारक में रोपा ‘संकल्प वृक्ष’; प्रदेश के सभी जिलों की मिट्टी से हुआ पौधरोपण

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!