खबर
Top News

शिवभक्तों का दिव्य पथ: बाबा बर्फानी संग अभेद्य सुरक्षा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

26 जून 2026, 5:38 pm
शेयर करें:
शिवभक्तों का दिव्य पथ

खुलासा फर्स्ट, श्रीनगर।
आगामी श्री अमरनाथ यात्रा-2026 को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अत्याधुनिक तकनीक और मानव संसाधनों से लैस ‘ऑपरेशन हॉक आई’ शुरू किया है। इस विशेष सुरक्षा योजना के तहत यात्रा मार्ग पर ड्रोन, स्नाइपर टीमों, हाई-रिजॉल्यूशन सीसीटीवी कैमरों और फेस रिकॉग्निशन सिस्टम के जरिए चौबीसों घंटे निगरानी रखी जाएगी।

उद्देश्य किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई कर लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। अनंतनाग पुलिस द्वारा शुरू किए गए इस अभियान में आधुनिक तकनीक, खुफिया निगरानी और जमीनी सुरक्षा व्यवस्था का समन्वित मॉडल तैयार किया गया है, ताकि आतंकवादी खतरे, प्राकृतिक आपदाओं और अन्य सुरक्षा चुनौतियों से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।

पांच ड्रोन करेंगे हवाई निगरानी... ऑपरेशन हॉक आई के तहत यात्रा मार्ग के संवेदनशील क्षेत्रों में पांच ड्रोन डिटैचमेंट तैनात किए गए हैं। अत्याधुनिक कैमरों से लैस ये ड्रोन वास्तविक समय (रियल टाइम) में निगरानी करेंगे और हर गतिविधि की लाइव जानकारी नियंत्रण कक्ष तक पहुंचाएंगे। ड्रोन की मदद से भीड़ प्रबंधन, संदिग्ध गतिविधियों और किसी भी आपात स्थिति का तत्काल आकलन किया जा सकेगा।

28 मचान और 22 स्नाइपर टीमें तैनात... यात्रा मार्ग की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए संवेदनशील और अतिसंवेदनशील इलाकों में 28 ऊंचे निगरानी मचान बनाए गए हैं। इसके अलावा 22 विशेष प्रशिक्षित स्नाइपर टीमों को रणनीतिक स्थानों पर तैनात किया गया है, ताकि किसी भी सुरक्षा चुनौती का तुरंत जवाब दिया जा सके।

416 कैमरों और फेस रिकॉग्निशन सिस्टम से निगरानी...पूरे यात्रा मार्ग पर 416 हाई-रिजॉल्यूशन सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इन कैमरों को फेस रिकॉग्निशन सिस्टम (एफआरएस) से जोड़ा गया है, जिससे संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान करने और उनकी गतिविधियों पर नजर रखने में सुरक्षा एजेंसियों को मदद मिलेगी। कैमरे चौबीसों घंटे निगरानी कर हर संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत कंट्रोल रूम तक पहुंचाएंगे।

3 जुलाई से शुरू होगी 57 दिवसीय यात्रा... इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होकर 28 अगस्त तक चलेगी। 57 दिनों तक चलने वाली इस यात्रा के दौरान श्रद्धालु दक्षिण कश्मीर में समुद्र तल से लगभग 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा तक पहलगाम और बालटाल मार्ग से पहुंचेंगे। प्रशासन को इस बार भी लाखों श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है।

पूरे जम्मू-कश्मीर में हाई अलर्ट... यात्रा को देखते हुए पूरे जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। यात्रा से जुड़े सेवा प्रदाताओं के लिए क्यूआर कोड आधारित डिजिटल पहचान प्रणाली लागू की गई है। इसके साथ ही होटल, लॉज और गेस्ट हाउसों का अग्नि सुरक्षा ऑडिट भी कराया गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके।

ऑपरेशन ‘हॉक आई’ से सुरक्षित होगी अमरनाथ यात्रा: 5 ड्रोन, 22 स्नाइपर टीमें और 416 कैमरों से होगी 24 घंटे निगरानी
लगातार हो रही मॉक ड्रिल... सुरक्षा और आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने के लिए विभिन्न स्थानों पर लगातार मॉक ड्रिल आयोजित की जा रही हैं। बनिहाल रेलवे स्टेशन पर सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस, जीआरपी, आरपीएफ, सीआरपीएफ, एसडीआरएफ और स्वास्थ्य विभाग ने संयुक्त अभ्यास किया।

वहीं जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर में एनएसजी कमांडो और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने विशेष सुरक्षा अभ्यास किया। पुंछ जिले में भी एसडीआरएफ, सेना, सीआरपीएफ और जिला पुलिस ने संयुक्त आपदा प्रबंधन अभ्यास किया।

ट्रैफिक व्यवस्था पर जोर... अनंतनाग के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमोद अशोक नागपुरे ने सभी जोनल और सेक्टर अधिकारियों को यात्रा के दौरान मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

यात्रा अवधि के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान भी लागू किया गया है। इसके तहत श्रद्धालुओं के काफिलों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए निर्धारित समय पर वाहनों का संचालन और विभिन्न स्थानों पर कट-ऑफ टाइम तय किया गया है।

जनता से सहयोग की अपील... जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आम नागरिकों और श्रद्धालुओं से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस या सुरक्षा एजेंसियों को देने की अपील की है।

पुलिस का कहना है कि अत्याधुनिक तकनीक, मजबूत सुरक्षा व्यवस्था और जनता के सहयोग से इस वर्ष की अमरनाथ यात्रा को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और सफल बनाया जाएगा।

संबंधित समाचार

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार
Top News

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

about 15 hours ago
फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा
Top News

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

about 15 hours ago
मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद
Top News

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

about 15 hours ago
किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया
Top News

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

about 15 hours ago
नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर
Top News

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

about 15 hours ago
एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या
Top News

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

about 15 hours ago
नगर निगम का घोटाला
Top News

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

about 15 hours ago
इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं
Top News

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

about 15 hours ago
जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी
Top News

जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी:बौद्धिक आत्महत्या की ओर बढ़ते कदम

about 15 hours ago
बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी
Top News

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी:केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार

about 15 hours ago
नीलोफर हत्याकांड
Top News

नीलोफर हत्याकांड:एक महीने से फरार पति गिरफ्तार; बचने के लिए बदला हुलिया, पुलिस ने 5 राज्यों में 10 हजार किमी किया पीछा

about 16 hours ago
पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन
Top News

पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

about 16 hours ago
शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली
Top News

शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली:बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में रसूखदारों को परेशान करने पर जोर

about 16 hours ago
सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट
Top News

सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट:70 प्रतिशत झुलसा युवक; कमरे की दीवार भी गिरी

about 16 hours ago
जोन में संपत्ति कर घोटाला
Top News

जोन में संपत्ति कर घोटाला:दो कर्मचारी हुए निलंबित

about 16 hours ago
इंदौर की हरियाली पर फिर वार
Top News

इंदौर की हरियाली पर फिर वार:25 से ज्यादा पेड़ काटे; नगर निगम की अनुमति पर उठे सवाल

about 16 hours ago
देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा
Top News

देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा:पुलिस के सामने जड़े थप्पड़; दोनों की हुई है लव मैरिज

about 16 hours ago
सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं
Top News

सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं:करोड़ों की वनभूमि पर 3 महीने तक चला निर्माण

about 16 hours ago
गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह
Top News

गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह:255 करोड़ के डेयरी प्लांट का करेंगे भूमिपूजन

about 16 hours ago
गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा
Indore

गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा:250 से अधिक बच्चों ने पहली बार किया सफर, गूंजे देशभक्ति गीत

about 17 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!