कलेक्टर ने बढ़ाया शहर का मान: जानिये किसलिए हुआ चयन; किस कार्यशैली को मिली राष्ट्रीय पहचान
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्यप्रदेश के लिए गौरव की खबर सामने आई है। फेम इंडिया 2026 की प्रतिष्ठित सूची में इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा का चयन किया गया है। प्रशासनिक दक्षता, जनहित कार्यों और प्रभावी नेतृत्व क्षमता के आधार पर तैयार की गई इस सूची में प्रदेश के चुनिंदा अधिकारियों को स्थान मिला है, जिनमें शिवम वर्मा का नाम प्रमुखता से शामिल है।
कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक अभियान
इंदौर कलेक्टर के रूप में शिवम वर्मा ने शहर में कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक अभियानों, विकास कार्यों और जनहित योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर सक्रिय भूमिका निभाई है। उनकी कार्यशैली को लेकर प्रशासनिक हलकों के साथ आम लोगों के बीच भी सकारात्मक चर्चा रही है। शहर की व्यवस्थाओं में सुधार, जनसुनवाई, फील्ड विजिट और त्वरित निर्णय क्षमता के कारण उन्होंने एक सक्रिय अधिकारी की पहचान बनाई है।
पांच अधिकारियों का चयन
फेम इंडिया द्वारा जारी सूची में मध्यप्रदेश से कुल पांच अधिकारियों का चयन किया गया है। इनमें इंदौर से शिवम वर्मा, भोपाल से कौशलेंद्र विक्रम सिंह, जबलपुर से राघवेंद्र सिंह, नरसिंहपुर से रजनी सिंह और सतना से सतीश कुमार एस. शामिल हैं। इंदौर से शिवम वर्मा के चयन को शहर के लिए विशेष उपलब्धि माना जा रहा है।
प्रशासनिक कार्यों को मिली राष्ट्रीय पहचान
शिवम वर्मा अपने कार्यकाल में कई प्रशासनिक नवाचारों और जनसंपर्क आधारित पहल को लेकर चर्चा में रहे हैं। शहर की व्यवस्थाओं को लेकर लगातार मॉनिटरिंग, विकास कार्यों की समीक्षा और जनता से सीधे संवाद उनकी कार्यशैली का अहम हिस्सा रहे हैं। कई मौकों पर उन्होंने मौके पर पहुंचकर समस्याओं का समाधान कराया, जिससे उनकी छवि एक सक्रिय और संवेदनशील अधिकारी के रूप में बनी।
नवाचारों और व्यवस्थाओं को मिली सराहना
इंदौर, जो लगातार देश के सबसे स्वच्छ शहरों में अपनी पहचान बनाए हुए है, वहां प्रशासनिक स्तर पर किए जा रहे नवाचारों और व्यवस्थाओं को भी राष्ट्रीय स्तर पर सराहा जाता रहा है। ऐसे में कलेक्टर शिवम वर्मा का फेम इंडिया 2026 की सूची में शामिल होना शहर के लिए एक और बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
चयन प्रक्रिया को माना जाता है प्रतिष्ठित
फेम इंडिया की चयन प्रक्रिया प्रशासनिक दक्षता, नेतृत्व क्षमता, जनसेवा, नवाचार और संकट प्रबंधन जैसे विभिन्न मानकों पर आधारित होती है। इसमें देशभर के आईएएस अधिकारियों के कार्यों, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनता के बीच उनकी छवि का विस्तृत मूल्यांकन किया जाता है।
विशेषज्ञों, प्रशासनिक विश्लेषकों और रिसर्च एजेंसियों की रिपोर्ट के आधार पर अंतिम सूची तैयार की जाती है। यही कारण है कि इस सूची में स्थान पाने वाले अधिकारियों को प्रशासनिक क्षेत्र में विशेष सम्मान के रूप में देखा जाता है।
इंदौर में खुशी का माहौल
शिवम वर्मा के चयन की खबर सामने आने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों और शहरवासियों में खुशी का माहौल है। सोशल मीडिया पर भी उन्हें लगातार बधाइयां दी जा रही हैं। कई लोगों ने इसे इंदौर की प्रशासनिक कार्यसंस्कृति और विकास मॉडल की पहचान बताया है।
संबंधित समाचार

कनाड़िया पुलिस की तत्परता से तीन आरोपी गिरफ्त में:महंगे शौक और नशे के लिए की वारदात

प्रतिबंधित रास्तों पर दौड़ रहे 350 ई-रिक्शा रोक किए डायवर्ट:ड्रोन से भी रखी नजर; नियम तोड़ने वाले चालकों पर कार्रवाई

मंडी शिफ्ट करने की तैयारी:सुविधाओं का अब निगम को आया ख्याल

वीडियो देखिये, योगी के नेतृत्व में उत्तरप्रदेश में भाजपा सरकार की होगी हैट्रिक:मशहूर अभिनेत्री ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जताया जीत का भरोसा

कृष्णबाग मामले में मनोज नागर की भूमिका पर सवाल:मीडिया के सवालों पर अधिवक्ता ने साधी चुप्पी

प्रशिक्षु सिविल सेवा अधिकारियों ने समझा शहर का प्रशासनिक मॉडल:कलेक्टर से मुलाकात कर जानीं स्वच्छता और विकास की व्यवस्थाएं

हत्यारा बेटा तीन दिन के रिमांड पर:मकान मालिक पिता-पुत्र भी गिरफ्तार

बच्चों को फेल करने की धमकी देने वाले प्राचार्य ने मांगी माफी:हॉस्टल में एसडीएम को मिलीं कई अनियमितताएं; कलेक्टर बोले- होगी सख्त कार्रवाई, कांग्रेस ने किया घेराव

मजाक में गाली- विरोध करने पर बाल पकड़कर पीट दिया:बस स्टैंड पर मारपीट का वीडियो वायरल; दो युवतियों पर केस

मोड़ पर बेकाबू हो गई स्कूल बस:रेलिंग तोड़कर पेड़ से टकराई; हादसे के बाद चालक और परिचालक फरार, तलाश में जुटी पुलिस

गर्मी से पहले जलसंकट से निपटने की तैयारी में जुटा निगम:एमआईसी की बैठक में कई प्रस्तावों को मंजूरी

मुनाफे के मायाजाल में फंसा पुलिसकर्मी:इतने लाख से ज्यादा की ठगी; रिश्तेदारों से उधार लेकर भी किया निवेश

पुलिस की चौपाल में ली गई बाल विवाह रोकने की शपथ:300 लोगों ने की सहभागिता

वक्फ बोर्ड की सदस्यता का दावा:सड़कों पर मांग रहा था भीख; सरकारी रसीदों के सहारे बटोर रहा था सहानुभूति, प्रशासन ने किया रेस्क्यू

बिजली के पोल से टकराई तेज रफ्तार कार:दो दोस्तों की मौत

इस शहर में पुराने किरदारों में खो गईं ड्रीम गर्ल:याद किया फिल्मी सफर; बोलीं- आज भी मंच पर उतरने से पहले करती हूं अभ्यास

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री ने क्यों छोड़ा इंदौर का प्रभार:भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने बताई यह वजह; बोले-पहले अपनी पार्टी के हालात संभालें

वीडियो देखिये, लोकतंत्र के मुद्दे पर मुख्यमंत्री का कांग्रेस पर तीखा प्रहार:'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' पदयात्रा में हुए शामिल;बोले- आपातकाल लगाने वाले आज संविधान और चुनाव आयोग पर उठा रहे सवाल

मंत्री की गाड़ी के सामने आ गया नशेड़ी:मचा हड़कंप

नशे के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा:पांच अलग-अलग कार्रवाइयों में ब्राउन शुगर, एमडी ड्रग्स और गांजा जब्त
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!