प्रदेश में आज सड़कों पर दम दिखाएगी कांग्रेस पार्टी: किसानों की समस्याओं को लेकर इतने स्थान पर हाइवे पर जाम; इस शहर से होगी शुरुआत
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने किसानों की समस्याओं को लेकर बड़ा आंदोलन छेड़ दिया। पार्टी ने प्रदेश से गुजरने वाले आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-52) पर सात अलग-अलग स्थानों पर एक साथ चक्काजाम करने वाली है। प्रदर्शन की शुरुआत इंदौर के पिगडंबर से होगी, जहां प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी स्वयं मौजूद रहेंगे।
सात मोर्चों पर एक साथ उतरी कांग्रेस
पार्टी ने इंदौर, शाजापुर, मुरैना, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी और खलघाट को चक्काजाम के लिए चिह्नित किया। इंदौर में एबी रोड पर व्यापक स्तर पर जाम लगाया जाएगा जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में किसान भी शामिल होंगे। इंदौर जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े ने बताया कि किसानों में भारी उत्साह और आक्रोश दोनों देखने को मिल रहा है।
मुरैना में निरावली तिराहे पर सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक जाम का ऐलान किया गया। मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर इस स्थान पर ग्वालियर, भिंड और मुरैना तीनों जिलों के कांग्रेसी एकत्रित हुए। एक ओर से ग्वालियर कांग्रेस और दूसरी ओर से भिंड-मुरैना कांग्रेस ने जाम की कमान संभाली।
उज्जैन से 150 वाहनों का काफिला शाजापुर रवाना
शाजापुर जिले में जाम के लिए उज्जैन से 150 से अधिक वाहनों का विशाल काफिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी के नेतृत्व में रोजवास टोल प्लाजा के लिए रवाना हुआ। तराना विधायक महेश परमार को प्रदर्शन की कमान सौंपी गई। नेता प्रतिपक्ष डॉ. रवि राय ने बताया कि वे पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के साथ शाजापुर के चक्काजाम में शामिल होंगे।
मुकेश भाटी ने कहा कि यह आंदोलन महज असुविधा का मामला नहीं है यह किसानों के सम्मान, आजीविका और भरोसे की लड़ाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए हफ्तों इंतजार करना पड़ रहा है और सरकार का स्लॉट बुकिंग व टोकन सिस्टम पूरी तरह विफल हो चुका है।
गुना में नेताओं के आने के बाद शुरू हुआ जाम
गुना में स्थिति कुछ अलग रही । शुरुआत में जाम स्थल पर टेंट तो लगा था लेकिन कांग्रेसी नदारद थे, जबकि पुलिस बल पहले ही मौके पर तैनात हो चुका था। जिलाध्यक्ष एवं विधायक जयवर्धन सिंह के राघौगढ़ से गुना पहुंचने के बाद ही कार्यकर्ताओं ने जाम स्थल का रुख किया।
पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट, 300 जवान तैनात
इस बड़े आंदोलन को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए। शाजापुर में अकेले 300 पुलिसकर्मी तैनात किए गए, जिनमें 14 थाना प्रभारी भी शामिल रहे। सभी जवानों को शांति-व्यवस्था बनाए रखने के कड़े निर्देश दिए गए।
किसानों को पीले चावल बांटकर किया गया आमंत्रित
आंदोलन में किसानों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कई स्थानों पर किसानों को पीले चावल बांटकर प्रदर्शन में शामिल होने की पारंपरिक अपील की। पार्टी का कहना है कि सरकार की उदासीनता से तंग आ चुके किसान स्वयं इस आंदोलन का हिस्सा बनने के लिए आगे आए हैं।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!