पूरा शहर मदद के लिए जुटा: मासूम अनिका के इलाज के लिए चुन्नू महाराज ने दिए 50 हजार रु., बब्बू यादव ने जुटाए 95 हजार
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
दो साल की मासूम अनिका शर्मा के लिए 9 करोड़ रुपए कीमत का इंजेक्शन अमेरिका से मंगवाने के लिए पूरा शहर आर्थिक मदद दे रेहा है। कल चुन्नू महाराज ने 50 हजार रुपए नकद दिए। वो पूर्व में भी मदद कर चुके हैं। नंदा नगर मजदूर चौक में लगाए कैंप में कांग्रेस नेता विनोद यादव बब्बू ने 95 हजार रुपए की राशि जुटाई।
अनिका को बचाने के लिए अनीश पांडे के संयोजन में चलाए जा रहे अभियान में हर कोई भागीदारी कर रहा है। जिससे जितना बन रहा है, वो उतनी मदद करने की कोशिश कर रहा है। अनिका के प्रति मदद का भाव ऐसा पनप गया है कि 100 से लेकर एक लाख रुपए तक की मदद मिल रही है। सबकी चिंता यही है कि समय रहते अनिका के लिए पर्याप्त धनराशि एकत्र हो जाए और उस मासूम की जान बच जाए।
उल्लेखनीय है कि मासूम अनिका स्पाइनल मस्कुलर एट्राफी (एसएमए) टाइप 2 नामक दुर्लभ बीमारी से जूझ रही है। इसके उपचार के लिए जो इंजेक्शन लगेगा वो 9 करोड़ रुपए कीमत का है और अमेरिका में मिलता है। बच्ची की माता इंदौर के द्वारकापुरी निवासी हैं, जिनकी शादी ब्यावरा (राजगढ़) के प्रवीण शर्मा से हुई है। बच्ची को जो बीमारी है वो लाखों बच्चों में से किसी एक को होती है। उसकी जान बचाने के लिए माता सारिका शर्मा समेत पूरा परिवार इंदौर में ही है।
क्यूआर कोड के जरिये भी मदद दिलवाई
उनका दूसरा कैंप नंदा नगर मजदूर चौक पर लगा जहां कांग्रेस नेता विनोद यादव बब्बू ने 95 हजार एकत्र कर उन्हें भेंट किए। उन्होंने क्यूआर कोड के जरिए भी लोगों को प्रेरित कर मदद दिलवाई। पांडे ने बताया कि चुन्नू महाराज (चंद्रशेखर पाराशर) ने कल 50 हजार रुपए की मदद की। वे पूव में भी बड़ी राशि दे चुके हैं।
चुन्नू महाराज खुद भी मासूम अनिका के लिए लोगों को प्रेरित कर मदद एकत्र कर रहे हैं। भाजपा की नगर मंत्री स्वाति युवराज काशिद ने भी मराठी समाज से अपील जारी की कि वे मासूम अनिका का जीवन बचाने के लिए यथासंभव मदद दें। पार्षद राजू भदौरिया भी अपने स्तर पर बालिका अनिका की मदद के प्रयासों में जुटे हैं।
उन्होंने खुद के अलावा अन्य लोगों से भी मदद दिलवाई है। वे इस अभियान से जुड़े हैं और अपने संपर्कों का उपयोग कर बालिका की मदद के प्रयासों में जुटे हैं। चुन्नू पाराशर ( गुरु ) मित्र मंडल द्वारा बेबी अनिका शर्मा के इलाज के लिए पचास हज़ार रुपये नकद राशि टीम अनिल बेबी के सदस्य जितेंद्र सिह तोमर को सोपी गई।
प्रतिदिन कहीं न कहीं कैंप लगा रहे
बच्ची के लिए इंदौर जैसे संवेदनशील और सेवाभाव का नजरिया रखने वाले इंदौर शहर में सामाजिक कार्यकर्ता अनीश पांडे अभियान चला रहे हैं। वे प्रतिदिन कहीं न कहीं कैंप लगाते हैं, जहां बच्ची की बीमारी की चर्चा कर लोगों से यथासंभव मदद की अपील करते हैं।
उनके प्रयासों से लोग आगे आकर मदद कर रहे हैं। कल उन्होंने राजबाड़ा पर कैंप लगाया, जहां बड़ी संख्या में लोग आए और मासूम अनिका का जीवन बचाने के लिए अपनी ओर से जितना बन पड़ा वो मदद की। उन्होंने सबका धन्यवाद अदा किया।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!