महाकाल के आंगन से होगी इस पर्व की शुरुआत: इस आरती में मनेगा उत्सव; पीले वस्त्र और पुष्पों के साथ अर्पित करेंगे गुलाल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
वसंत पंचमी पर्व (23 जनवरी) की शुरुआत ज्योतिर्लिंग भगवान महाकाल के आंगन से होगी। महाकाल मंदिर में पीले वस्त्र और फूलों के साथ भगवान को गुलाल अर्पित किया जाएगा।
महाकाल के आंगन से ही होली का आरंभ
ज्योतिषियों और पंडितों के अनुसार वसंत पंचमी पर महाकाल के आंगन से ही होली के त्योहार की भी शुरुआत होती है। मंदिर की परंपरा के अनुसार तड़के चार बजे भस्म आरती में वसंत उत्सव मनाया जाएगा।
सभी आरतियों में पर्व का उत्साह
महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती से लेकर शयन आरती तक, सभी पांचों आरतियों में वसंत पंचमी पर्व का उत्साह देखने को मिलेगा।
पीले फूल और गुलाल अर्पित करेंगे
मंदिर के महेश पुजारी ने बताया कि वसंत पंचमी पर्व पर सबसे पहले भस्म आरती में पुजारी भगवान महाकाल को पीले फूल और गुलाल अर्पित करेंगे।
केसर युक्त पंचामृत से अभिषेक
भगवान महाकाल का केसर युक्त पंचामृत से अभिषेक किया जाएगा। पीले वस्त्र धारण कराकर पीले पुष्पों से श्रृंगार किया जाएगा।
नित्य आरती में अर्पित करेंगे गुलाल
भगवान को सरसों के पीले फूल तथा गुलाल अर्पित की जाएगी। परंपरा के अनुसार वसंत पंचमी से होली तक नित्य आरती में भगवान को गुलाल अर्पित किया जाएगा।
सांदीपनि आश्रम में भी विशेष आयोजन
सांदीपनि आश्रम में भी वसंत पंचमी पर विशेष आयोजन किए जाएंगे। यहां भगवान श्रीकृष्ण ने शिक्षा ग्रहण की थी।
विद्या आरंभ संस्कार संपन्न होगा
पहली बार विद्या अध्ययन की शुरुआत करने वाले बच्चों का पाटी (स्लेट) पूजन कराकर विद्या आरंभ संस्कार संपन्न कराया जाएगा।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!