खबर
Top News

नो-एंट्री में नोट लेकर चल रहा एंट्री का खेल: डायल-112 को पैसे देकर घुसा लोडिंग वाहन; चालक ने कारोबारी को भी रिश्वत की पेशकश की

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

14 अक्टूबर 2026, 2:42 pm
शेयर करें:
नो-एंट्री में नोट लेकर चल रहा एंट्री का खेल

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
15 सितंबर 2025 की शाम एयरपोर्ट रोड पर नशे में धुत ड्राइवर गुलशेर ने तेज रफ्तार में ट्रक चलाते हुए कई लोगों और वाहनों को कुचल दिया था, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई थी और 10 से अधिक लोग घायल हुए थे।

बेकाबू ट्रक के नीचे एक बाइक फंसने और करीब 1.5 किलोमीटर तक घसीटे जाने से उसमें आग लग गई थी, जिससे ट्रक भी पूरी तरह जल गया था। इसके बाद नो-एंट्री के समय शहर में भारी वाहनों के प्रवेश को लेकर भारी हंगामा मचा था।

खुद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने घटना पर दुख जताते हुए उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए थे। खुलासा हुआ था कि एंट्री लेकर पुलिसकर्मी ने उसे नो-एंट्री में जाने दिया था। बावजूद इसके आज भी पैसे लेकर नो-एंट्री में लोडिंग वाहनों की एंट्री का खेल चल रहा है। ऐसा ही एक मामला आज सुबह एक बार फिर शहर के पश्चिमी हिस्से में सामने आया है।

द्वारकापुरी निवासी कंस्ट्रक्शन मटेरियल व्यवसायी राहुल पिपलिया के मुताबिक वे बिजनेस के साथ समाजसेवा से भी जुड़े हैं, जहां भी कुछ गलत दिखाई देता है। उसके खिलाफ आवाज उठाना अपने नैतिक दायित्य समझते हैं।

सुबह वे रणजीत हनुमान मंदिर दर्शन के लिए गए थे। लौटते समय व्यस्ततम मार्ग रणजीत हनुमान मंदिर रोड से महू नाका चौराहे की तरफ एक लोडिंग आयशर वाहन (एमएच04 एमआर 3528) तेज रफ्तार से गुजरता दिखाई दिया।

चूंकि पूर्व में एरोड्रम रोड पर ऐसे ही एक बेकाबू लोडिंग ट्रक ने नो-एंट्री के समय तीन लोगों की जानें ली थी। तुरंत उक्त ख्याल के दिमाग में आते ही लोडिंग आयशर चालक को रोककर उससे उक्त मार्ग से गाड़ी नहीं ले जाने को कहा गया।

हालांकि उसके जवाब ने मुझे चौंका दिया। उसने बताया कि वह पीछे से डॉयल-112 वाले को एंट्री देकर आया है। उसने मुझे भी पैसे देने की पेशकस की। मैंने उसकी पेशकस ठुकराते हुए उसे लताड़ा और उसे नो-एंट्री में नहीं जाने की सलाह देते हुए रवाना हो गया।

यह मामला यातायात व्यवस्था और संबंधित विभाग की निगरानी पर सवाल खड़े करता है। यदि भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध है, तो दिन के समय ऐसे वाहनों की आवाजाही कैसे हो रही है?

अब सवाल यह है कि जिन पर कार्रवाई की जिम्मेदारी है वे खुद ही लेनदेन का शहरवासियों की जान दावं पर लगा रहे हैं। मामले को संज्ञान में लेते हुए अधिकारियों को संबंधित डॉयल-112 वाले पुलिसकर्मियों की भूमिका की जांच कर निष्पक्ष और उचित कार्रवाई करना चाहिए।

संबंधित समाचार

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार
Top News

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

7 minutes ago
सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत
Top News

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

12 minutes ago
सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया
Top News

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

16 minutes ago
मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा
Top News

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

19 minutes ago
माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण
Top News

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

24 minutes ago
राजस्थानी संस्कृति की झलक
Top News

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

30 minutes ago
इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम
Top News

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

34 minutes ago
‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी
Top News

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

about 1 hour ago
मां कूष्मांडा
Top News

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

about 1 hour ago
स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
Top News

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन

about 1 hour ago
21 पर्यावरणीय समस्याओं की स्वतंत्र जांच की मांग
Top News

21 पर्यावरणीय समस्याओं की स्वतंत्र जांच की मांग:एशियाई विकास बैंक और विश्व बैंक को भेजा अभ्यावेदन

about 1 hour ago
एयरपोर्ट पर लव जिहाद की शिकायत के बाद कार्रवाई
Top News

एयरपोर्ट पर लव जिहाद की शिकायत के बाद कार्रवाई:युवती समेत तीन को रोका; इस शहर जा रहे थे दो युवक

about 1 hour ago
20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए मिलावटखोरों पर की कार्रवाई
Top News

20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए मिलावटखोरों पर की कार्रवाई:खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने कई प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण; जांच के लिए नमूने भोपाल भेजे

about 2 hours ago
सीनियर सिटीजन कार्ड बनवाने का झांसा देकर रिटायर्ड प्रिंसिपल से लाखों की ठगी
Top News

सीनियर सिटीजन कार्ड बनवाने का झांसा देकर रिटायर्ड प्रिंसिपल से लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर किया वॉट्सएप वीडियो कॉल

about 2 hours ago
न्यू गौरी नगर में रिमूवल कार्रवाई
Indore

न्यू गौरी नगर में रिमूवल कार्रवाई:एक दिन पहले रात के विरोध और हंगामे के बाद टला बुलडोजर एक्शन

about 2 hours ago
वन विभाग के भ्रष्ट ससुर-दामाद की जोड़ी करती है सौदेबाजी
Top News

वन विभाग के भ्रष्ट ससुर-दामाद की जोड़ी करती है सौदेबाजी:खुलासा फर्स्ट की खबर का असर

about 2 hours ago
देखिए वीडियो, नदी में नाव पलटी
Top News

देखिए वीडियो, नदी में नाव पलटी:इतने बच्चों की मौत; मृतकों में एक ही परिवार की इतनी बच्चियां

about 2 hours ago
दागदार कर रहे हैं मुख्यमंत्री की छवि
Top News

दागदार कर रहे हैं मुख्यमंत्री की छवि:कार्यपालन यंत्री और ठेका कंपनी के प्रबंधक पर आरोप

about 2 hours ago
हो गया दूध-पानी अलग-अलग
Top News

हो गया दूध-पानी अलग-अलग:क्रोधित-कुपित ‘शिव’ के ‘गण’ निकले वनभूमि के कब्जेदार

about 2 hours ago
देखिए वीडियो, किसने दी चेतावनी
Top News

देखिए वीडियो, किसने दी चेतावनी:मांगें पूरी नहीं हुईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे; संघ प्रमुख से मिलकर न्याय मांगने की तैयारी

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!