नगर सैनिक ने युवक को बेरहमी से पीटा: मंगेतर के साथ पहुंचा था; घर में घुसकर शुरू किया विवाद
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
छत्रीपुरा थाना क्षेत्र में एक नगर सैनिक द्वारा युवक की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। आरोप है कि नगर सैनिक अपनी मंगेतर के साथ युवक के घर पहुंचा, वहां गाली-गलौज की और फिर युवक को घसीटते हुए बाहर लाकर डंडों से पीटा। घटना का वीडियो और सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।
घटना रविवार शाम करीब 4:30 बजे की बताई जा रही है। वीडियो में कीचड़ से सनी वर्दी पहने नगर सैनिक युवक के साथ मारपीट करता दिखाई दे रहा है। सोमवार को सामने आए दूसरे सीसीटीवी फुटेज में नगर सैनिक और उसकी मंगेतर दोनों युवक पर हमला करते नजर आए।
घर में घुसकर शुरू किया विवाद
छत्रीपुरा थाना पुलिस ने 12 खोली राजमोहल्ला निवासी यशोदा पथरोड की शिकायत पर होमगार्ड सैनिक प्रशांत श्रीवास और उसकी मंगेतर साक्षी के खिलाफ केस दर्ज किया है। शिकायत के मुताबिक, रविवार को साक्षी एक वर्दीधारी युवक प्रशांत के साथ उनके घर पहुंची। वहां दोनों ने यशोदा के देवर राजेश उर्फ सेठी को पुराने विवाद को लेकर अपशब्द कहना शुरू कर दिया।
यशोदा के अनुसार जब उनके पति हीरालाल और देवर राजेश ने विरोध किया तो साक्षी ने प्रशांत को मारपीट करने के लिए उकसाया। इसके बाद प्रशांत ने राजेश को गिरा दिया और घसीटते हुए सड़क पर ले गया।
सड़क पर डंडों से पीटा, मंगेतर ने मारीं लातें
आरोप है कि बाहर लाने के बाद प्रशांत ने युवक को डंडों से पीटना शुरू कर दिया, जबकि उसकी मंगेतर साक्षी लात-घूंसे मारती रही। शिकायत में यह भी कहा गया है कि साक्षी ने पत्थर फेंका, जो राजेश के सिर पर लगा।
मारपीट के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए। लोगों ने बीच-बचाव कर नगर सैनिक को पकड़ लिया। इसी दौरान धक्का-मुक्की में उसकी वर्दी कीचड़ से खराब हो गई।
लोगों ने लगाया चोरी की नीयत से घुसने का आरोप
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शुरुआती हंगामे के दौरान कुछ स्थानीय लोगों ने नगर सैनिक पर घर में चोरी की नीयत से घुसने का आरोप भी लगाया था। हालांकि बाद में दर्ज शिकायत में पुराने विवाद को लेकर घर पहुंचने की बात सामने आई।
नगर सैनिक ने भी दर्ज कराई शिकायत
दूसरी ओर नगर सैनिक प्रशांत श्रीवास ने भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उसका कहना है कि राजेश उर्फ सेठी ने पहले उसकी मंगेतर साक्षी के घर द्वारकापुरी में विवाद किया था। इसी बात को लेकर वह साक्षी के साथ राजेश को समझाने उसके घर गया था।
प्रशांत का आरोप है कि वहां पहुंचते ही राजेश और उसकी भाभी यशोदा ने उसकी मंगेतर को अपशब्द कहे और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
संबंधित समाचार

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन

21 पर्यावरणीय समस्याओं की स्वतंत्र जांच की मांग:एशियाई विकास बैंक और विश्व बैंक को भेजा अभ्यावेदन

एयरपोर्ट पर लव जिहाद की शिकायत के बाद कार्रवाई:युवती समेत तीन को रोका; इस शहर जा रहे थे दो युवक

नो-एंट्री में नोट लेकर चल रहा एंट्री का खेल:डायल-112 को पैसे देकर घुसा लोडिंग वाहन; चालक ने कारोबारी को भी रिश्वत की पेशकश की

20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए मिलावटखोरों पर की कार्रवाई:खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने कई प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण; जांच के लिए नमूने भोपाल भेजे

सीनियर सिटीजन कार्ड बनवाने का झांसा देकर रिटायर्ड प्रिंसिपल से लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर किया वॉट्सएप वीडियो कॉल

न्यू गौरी नगर में रिमूवल कार्रवाई:एक दिन पहले रात के विरोध और हंगामे के बाद टला बुलडोजर एक्शन

वन विभाग के भ्रष्ट ससुर-दामाद की जोड़ी करती है सौदेबाजी:खुलासा फर्स्ट की खबर का असर

देखिए वीडियो, नदी में नाव पलटी:इतने बच्चों की मौत; मृतकों में एक ही परिवार की इतनी बच्चियां

दागदार कर रहे हैं मुख्यमंत्री की छवि:कार्यपालन यंत्री और ठेका कंपनी के प्रबंधक पर आरोप

हो गया दूध-पानी अलग-अलग:क्रोधित-कुपित ‘शिव’ के ‘गण’ निकले वनभूमि के कब्जेदार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!