मोबाइल, कार और एप से चल रहा दांव का खेल: पुलिस जांच में जुटी
KHULASA FIRST
संवाददाता

आईपीएल में शहर बना ऑनलाइन सट्टे का हॉटस्पॉट, दुबई तक फैला नेटवर्क
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
आईपीएल सीजन के बीच पुलिस ने ऑनलाइन सट्टेबाजी के एक सक्रिय नेटवर्क का खुलासा किया है। लसूड़िया थाना क्षेत्र में 5 युवकों को गिरफ्तार किया गया, जो कार में बैठकर मोबाइल के जरिये लाइव सट्टा संचालित कर रहे थे।
शुरुआती जांच में पूरे नेटवर्क का कनेक्शन दुबई तक जुड़ा होने की बात सामने आई है। आईपीएल के दौरान सट्टेबाजी का यह नेटवर्क इस बात का संकेत है कि अब अपराधी पारंपरिक तरीकों से आगे बढ़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म का सहारा ले रहे हैं और शहर में बैठकर अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़ रहे हैं।
पुलिस को सूचना मिली थी कि निपानिया स्थित डी-मार्ट के पास गुलमोहर कॉलोनी मेन रोड पर कुछ युवक संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त हैं। इस पर थाना प्रभारी तारेश सोनी के नेतृत्व में टीम ने घेराबंदी कर एक कार (डीएल 14 सीडी 8027) में बैठे तीन युवकों को पकड़ा। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी मोबाइल फोन के जरिये आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टा चला रहे थे।
ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से जुड़ा नेटवर्क- पुलिस के मुताबिक आरोपी ड्रीम एक्सचेंज जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से सट्टेबाजी कर रहे थे। जब्त किए गए मोबाइल फोन में सट्टे से जुड़े एप, यूजर आईडी और लेन-देन के रिकॉर्ड भी मिले हैं। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 3 मोबाइल फोन और सट्टे में उपयोग की जा रही कार जब्त कर ली।
बैंकिंग चैनल का खुलासा- पकड़े गए आरोपियों की पहचान मो. सिकंदर उर्फ शनि (23), मोहम्मद सुल्तान (23), अपूर्व यादव (21), अनुराग ग्वेल (22) और करण बलोदी (21) के रूप में हुई है। पूछताछ में सामने आया कि अनुराग और करण बैंक खातों के जरिये पैसों के लेन-देन में मदद करते थे। इसके बाद पुलिस ने उन्हें भी मामले में आरोपी बनाया।
दुबई लिंक और भोपाल कनेक्शन की जांच
सूत्रों के अनुसार इस नेटवर्क का संचालन दुबई से जुड़े लोगों के जरिये किया जा रहा था। वहीं भोपाल का ऋतिक भंडारी रोजबुक नामक वेबसाइट के माध्यम से इस सट्टे को संचालित करवा रहा था। पुलिस अब इस अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन की गहराई से जांच कर रही है और जल्द बड़े खुलासे की संभावना है।
संबंधित समाचार

केंद्रीय मंत्री के बेटे की खेलों में एंट्री:निर्विरोध बने MP वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष; गांव-गांव तक पहुंचाने का लक्ष्य

राहुल गांधी का आरोप-ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार:बोले- CEC इस्तीफा दें; वोट चोरी के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई:अफसर लाखों रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

दिनदहाड़े बिल्डिंग में चोरी:नवरात्रि पूजन में गया था परिवार; जेवर और नकदी ले गए बदमाश, सीसीटीवी में 3 संदिग्ध हुए कैद

आदिवासियों के घर और फसलें उजाड़ने पर सियासी घमासान:केंद्रीय मंत्री ने जताई नाराजगी; कांग्रेस ने मुख्यमंत्री से मांगा जवाब

जीत के बाद बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे टीम इंडिया के धुरंधर:भस्म आरती में हुए शामिल; मंदिर समिति ने किया स्वागत-सत्कार

रील बनाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:रुपए लेकर एक्टिवा सहित फरार हुई युवती; मैनेजर बैंक में जमा कराने जा रहा था शोरूम का कलेक्शन

दशहरा महोत्सव की तैयारियां तेज:रावण के दसों मुख तैयार; अब 250 फीट ऊंची लंका का होगा निर्माण, इतने फीट ऊंचे के रावण का होगा दहन

पूर्व भाजपा विधायक की बेरहमी से हत्या:पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट; इलाज के दौरान तोड़ा दम, 70-80 लोगों पर हमले का आरोप

नर्मदा नदी में स्नान करते समय हादसा:डूबने से दो युवकों की मौत; गोताखोरों ने रेस्क्यू कर निकाले शव

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!