किसान ने उठाया खौफनाक कदम: फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुुलिस जांच में जुटी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, कुक्षी।
ग्राम खेड़ली के ग्वालपुरा में रविवार रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। 30 वर्षीय युवा किसान मुकेश निंगवाल ने अपने घर में आत्महत्या कर ली। घटना के समय उनकी पत्नी खेत पर काम कर रही थीं। मुकेश कुछ सामान लेने के लिए खेत से घर आए थे, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटे। पत्नी जब घर पहुंचीं तो घटना की जानकारी हुई। मुकेश की मौत से परिवार में मातम पसरा है। वह अपने पीछे पत्नी और तीन बच्चों को छोड़ गए हैं।
पत्नी खेत पर थी, काफी देर तक वापस नहीं लौटे मुकेश
कुक्षी पुलिस के अनुसार, मुकेश निंगवाल पुत्र दिलीप (30) अपने पिता की इकलौती संतान थे। वह खेती-बाड़ी के साथ मजदूरी का काम भी करते थे। रविवार रात उनकी पत्नी खेत पर काम कर रही थीं। मुकेश कुछ सामान लेने के लिए खेत से घर आए थे। काफी समय बीतने के बाद भी जब वह वापस खेत नहीं पहुंचे, तो पत्नी घर पहुंचीं। वहां उन्हें मुकेश मृत अवस्था में मिले।
ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना
घटना की जानकारी मिलते ही ग्राम सरपंच भीमसिंह बघेल और अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इसके बाद कुक्षी पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंपा शव
सोमवार को कुक्षी सिविल अस्पताल में मुकेश निंगवाल के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल घटना के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है।
संबंधित समाचार

श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी:6 की मौत; कई लोग घायल

राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर साधा निशाना:बोले- वोट चोरी की; नियुक्ति के समय ही किया था विरोध, सरकार ने उन्हें कानून से ऊपर रखा

देखिये वीडियो, ओंकारेश्वर की धार्मिक-प्राकृतिक विरासत बचाने की मांग:अधिवक्ताओं ने संभागायुक्त को सौंपा ज्ञापन; इसको लेकर जताई चिंता

चौड़ाई कांड के बाद बदला मंत्री का अंदाज:पौधारोपण कार्यक्रम में कहा- मीडिया से बात नहीं करूंगा; पढ़ा लिखित भाषण

रफ्तार का कहर:पेड़ से टकराई कार; 2 युवकों की मौत

अवैध कॉलोनी को किया ध्वस्त:0.550 हेक्टेयर भूमि से हटाया अतिक्रमण; आरोपियों पर दर्ज है एफआईआर

कॉकरोच पार्टी ने दी आंदोलन की चेतावनी:मुख्य चुनाव आयुक्त से 48 घंटे में इस्तीफा मांगा; लगाए ये गंभीर आरोप

नशे के नेटवर्क का हुआ खुलासा:ड्रग्स के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार; फ्लैट में हुए युवक-युवतियों के विवाद की सूचना पर पहुंची थी पुलिस

मिट्टी से मन तक की यात्रा:प्रतिमा की अनुपस्थिति में बप्पा की उपस्थिति

बैंक के पूर्व मैनेजर पर लाखों की धोखाधड़ी का आरोप:ग्राहक को स्कीम में निवेश का दिया झांसा; दोस्त के खाते में ट्रांसफर कर हड़पे रुपए

अनंत चतुर्दशी से पहले पुलिस कमिश्नर आए एक्शन मोड में:नानू, गोलू, काला और दाऊ सहित 7 पर निर्बंधन आदेश

NBEMS ने जारी किया नीट पीजी रिजल्ट:लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म; यहां चेक करें अपना परिणाम

विधायक उषा ठाकुर बताएं लाखों लड़कियों का आंकड़ा उनके पास कहां से आया है:महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी का पलटवार

एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत से फैली सनसनी:पेड़ पर फंदे से लटका मिला महिला का शव; कुएं से दो बच्चों की लाशें बरामद

झूठा निकला पं. धीरेंद्र शास्त्री का ‘पुत्र योग’ संबंधी पर्चा

यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस में जिंदा जले 9 यात्री:20 से अधिक मुसाफिरों ने कूदकर जान बचाई

8 महीने बाद एमपी भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी

अमेरिका की धरती पर इंदौर के भविष्य का हो रहा मंथन:महापौर पुष्यमित्र भार्गव का तीन सप्ताह का अमेरिकी दौरा; हार्वर्ड से एआई गवर्नेंस तक, ‘विजन-2030’ के लिए वैश्विक अनुभव जुटाने की पहल

चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस करेगी प्रदर्शन:मुख्य निर्वाचन कार्यालय को घेरने का ऐलान; बीजेपी बोली- हार की हताशा में लगाए जा रहे आरोप

अधिकतर लोग ‘काहे खुमर रई’ को समझ रहे ‘काहे को मर रई...’
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!