पारिवारिक उधारी का चेक बाउंस पड़ा भारी: भाई-भाभी को सजा; 12.50 लाख की रकम पर 13.50 लाख प्रतिकर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पारिवारिक लेन-देन से जुड़े चेक अनादरण के मामले में इंदौर की न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी सृष्टि अग्निहोत्री की अदालत ने भाई-भाभी सुनील जैन और इति जैन को दोषी ठहराते हुए 6-6 माह के साधारण कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने परिवादी को चेक की राशि और ब्याज के आधार पर 13.50 लाख रुपए प्रतिकर देने का आदेश भी दिया है। अपील नहीं होने की स्थिति में चेक राशि और प्रतिकर मिलाकर कुल 26 लाख रुपए भुगतान का आदेश प्रभावी होगा।
12.50 लाख का चेक हुआ था बाउंस
अदालत के अनुसार, आरोपी दंपती ने परिवादी पल्लवी को 10 जनवरी 2014 को 12.50 लाख रुपए का चेक जारी किया था। यह चेक उनके संयुक्त बैंक खाते से जारी हुआ था। भुगतान के लिए बैंक में लगाए जाने पर चेक अपर्याप्त राशि के कारण अनादरित हो गया। इसके बाद परिवादी ने कानूनी नोटिस भेजकर राशि की मांग की, लेकिन भुगतान नहीं किया गया।
भाई-भाभी को उधार दिए थे रुपए
प्रकरण में परिवादी पल्लवी ने बताया कि आरोपी सुनील उसका सगा भाई और इति उसकी भाभी है। वर्ष 2012 में आर्थिक जरूरत के चलते दोनों ने उससे 12.50 लाख रुपए उधार लिए थे। दिसंबर 2013 में रकम वापस मांगने पर आरोपियों ने संयुक्त खाते का चेक दिया था।
बचाव पक्ष ने चेक के इस्तेमाल और रकम की देनदारी को लेकर सवाल उठाए। आरोपियों ने चेक गुम होने के बाद स्टॉप पेमेंट कराने की बात भी कही। हालांकि, अदालत ने उपलब्ध मौखिक और दस्तावेजी साक्ष्यों के आधार पर बचाव के तर्कों को स्वीकार नहीं किया।
9 प्रतिशत वार्षिक ब्याज के आधार पर प्रतिकर
अदालत ने कहा कि परिवादी लंबे समय तक चेक की राशि से वंचित रही, जिससे उसे आर्थिक नुकसान हुआ। इसी को ध्यान में रखते हुए चेक की 12.50 लाख रुपए की राशि पर 10 जनवरी 2014 से 6 अगस्त 2026 तक 9 प्रतिशत वार्षिक ब्याज की गणना के आधार पर 13.50 लाख रुपए प्रतिकर निर्धारित किया गया।
फैसले में दोनों आरोपियों को 6-6 माह के साधारण कारावास की सजा सुनाई गई है। प्रतिकर की राशि का भुगतान नहीं करने पर अतिरिक्त 2 माह के साधारण कारावास का प्रावधान भी किया गया है।
संबंधित समाचार

अमूल आइसक्रीम डिपो में भीषण आग लाखों का माल खाक:फायर ब्रिगेड ने हजारों लीटर पानी डालकर किया काबू

चलते स्कूटर में लगी आग:धुआं निकलते ही चालक ने लगाई छलांग; राहगीरों ने बुझाई

शादी से पहले दूल्हा हसीनाओं के साथ तो ड्रग्स लेते इंजीनियर गिरफ्तार:लेडी डॉन और उसकी बहन के साथ कर रहा था पार्टी

13 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:5-5 हजार के लालच में बने कैरियर; मुख्य आरोपी फरार

सत्ता और संगठन के बीच साधना होगा संतुलन:नई टीम की परीक्षा; मध्य प्रदेश भाजपा में बदलाव

मुख्यमंत्री के निशाने पर विपक्ष के नेता:बोले; ‘राजकुमार’ को लगता है प्रधानमंत्री बनने के लिए पैदा हुए, लेकिन लोकतंत्र में जनता करती है तय

प्लॉट सौदे में लाखों की धोखाधड़ी:कॉलोनी के अध्यक्ष-संचालक पर FIR; न रजिस्ट्री की न दिया कब्जा

स्लाइड से अंबानी गायब:अडानी बरकरार; विपक्ष के नेता की ‘डेस्ट्रॉयर्स ऑफ डेमोक्रेसी’ लिस्ट को लेकर सवाल

गणेश विसर्जन के दौरान हादसा:खदान में डूबने से 16 वर्षीय किशोर की मौत; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

माय बस मेरी मोटर मेरा सम्मान:आम आदमी की बस

शराब कंपनी को हाईकोर्ट से राहत नहीं:लाइसेंस निलंबन बरकरार; टेंडर में भागीदारी को लेकर दायर याचिका में इस शर्त पर दिया जोर

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता का निधन:75 साल की उम्र में कैंसर से हारे जंग; फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर

आज जमेगी इंदौैर की झांकी:103 बरस की हुई पुरखों की परंपरा

देखिए वीडियो:21 साल बाद फिर शुरू हुई सार्वजनिक बस सेवा; 351 बसें रवाना, मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा का शुभारंभ

फंड की कमी से मेडिकल कॉलेज का प्रोजेक्ट फिर अटका:शुरुआती राशि भी नहीं जुटा सका विश्वविद्यालय

तेज रफ्तार कार होटल में घुसी:हादसे में वकील की मौत; ड्राइवर गंभीर, अंदर सो रहे 3 लोग घायल

सरकार खरीदेगी इतने करोड़ का हेलीकॉप्टर:जेट भी बेड़े में होगा शामिल; वीआईपी यात्राओं के साथ एयर कनेक्टिविटी बढ़ाने पर जोर

वायरल फीवर का बढ़ा प्रकोप:जिला अस्पताल की OPD में मरीज दोगुने से ज्यादा; रोज 1200 से अधिक लोग पहुंच रहे

मराठा योद्धा की प्रतिमा के स्ट्रक्चर पर विवाद:निगम की कार्रवाई से नाराज लोग थाने पहुंचे निर्माणाधीन चबूतरा हटाने का विरोध; जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग

एशियन गेम्स में 2 मिनट के अंदर भारत ने जीते 2 मेडल:सुरुचि- कमलजीत ने दिलाया गोल्ड; शूटिंग में सिल्वर भी आया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!