खबर
Top News

मौलाना का अतिक्रमण नहीं हटा पा रहा निगम: सीएम हेल्पलाइन पर दी झूठी जानकारी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

03 मई 2026, 7:12 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सात मिनट का काम जोन-18 के अधिकारियों ने सात महीने बाद भी नहीं किया। यहां तक की सीएम हेल्पलाइन पर भी झूठी जानकारी दी। मामला एक मौलाना द्वारा गली में किए अवैध कब्जे का है। परेशान रहवासी निगम-कलेक्टोरेट जनसुनवाई से लेकर सीएम हेल्पलाइन तक जा चुके हैं। यहां तक कि सीएम हेल्पलाइन में झूठी जानकारी दी गई।

मामला आजाद नगर के समीप मूसाखेड़ी रिंगरोड की प्रेम नगर कॉलोनी का है। इसकी एक गली में, जिसमें हिंदू, मुस्लिम, ईसाई सभी रहते हैं, मौलाना अज्जू उर्फ अजमल ने मकान बनाया है और दो से तीन फीट अवैध निर्माण कर गली पर कब्जा कर लिया है। इससे रहवासियों को मेनरोड पर आने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सुदामा खेड़े, कैलाश अमोदय, आबिद कुरैशी, सोनू कुजूर आदि ने बताया गली ही एकमात्र रास्ता है। मौलाना अज्जू उर्फ अजमल के अवैध निर्माण से दो पहिया से निकलना मुश्किल है। भीषण गर्मी में टैंकर नहीं आ पा रहा है। कई बार मौलाना को समझाया लेकिन वो मानने को तैयार नहीं हैं।

शिकायत नगर निगम-कलेक्टोरेट की जनसुनवाई से सीएम हेल्पलाइन तक की है लेकिन कार्रवाई नहीं है। जोन-18 के भवन अधिकारी अतीक खान जान-बूझकर कार्रवाई नहीं कर रहे। मात्र 7 मिनट के नपती सात महीने बाद भी नहीं कर सके और अब भी तय नहीं कब होगी?

निर्माण रोकने की जानकारी झूठी
शिकायत की जानकारी मिलने पर मौलाना रहवासियों को धमकियां दे रहे हैं। रहवासियों ने बताया उन्होंने सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत की थी लेकिन भवन अधिकारी अतीक खान ने गलत जानकारी दी नोटिस जारी कर निर्माण रुकवा दिया है लेकिन वास्तविकता ये है मौलाना ने गली में निर्माण जारी रखा है। वहां नगर निगम की ओर से न तो कोई अधिकारी आया और न ही कोई कार्रवाई की।

मदरसा की बिल्डिंग बेची
रहवासियों का आरोप है मौलाना अज्जू उर्फ अजमल का पास में ही मदरसा भी हैं जिसमें दावा है कि 400 बच्चे पढ़ते हैं लेकिन वास्तव में 40 बच्चे भी नहीं हैं। 20 बाय 40 कक्ष में कितने बच्चे बैठ सकते हैं। बच्चों की भारीभरकम संख्या बताकर इंदौर ही नहीं, प्रदेश से बाहर से भी मदद हासिल करते हैं और फिर उस राशि का उपयोग संपत्ति खरीदने में करते हैं।

रहवासियों का कहना है मौलाना द्वारा गली पर कब्जा करने और फिर उनसे अभद्रता करने से परेशान होकर उन्होंने पुलिस, नगर निगम और कलेक्टोरेट में जनसुनवाई में कई बार शिकायत की हैं।

वो पूरी गली पर कब्जा करने की फिराक में नजर आ रहे हैं। ऐसा हुआ तो रहवासियों का आना-जाना बंद हो जाएगा। मामले में मौलाना अजमल ने फोन रिसीव नहीं किया।

संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद
Top News

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

about 11 hours ago
चर्चित हत्याकांड में फैसला
Top News

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

about 11 hours ago
मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त
Top News

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

about 11 hours ago
चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार
Top News

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

about 11 hours ago
देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप
Top News

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

about 12 hours ago
आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!
Top News

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

about 12 hours ago
नए नल कनेक्शन पर रोक
Top News

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

about 12 hours ago
देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा
Top News

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

about 12 hours ago
करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब
Top News

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

about 12 hours ago
प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत
Top News

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

about 13 hours ago
12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार
Top News

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

about 13 hours ago
सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत
Top News

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

about 13 hours ago
सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया
Top News

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

about 13 hours ago
मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा
Top News

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

about 13 hours ago
माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण
Top News

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

about 13 hours ago
राजस्थानी संस्कृति की झलक
Top News

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

about 13 hours ago
इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम
Top News

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

about 13 hours ago
‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी
Top News

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

about 14 hours ago
मां कूष्मांडा
Top News

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

about 14 hours ago
स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
Top News

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन

about 14 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!