ड्रग्स निकला यूरिया: कटघरे में पुलिस; आज विशेष कोर्ट में होगी सुनवाई
KHULASA FIRST
संवाददाता

बर्खास्त जवान ने दो आईपीएस समेत 19 पुलिसकर्मियों के विरुद्ध खोला मोर्चा
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पुलिस ने जिस कार्रवाई को 16 महीने पहले शहर की सबसे बड़ी एमडी ड्रग्स बरामदगी बताकर अपनी पीठ थपथपाई थी, वही केस महकमे के लिए सबसे बड़ा सवाल बन गया है। करोड़ों रुपए की जिस कथित एमडी ड्रग्स के आधार पर एक पुलिसकर्मी को गिरफ्तार कर बर्खास्त किया गया, वह दो-दो सरकारी लैब की जांच में महज यूरिया निकला।
कोर्ट से बरी होने के बाद बर्खास्त पुलिसकर्मी ने दो आईपीएस अधिकारियों समेत 19 पुलिसकर्मियों को कटघरे में खड़ा किया है। विशेष अदालत में दायर परिवाद पर आज सुनवाई होगी।
लखन गुप्ता ने विशेष अदालत में दायर परिवाद में दो आईपीएस सहित 19 अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की है। आरोप है उन्हें साजिश के तहत फंसाया गया। मुखबिर के जरिए गिरफ्तार आरोपियों से उनका नाम बुलवाया गया, फिर पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया और अंतत: बर्खास्त कर दिया गया।
दो लैब की रिपोर्ट ने पलट दी कहानी- मामले की अहम कड़ी वह जब्त पदार्थ है, जिसे पुलिस ने 198 ग्राम एमडी ड्रग्स बताकर करोड़ों की खेप बरामद करने का दावा किया था। जांच के लिए भेजे गए नमूनों की 27 जून 2025 को भोपाल स्थित फॉरेंसिक लैब से आई रिपोर्ट में साफ हो गया जब्त पदार्थ यूरिया है।
इस पर पुलिस ने हैदराबाद की केंद्रीय प्रयोगशाला का रुख किया, लेकिन वहां से 19 दिसंबर 2025 को आई रिपोर्ट में भी यही निष्कर्ष सामने आया।
यह है घटनाक्रम- 26 फरवरी 2025 को रालामंडल क्षेत्र से विजय पाटीदार और शाहनवाज शेख को पकड़कर उनसे 198 ग्राम कथित एमडी ड्रग्स बरामद करने का दावा किया गया था। पूछताछ में दोनों ने पुलिसकर्मी लखन गुप्ता का नाम लिया, जिसके बाद उन्हें भी आरोपी बनाकर गिरफ्तार किया गया लेकिन वैज्ञानिक जांच और अदालत के फैसले ने पुलिस की पूरी कार्रवाई पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए।
अब निगाह विशेष अदालत की सुनवाई पर टिकी हैं, जहां तय होगा ड्रग्स केस में आरोपी बनाए गए पुलिसकर्मी के आरोपों की जांच होगी या नहीं, और क्या इस पूरे घटनाक्रम में अधिकारियों की भूमिका भी कानूनी जांच के दायरे में आएगी?
कोर्ट ने किया बरी
दोनों रिपोर्टों के आधार पर विशेष अदालत ने लखन गुप्ता सहित सह आरोपी विजय पाटीदार और शाहनवाज शेख को दोषमुक्त कर दिया। इसके बाद लखन गुप्ता ने अदालत का दरवाजा खटखटाते हुए आरोप लगाया झूठे साक्ष्य तैयार कर उन्हें साजिशन फंसाया गया।
उनके अधिवक्ता नितिन पाराशर के अनुसार परिवाद में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच की मांग की है। अदालत ने आज की तारीख तय की है, जहां एफआईआर दर्ज करने और आगे की जांच को लेकर महत्वपूर्ण आदेश दिया जा सकता है।
संबंधित समाचार

श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी:6 की मौत; कई लोग घायल

राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर साधा निशाना:बोले- वोट चोरी की; नियुक्ति के समय ही किया था विरोध, सरकार ने उन्हें कानून से ऊपर रखा

देखिये वीडियो, ओंकारेश्वर की धार्मिक-प्राकृतिक विरासत बचाने की मांग:अधिवक्ताओं ने संभागायुक्त को सौंपा ज्ञापन; इसको लेकर जताई चिंता

चौड़ाई कांड के बाद बदला मंत्री का अंदाज:पौधारोपण कार्यक्रम में कहा- मीडिया से बात नहीं करूंगा; पढ़ा लिखित भाषण

रफ्तार का कहर:पेड़ से टकराई कार; 2 युवकों की मौत

अवैध कॉलोनी को किया ध्वस्त:0.550 हेक्टेयर भूमि से हटाया अतिक्रमण; आरोपियों पर दर्ज है एफआईआर

कॉकरोच पार्टी ने दी आंदोलन की चेतावनी:मुख्य चुनाव आयुक्त से 48 घंटे में इस्तीफा मांगा; लगाए ये गंभीर आरोप

नशे के नेटवर्क का हुआ खुलासा:ड्रग्स के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार; फ्लैट में हुए युवक-युवतियों के विवाद की सूचना पर पहुंची थी पुलिस

मिट्टी से मन तक की यात्रा:प्रतिमा की अनुपस्थिति में बप्पा की उपस्थिति

बैंक के पूर्व मैनेजर पर लाखों की धोखाधड़ी का आरोप:ग्राहक को स्कीम में निवेश का दिया झांसा; दोस्त के खाते में ट्रांसफर कर हड़पे रुपए

अनंत चतुर्दशी से पहले पुलिस कमिश्नर आए एक्शन मोड में:नानू, गोलू, काला और दाऊ सहित 7 पर निर्बंधन आदेश

NBEMS ने जारी किया नीट पीजी रिजल्ट:लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म; यहां चेक करें अपना परिणाम

विधायक उषा ठाकुर बताएं लाखों लड़कियों का आंकड़ा उनके पास कहां से आया है:महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी का पलटवार

एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत से फैली सनसनी:पेड़ पर फंदे से लटका मिला महिला का शव; कुएं से दो बच्चों की लाशें बरामद

झूठा निकला पं. धीरेंद्र शास्त्री का ‘पुत्र योग’ संबंधी पर्चा

यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस में जिंदा जले 9 यात्री:20 से अधिक मुसाफिरों ने कूदकर जान बचाई

8 महीने बाद एमपी भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी

अमेरिका की धरती पर इंदौर के भविष्य का हो रहा मंथन:महापौर पुष्यमित्र भार्गव का तीन सप्ताह का अमेरिकी दौरा; हार्वर्ड से एआई गवर्नेंस तक, ‘विजन-2030’ के लिए वैश्विक अनुभव जुटाने की पहल

चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस करेगी प्रदर्शन:मुख्य निर्वाचन कार्यालय को घेरने का ऐलान; बीजेपी बोली- हार की हताशा में लगाए जा रहे आरोप

अधिकतर लोग ‘काहे खुमर रई’ को समझ रहे ‘काहे को मर रई...’
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!