वीआईपी नंबर प्लेट का क्रेज: इतने महीने में इतने नंबर बिके; आरटीओ ने कमाए इतने करोड़
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में वाहनों की संख्या बढ़ने के साथ अब गाड़ियों पर VIP और फैंसी नंबर लगवाने का क्रेज भी तेजी से बढ़ रहा है।
कई लोगों के लिए पसंदीदा या लकी नंबर स्टेटस सिंबल बन गया है। इसका सीधा फायदा इंदौर आरटीओ को भी हो रहा है।
1 जनवरी से 31 जुलाई 2026 के बीच इंदौर आरटीओ ने 11,746 VIP और फैंसी नंबर बेचे, जिससे करीब 20 करोड़ रुपए की आय हुई। इनमें सबसे ज्यादा मांग खास और आकर्षक नंबरों की रही, जिनके लिए वाहन मालिकों ने ऑनलाइन बोली तक लगाई।
20 सबसे खास नंबरों से मिले 75 लाख रुपए
आरटीओ के आंकड़ों के मुताबिक, सबसे अधिक मांग वाले 20 नंबरों से करीब 75 लाख रुपए की आय हुई। वहीं 58 अन्य चुनिंदा नंबरों की बिक्री से 82 लाख रुपए से अधिक राजस्व मिला।
VIP नंबरों को लेकर लोगों में बढ़ती दिलचस्पी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कई नंबर सामान्य शुल्क से कई गुना अधिक कीमत पर बिकते हैं। खास नंबर पाने के लिए लोग ऑनलाइन बिडिंग में हिस्सा लेते हैं।
2015 में 9.62 लाख में बिका था VIP नंबर
इंदौर में फैंसी नंबरों का क्रेज नया नहीं है। वर्ष 2015 में MP 09 CS 001 नंबर 9.62 लाख रुपए में बिका था। इसके बाद भी हर साल VIP नंबरों की बिक्री से आरटीओ को करोड़ों रुपये का राजस्व मिलता रहा है।
आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2025 में करीब 11.40 करोड़ रुपए और 2024 में करीब 11.01 करोड़ रुपए के VIP नंबर इंदौर आरटीओ ने बेचे थे।
इन नंबरों की सबसे ज्यादा डिमांड
इंदौर आरटीओ में 1 से 9 तक के सिंगल डिजिट नंबर सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं। इसके अलावा 111, 222, 77, 88, 0786 और 0909 जैसे नंबरों की भी काफी मांग रहती है।
इनमें से कई नंबरों के लिए एक से ज्यादा आवेदक होने पर उन्हें ऑनलाइन बिडिंग के जरिए आवंटित किया जाता है। टू-व्हीलर और फोर-व्हीलर दोनों वाहनों के लिए VIP और फैंसी नंबर लेने की सुविधा उपलब्ध है।
2 हजार से 1 लाख रुपए तक शुल्क
VIP और फैंसी नंबर की कीमत वाहन की श्रेणी, नंबर की लोकप्रियता और संबंधित सीरीज के आधार पर तय होती है।
सामान्य तौर पर इन नंबरों की कीमत 2 हजार रुपये से लेकर 1 लाख रुपए तक होती है। वहीं लोकप्रिय नंबरों के लिए ऑनलाइन बोली लगने पर कीमत इससे कहीं ज्यादा पहुंच सकती है। इस साल इंदौर में सबसे ऊंची बोली MP 09 AV 0001 नंबर के लिए 5.55 लाख रुपए रही।
इन नंबरों पर लगी सबसे ऊंची बोली
इंदौर आरटीओ में कुछ VIP नंबरों के लिए लगी ऊंची बोलियों का आंकड़ा।
MP 09 BU 0009 : 4.30 लाख रुपए
MP 09 AU 0001 : 4.26 लाख रुपए
MP 09 BQ 0002 : 3.50 लाख रुपए
MP 09 BN 0001 : 3.06 लाख रुपए
MP 09 BQ 0001 : 3.05 लाख रुपए
MP 09 BR 0001 : 2.22 लाख रुपए
लकी नंबर से लेकर स्टेटस सिंबल तक
VIP नंबरों को लेकर लोगों की पसंद अलग-अलग है। कुछ वाहन मालिक इन्हें लकी नंबर मानकर खरीदते हैं, तो कुछ के लिए महंगा व आकर्षक नंबर उनकी पहचान और स्टेटस का हिस्सा बन गया है।
इंदौर में VIP नंबरों की बढ़ती मांग से साफ है कि वाहन मालिक अब सिर्फ गाड़ी के मॉडल और कीमत पर ही नहीं, बल्कि उसकी नंबर प्लेट पर भी खासा खर्च करने को तैयार हैं। यही वजह है कि VIP नंबरों की बिक्री से आरटीओ के राजस्व में भी लगातार इजाफा हो रहा है।
संबंधित समाचार

एशियन गेम्स में ईशा सिंह ने दिलाया सिल्वर:गोल्ड से चूकी; भारत को अब तक मिले 39 मेडल

इस चार्ज पर रोक से सुप्रीम कोर्ट का इनकार:केंद्र से पूछा; नियम का आधार क्या?, नोटिस जारी कर मांगा जवाब

शाही मस्जिद पर बवाल:अब खुद तोड़ रहा मुस्लिम समाज

देखिए वीडियो :पथराव-लाठीचार्ज के बाद शांति; RAF तैनात, हाईकोर्ट की सुनवाई अब 30 सितंबर को

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन:कांग्रेस के दिग्गज नेता मौजूद; मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी दफ्तर का करेंगे घेराव

मस्जिद विवाद के बीच कार्रवाई:एआईएमआईएम प्रदेश अध्यक्ष गिरफ्तार; धार्मिक नगरी में जाने के दौरान पुलिस ने रोका, थाने ले जाया गया

देखिये वीडियो, शाही मस्जिद विवाद गरमाया:बाजार और स्कूल बंद; प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने भांजी लाठियां

मस्जिद विवाद पर भड़के महंत:बोले; ‘ धार्मिक नगर को तालिबान बनाने की कोशिश’, ओवैसी ने सरकार पर साधा निशाना

करंट लगने से भाजपा नेता की मौत:पोल का सहारा लेते ही लगा जोरदार झटका; महिला भी चपेट में आई, पुलिसकर्मियों ने दिया CPR

देखिए वीडियो :लाठीचार्ज और आंसू गैस; हाईकोर्ट में आज सुनवाई, भारी पुलिस बल तैनात

भीषण सड़क हादसा:ट्रक की टक्कर से बैंक कर्मचारी की मौत; चालक की तलाश कर रही पुलिस

बस में तोड़फोड़ करने वालों पर FIR:पुलिस ने तीन आरोपियों की पहचान की; हादसे को लेकर ड्राइवर ने किया बड़ा खुलासा

देखिए वीडियो:मुस्लिम समाज ने खुद शुरू किया काम; प्रशासन की अपील के बाद जताई सहमति, इलाके में पुलिस बल तैनात

शाही मस्जिद हटाने के विरोध में बवाल:इलाके में तनाव; कई थानों का पुलिस बल मौके पर तैनात, महिला टीआई घायल

भारत-वेस्टइंडीज T20 से पहले बदलेगा स्टेडियम का लुक:इस थीम पर तैयार हो रहे एंट्री गेट

देखिए वीडियो :पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले; टंकी चौराहे पर जुटी भीड़, भारी पुलिस बल तैनात, आज हाईकोर्ट में सुनवाई

रियल एस्टेट कारोबारी ने की आत्महत्या:ऑफिस में फांसी लगाकर दी जान

सिटी बस हादसे ने खोली व्यवस्था की पोल:प्रशासन की लापरवाही से लेकर ट्रैफिक पुलिस की भूमिका पर सवाल

शहर के मशहूर उद्योगपति का निधन:इंसानियत की मिसाल थे; इलाज के लिए ले जाते समय एयरपोर्ट पर आया अटैक

इस दिन एमपी आ सकते हैं गृह मंत्री:भेल दशहरा मैदान में पशुपालक सम्मेलन; 4 राज्यों के सहकारिता मंत्री जुटेंगे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!