क्राइम ब्रांच ने एमडी ड्रग्स मामले में फरार आरोपी को दबोच लिया: शिफान खान उर्फ गब्बू गिरफ्तार; पहले पकड़ाए आरोपी से मिली थी जानकारी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
क्राइम ब्रांच ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एमडी ड्रग्स तस्करी मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान शिफान खान उर्फ गब्बू निवासी सदर बाजार के रूप में हुई है।
क्राइम ब्रांच के मुताबिक मामले में पूर्व में गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद अजीम के कब्जे से करीब 12.87 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की गई थी, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब एक लाख 30 हजार रुपए बताई गई है।
पूछताछ के दौरान मोहम्मद अजीम ने शिफान खान का नाम बताया था, जिसके बाद से वह फरार चल रहा था। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी अन्य राज्यों से मादक पदार्थ खरीदकर इंदौर शहर में सप्लायरों तक पहुंचाने का काम करता है। इसी सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की और उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार आरोपी शिफान खान दिहाड़ी मजदूरी के साथ रिपेयरिंग का काम करता है और उसने दसवीं कक्षा तक पढ़ाई की है। मामले में एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया है।
पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क और अन्य सप्लायरों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।
क्राइम ब्रांच ने बताया कि इंदौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा शहर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और उससे जुड़े अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।
इसी अभियान के तहत आरोपियों पर नजर रखकर गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, ई 20 पर सियासी घमासान:पटवारी के बयान पर भाजपा का पलटवार, कहा- जनता को गुमराह कर रही कांग्रेस

देखिए वीडियो, नशे में 30 जिंदगियों से खिलवाड़:चेकिंग में पकड़ाया वोल्वो ड्राइवर; पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

नेपाल में फिर जलप्रलय का खतरा:18 किलोमीटर ऊपर बनी झील; चीन ने जारी की चेतावनी

‘वीरू’ की दोस्ती का निकला चौंकाने वाला सच:पहचान छिपाने; जबरदस्ती और वीडियो से ब्लैकमेलिंग का आरोप

पार्किंग का ताला काटकर लाखों की लाख की कार उड़ाई:एक आरोपी गिरफ्तार; दूसरा फरार

दुर्लभ केस में कमाल:दोनों किडनियों में था कैंसर; डॉक्टरों ने सिर्फ गांठें निकालीं और दोनों बचाईं

कार के डैशबोर्ड में छिपा था नशे का खेल:लिस्टेड गुंडा समेत तीन गिरफ्तार; पुलिस खंगाल रही नेटवर्क के तार

मोमोज के ठेले पर कहासुनी बनी खूनी वारदात:डिलीवरी बॉय की गोली मारकर हत्या; पुलिस जांच में जुटी

250 साल पुराना चमत्कार अब बड़े पर्दे पर:द कॉल ऑफ कचनेर की शहर में शूटिंग; नवंबर में रिलीज की तैयारी

राखियों से सजी कलाई:आशीर्वाद से बढ़ी ताकत; मंत्री ने 10 हजार बहनों संग मनाया रक्षाबंधन

बारिश आई तो बढ़ी मुसीबत:कीचड़ और जलभराव से परेशान रहवासी; कलेक्टर से लगाई गुहार

डिग्री मिलते ही शुरू हुई सपनों की उड़ान:700 विद्यार्थियों को डिग्री; मेधावियों को मिले गोल्ड मेडल

नेपाल की बाढ़ ने बढ़ाई चिंता:73 पावर प्रोजेक्ट कर्मचारी; कैलाश मानसरोवर गए समूह भी फंसे

मिल्क केक के नाम पर क्या बेच रहे थे:खाद्य विभाग ने मारा छापा; अमानक मिठाई जब्त कर मौके पर कराई नष्ट

गाड़ी फंसाकर रील बनाई तो भड़के एमआईसी सदस्य:बोले- निर्माणाधीन रोड पर नौटंकी नहीं; विकास में करें सहयोग

वीडियो देखिए, कलम-कैमरा छोड़ा संभाली ट्रैफिक की कमान:चौराहे पर जाम खुलवाकर दिया जिम्मेदारी का संदेश

थैला लेकर गांजा बेचने निकला, पुलिस ने दबोचा:16 किलो से ज्यादा माल; पिस्टल और कारतूस बरामद, आरोपी गिरफ्तार

जुलूस में क्या उड़ाया:चित्रों पर छिड़ा विवाद; पुलिस ने शुरू की जांच, दोनों पक्षों ने रखी अपनी बात

20 मिनट की उड़ान... फिर मौत का मंजर:हवा में डगमगाया ट्रेनिंग प्लेन; खेत में गिरकर चकनाचूर, पायलट-ट्रेनी की मौत

चीफ गेस्ट पर छात्रों का विरोध:विवि ने दीक्षांत समारोह किया रद्द; अब समारोह के बिना दी जाएंगी डिग्रियां
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!