खबर
Top News

छात्रावास में रात ठहरे कलेक्टर ने छात्राओं की जरूरतों को जाना: शासन की योजनाओं से कैसे तरक्की करें; चौपाल लगाकर किसानों को समझाया

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

30 जनवरी 2026, 3:08 pm
शेयर करें:
छात्रावास में रात ठहरे कलेक्टर ने छात्राओं की जरूरतों को जाना

खुलासा फर्स्ट, बड़वानी।
शासन की किसान और ग्रामीणों के लिए चलाई जा रही जनहित और कल्याण कारी योजनाओं का प्रशासन के जरिये उनका लाभ लेकर खेती से लेकर अपने जीवन मे कैसे तरक्की करे यह समझाने के लिए बड़बानी प्रशासन टेमला सहित अन्य गांवों की पंचायतों में रात को चौपाल लगा कर उन्हें प्रोत्साहित कर समझाने में जुटा हुआ है।

इतना ही प्रशासन किसानों के अलावा छात्रावास में छात्राओं को सुविधाओं के अलावा कैसा भोजन और सुरक्षा दी जा रही है। यह जांचने के लिए बड़वानी कलेक्टर जयति सिंह ने खुद आमदा के कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास में रात्रि विश्राम के दौरान छात्राओं से संवाद कर उनकी बातों अनुभवों से छात्रावास की व्यवस्था और सुविधाओं को जाना और परखा।

कलेक्टर जयति सिंह रात्रि जनपद पंचायत पानसेमल की ग्राम पंचायत टेमला आयोजित रात्रि चौपाल में पहुंची। इस दौरान उन्होंने क्रियाशील पंचायत भवन टेमला का भी निरीक्षण किया। साथ ही चौपाल में ग्रामीणों के बीच बैठकर सीधे संवाद कर विभिन्न योजनाओं, कृषि के अंतर्गत जैविक एवं प्राकृतिक खेती, उद्यानिकी फसलों, प्रसंस्करण, पशुपालन, दूध उत्पादन एवं प्रसंस्करण, आजीविका मिशन के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण, कौशल विकास, स्वास्थ्य अंतर्गत आयुष्मान योजना के संबंध में इन-पेशेंट और आउट-पेशेंट व्यय से संबंधित जानकारी ग्रामीणों को दी।

बेहतर भविष्य के लिए प्रोत्साहित किया
कलेक्टर जयति सिंह ने कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास आमदा का निरीक्षण कर रात्रि विश्राम किया। इस दौरान उन्होंने छात्रावास की मूलभूत सुविधाओं, स्वच्छता और सुरक्षा व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। रात्रि में कलेक्टर ने छात्रावास की बालिकाओं के साथ ही भोजन किया।

उन्होंने छात्राओं से संवाद किया। उन्होंने छात्राओं से पूछा कि उन्हें छात्रावास में रहने और पढ़ने में कोई कठिनाई तो नहीं हो रही है। चर्चा के दौरान बालिकाओं ने कलेक्टर से पढ़ाई के समय सकारात्मक दृष्टिकोण और आत्मविश्वास को कैसे बनाए रखे एवं कलेक्टर जैसे उच्च पद पर पहुंचने के सम्बन्ध में सवाल किए, जिनके जवाब कलेक्टर ने बहुत सहजता से सभी को दिए और बेहतर भविष्य के लिए प्रेरित किया और शिक्षा के महत्व को समझाते हुए कहा कि शिक्षा में सबसे ज्यादा ताकत होती हैं, जिससे पूरी दुनिया को बदला जा सकता हैं ।

उन्होंने कहा कि छात्रावास में रहने वाली हर बालिका को ऐसा वातावरण मिलना चाहिए, जिससे वह बिना किसी तनाव के अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित कर सके।

संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी
Top News

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

about 3 hours ago
जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस
Top News

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

about 3 hours ago
देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष
Top News

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

about 3 hours ago
देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण
Top News

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

about 4 hours ago
फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज
Indore

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

about 4 hours ago
एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न
Top News

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

about 4 hours ago
मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह
Top News

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

about 4 hours ago
चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली
Top News

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

about 4 hours ago
बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए
Top News

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

about 4 hours ago
नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस
Top News

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

about 4 hours ago
कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच
Top News

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

about 4 hours ago
गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत
Top News

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

about 5 hours ago
टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी
Top News

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 5 hours ago
जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा
Top News

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

about 5 hours ago
दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता
Indore

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

about 5 hours ago
ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा
Top News

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

about 5 hours ago
पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया
Top News

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

about 5 hours ago
बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री
Top News

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

about 5 hours ago
चंदर की मौत का गुस्सा
Top News

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

about 5 hours ago
तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा
Top News

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी

about 5 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!