खबर
Top News

रेत माफियाओं की दबंगई: पुलिस टीम पर किया हमला; प्रधान आरक्षक को ट्रैक्टर से कुचला, दो पसलियां टूटी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

27 मई 2026, 12:18 pm
शेयर करें:
रेत माफियाओं की दबंगई

खुलासा फर्स्ट, बालाघाट।
अवैध रेत कारोबार के खिलाफ कार्रवाई के दौरान रेत माफिया ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। पलाकामथी इलाके में मंगलवार देर शाम प्रधान आरक्षक राजेश्वर राहंगडाले को ट्रैक्टर से कुचल दिया गया। घटना में उन्हें गंभीर अंदरूनी चोटें आई हैं और उनकी दो पसलियां टूट गई हैं। फिलहाल उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की
जानकारी के अनुसार, पुलिस को पलाकामथी क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन की सूचना मिली थी। इसके बाद प्रधान आरक्षक राजेश्वर राहंगडाले और आरक्षक सुनील विश्वकर्मा मौके पर पहुंचे और रेत से भरे ट्रैक्टरों की जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि एक ट्रैक्टर चालक को रोककर प्रधान आरक्षक उसका वीडियो बना रहे थे।

टक्कर मारते हुए फरार होने की कोशिश की
इसी दौरान चालक ने अचानक ट्रैक्टर तेज गति से उनकी ओर बढ़ा दिया और उन्हें टक्कर मारते हुए फरार होने की कोशिश की। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। साथी पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों ने घायल प्रधान आरक्षक को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया।

रेफर किया गया
प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए महाराष्ट्र के गोंदिया स्थित अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने बालाघाट से गोंदिया तक ग्रीन कॉरिडोर बनाकर एंबुलेंस को तेजी से रवाना किया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे और उपचार की निगरानी की।

दो पसलियां फ्रैक्चर हुई
सीएमएचओ डॉ. परेश उपलप के अनुसार, घायल प्रधान आरक्षक की दो पसलियां फ्रैक्चर हुई हैं और शरीर में गंभीर अंदरूनी चोटें हैं। अगले 72 घंटे बेहद महत्वपूर्ण बताए जा रहे हैं।

आरोपी ट्रैक्टर चालक गिरफ्तार
घटना के तुरंत बाद पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, शासकीय कार्य में बाधा, अवैध रेत उत्खनन सहित कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। ट्रैक्टर भी जब्त कर लिया गया है।

हमला करने से भी नहीं डर रहे माफिया
घटना के बाद जिले में रेत माफियाओं के बढ़ते नेटवर्क और प्रशासनिक कार्रवाई पर फिर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अवैध रेत कारोबार में शामिल लोग अब पुलिस और प्रशासन पर हमला करने से भी नहीं डर रहे।

संबंधित समाचार

एशियन गेम्स के लिए तीन खिलाड़ी जापान रवाना
Top News

एशियन गेम्स के लिए तीन खिलाड़ी जापान रवाना:सॉफ्ट टेनिस टीम में मिली जगह; पदक पर नजर

7 minutes ago
वीडियो देखिये, नशे की लत ने बनाया चोर
Top News

वीडियो देखिये, नशे की लत ने बनाया चोर:कर्ज चुकाने के लिए चार ऑटो उड़ाए; आठ लाख का माल बरामद

22 minutes ago
डैम में डूबने से युवक की मौत
Top News

डैम में डूबने से युवक की मौत:देर रात तक घर नहीं लौटा; तलाश के बाद मिला शव

37 minutes ago
डिजिटल अरेस्ट पर सीजेआई का बड़ा बयान
Top News

डिजिटल अरेस्ट पर सीजेआई का बड़ा बयान:संसद के कानून का इंतजार नहीं करेगी न्यायपालिका; सुप्रीम कोर्ट ने खुद लिया संज्ञान

about 1 hour ago
मंदिर शिफ्टिंग के विरोध में प्रदर्शन
Top News

मंदिर शिफ्टिंग के विरोध में प्रदर्शन:विहिप-बजरंग दल ने किया चक्काजाम; प्रशासन के आश्वासन पर आंदोलन खत्म

about 1 hour ago
व्यापारियों का महामंथन
Top News

व्यापारियों का महामंथन:स्वदेशी उत्पाद; डिजिटल कारोबार और ग्लोबल मार्केट पर चर्चा

about 1 hour ago
आतंकियों का नया डिजिटल जाल
Top News

आतंकियों का नया डिजिटल जाल:पोर्न-डेटिंग साइट्स के चैट फीचर से भेज रहे सीक्रेट मैसेज; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

about 2 hours ago
स्नान के दौरान श्रद्धालु की डूबने से मौत
Top News

स्नान के दौरान श्रद्धालु की डूबने से मौत:उत्तराखंड के 45 वर्षीय व्यक्ति ने तोड़ा दम; परिजन ने अस्पताल की सुविधाओं पर उठाए सवाल

about 2 hours ago
मटकी पर निशाना और बंदूकों से फायरिंग
Top News

मटकी पर निशाना और बंदूकों से फायरिंग:तालाब किनारे जुटी हथियारबंद भीड़; पुलिस जांच में जुटी

about 2 hours ago
सूनी कॉलोनी में घुसे बदमाश
Top News

सूनी कॉलोनी में घुसे बदमाश:दो घरों को बनाया निशाना; रहवासी जागे तो पत्थर फेंककर भागे, एफआईआर दर्ज

about 2 hours ago
दूषित पानी, भू-माफिया और रोजगार पर सरकार को घेरा
Top News

दूषित पानी, भू-माफिया और रोजगार पर सरकार को घेरा:नेता प्रतिपक्ष ने की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

about 2 hours ago
तेज रफ्तार ट्रक ने दर्जनभर गोवंश को मारी टक्कर
Top News

तेज रफ्तार ट्रक ने दर्जनभर गोवंश को मारी टक्कर:5 की मौत; कई घायल; गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम

about 3 hours ago
फोटो कॉपी सेंटर में चल रहा था फर्जी प्रमाण पत्र का खेल
Top News

फोटो कॉपी सेंटर में चल रहा था फर्जी प्रमाण पत्र का खेल:नकली सील के साथ संचालक गिरफ्तार; लैपटॉप में मिले 27 दस्तावेज

about 3 hours ago
10 दिन भूखे रहे, अब खून से लिखी गुहार
Top News

10 दिन भूखे रहे, अब खून से लिखी गुहार:वर्ग-2 और वर्ग-3 अभ्यर्थियों का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन; मुख्यमंत्री से कहा- पद बढ़ाइए

about 3 hours ago
बैग, मोबाइल और ड्रोन मिले
Top News

बैग, मोबाइल और ड्रोन मिले:अद्वैत नहीं; 22 दिन बाद भी शिवगंगे पहाड़ियों में लापता इंजीनियर का सुराग नहीं

about 3 hours ago
बिजली चोरी के माल का बड़ा खुलासा
Top News

बिजली चोरी के माल का बड़ा खुलासा:कई लीटर बिजली तेल और दो क्विंटल एल्युमिनियम के तार बरामद; तीन आरोपी गिरफ्तार

about 3 hours ago
तीन बहनों की मौत का रहस्य गहराया
Top News

तीन बहनों की मौत का रहस्य गहराया:पानी-खाने के सैंपल FSL भेजे; डॉक्टर से भी होगी पूछताछ, बिसरा रिपोर्ट का इंतजार

about 3 hours ago
‘रामराजा आपको CM बना दें…’
Top News

‘रामराजा आपको CM बना दें…’:पूर्व मंत्री के बयान से सियासी हलचल; मंत्री मुस्कुराकर आगे बढ़ीं

about 3 hours ago
रिश्ते का भाई ही निकला दरिंदा
Top News

रिश्ते का भाई ही निकला दरिंदा:12 साल की बच्ची से रेप; पॉक्सो एक्ट में आरोपी गिरफ्तार

about 3 hours ago
खजराना में चोक हुई ड्रेनेज घरों में भरा सीवेज का पानी
Indore

खजराना में चोक हुई ड्रेनेज घरों में भरा सीवेज का पानी:रहवासियों ने खुद ही फावड़ा-डंडा उठाकर साफ की लाइन

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!