बिना परमिशन काट दिए पेड़: कंपनी पर 3.30 लाख का जुर्माना; अब लगाने होंगे 660 से ज्यादा पौधे, तीन साल तक करनी होगी देखरेख
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
स्टेट डेयरी फार्म क्षेत्र में बिना अनुमति के 66 पेड़ काटना एक कंस्ट्रक्शन कंपनी को महंगा पड़ गया। नगर निगम ने अर्जुन कन्सट्रक्शन कंपनी पर 3 लाख 30 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। इसके साथ ही काटे गए पेड़ों के बदले 10 गुना से अधिक पौधे लगाने और तीन साल तक उनकी देखरेख करने के निर्देश दिए गए हैं।
नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन के निर्देश पर उद्यान शाखा के अधिकारियों ने स्टेट डेयरी फार्म क्षेत्र का निरीक्षण किया था। जांच में अलग-अलग गोलाई के 66 पेड़ बिना अनुमति काटे जाने की बात सामने आई।
60 बबूल समेत 66 पेड़ काटे
निगम के मुताबिक, काटे गए पेड़ों में 60 बबूल, 5 खेजड़ा और एक पलाश का पेड़ शामिल है। ये पेड़ संबंधित ठेकेदार फर्म अर्जुन कन्सट्रक्शन कंपनी द्वारा बिना आवश्यक अनुमति के काटे गए थे।
इसके बाद निगम प्रशासन ने मध्यप्रदेश वृक्षों का परिरक्षण (नगरीय क्षेत्र) अधिनियम 2001 एवं नियम 2002 के तहत कंपनी को नोटिस जारी कर 3.30 लाख रुपए का जुर्माना लगाया।
पेड़ काटे तो अब 10 गुना पौधे लगाने होंगे
नगर निगम ने कंपनी को काटे गए पेड़ों की भरपाई के लिए 10 गुना पौधरोपण करने के निर्देश दिए हैं। इस हिसाब से कंपनी को कम से कम 660 पौधे लगाने होंगे। इतना ही नहीं, लगाए गए पौधों की तीन साल तक देखरेख की जिम्मेदारी भी कंपनी की होगी।
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ से पहले कौन बोले: ‘संविधान ने प्रधानमंत्री बनाया, राजा नहीं'

देखिये वीडियो, मंच पर बढ़ा गौरव रणदिवे का कद:मुख्यमंत्री ने बताया कार्यक्रम का सूत्रधार; मंत्री की टिप्पणी बनी चर्चा का विषय

रेप केस में समझौते का दबाव:अब पीड़िता को जहर देकर मारने की कोशिश

सास के चोरी जेवरात बहू ने इंस्टाग्राम पर खोज निकाले नौकरानी को किया गिरफ्तार:तीन साल से घर में काम कर रही थी; करीब 3 लाख का माल बरामद

देखिए वीडियो:गौ संरक्षण को लेकर हिंदू संगठनों का प्रदर्शन; कलेक्टर कार्यालय पर धरने की चेतावनी, चार घंटे चला प्रदर्शन

निठारी कांड के आरोपी ने की आत्महत्या:चाय की दुकान चला रहा था; अंदर फांसी पर लटका मिला शव, पुलिस ने शुरू की जांच

नशे में कार दौड़ा रही महिला ने बाइक को मारी टक्कर:दोस्त गिरा, बेटे के सिर में चोट

फर्जी रौब:नशेड़ी चालक कार पर लगाकर घूम रहा था लाल-नीली बत्ती

दीपोत्सव में 12 साल का बटुक झुलसा:दीये जलाते समय हुआ हादसा; पिता ने बच्चों को बिना अनुमति लाने का लगाया आरोप

नाबालिग छात्रा से आपत्तिजनक चैट का आरोप:लव जिहादी शिक्षक गिरफ्तार; शादी का झांसा देकर बनाया धर्म परिवर्तन का दबाव, POCSO में केस दर्ज

मानसिंह से नहीं हुआ खुलासा चंदर हत्याकांड का:दो दिन रिमांड के बाद भी खाली हाथ पुलिस

झिलमिलाए ‘आशीर्वाद’ के करोड़ों दीपक:कहीं दीप जले, कहीं दिल

तेज रफ्तार नगर निगम की गाड़ी दुकान में घुसी:शटर-दीवार टूटी; दो स्कूटर और ठेला भी चपेट में, एक व्यक्ति घायल

मेडिकैप्स स्कूल में पहली मंजिल से गिरी 9वीं की छात्रा:पानी की बोतल उठाते समय हुआ हादसा; परिसर में मचा हड़कंप

देखिए वीडियो:धर्मनगरी में इतने लाख दीपों का रिकॉर्ड; घाट से महालोक तक जगमगाया शहर, इतने हजार वॉलंटियर्स ने तीन मिनट में जलाए दीये

'जेन-जी' की उम्मीद हैं राहुल गांधी:युवाओं को राजनीति से नहीं; जमीनी मुद्दों और समाधान से है सरोकार

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म:युवती ने युवक पर मारपीट कर सिगरेट से जलाने का लगाया आरोप; कॉमन हॉस्टल में हुई थी पहचान

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संतों से लिया आशीर्वाद:इन संतों से की मुलाकात; सिंहस्थ की तैयारियों पर हुई चर्चा

देखिए वीडियो:युवा धर्म संसद में संघ प्रमुख बोले; ‘रिलिजन’ धर्म नहीं, जीवन का अनुशासन', धर्मनगरी में 24 राज्यों से जुटे युवा

MP में मानसून विदाई से पहले फिर बदलेगा मिजाज:इस तारीख तक बारिश-आंधी के आसार; लो प्रेशर और नए सिस्टम से बढ़ सकती है गतिविधि
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!