शहर के भूमाफिया पहुंचे देवास: खरीदी वक्फ बोर्ड की 100 करोड़ रु. की जमीन
KHULASA FIRST
संवाददाता

वक्फ बोर्ड सदस्य मनोज मालपानी की शिकायत पर रुका नामांतरण
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जमीनों के जादूगर भूमाफिया शहर से अन्य शहरों में भी जादूगरी दिखाने लगे है। इंदौर के एक बिल्डर ने देवास में वक्फ बोर्ड की 100 करोड़ रुपए से अधिक की जमीन कौड़ियों के भाव खरीद ली। इस सौदे को 2014 में अंजाम दिया गया था।
देवास के तत्कालीन शहर काजी इरफान अहमद अशरफी ने खुद को मालिक बताकर बेशकीमती जमीन इंदौर के भूमाफियाओं को बेच डाली। दस्तावेजों के साथ मप्र वक्फ बोर्ड के सदस्य मनोज मालपानी ने उज्जैन संभागायुक्त, देवास कलेक्टर और एसपी को एफआईआर दर्ज कराने के लिए पत्र लिखा है।
शिकायत पर देवास कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने जमीन के नामांतरण पर रोक लगा दी है। हालांकि, पहली बार नहीं है जब इस जमीन की खरीद फरोख्त की शिकायत हुई हो। पहले भी इसके सौदे की शिकायतें तमाम जगह की गई थी, लेकिन किसी ने कार्रवाई की जहमत नहीं उठाई।
यह जमीन देवास जिले की देवास तहसील के बिलावली गांव में है। सर्वे नंबर 203 की करीब पांच हेक्टेयर जमीन की कीमत 100 करोड़ रुपए से ज्यादा बताई जा रही है। नगरीय सीमा क्षेत्र में है।
निजी पैतृक संपत्ति बताकर बेचा
इसे इंदौर की एवी इन्फ्रा कंपनी के आशीष खंडेलवाल और अनुत्तम भट्ट ने खरीदा है। जमीन को इनाम खिदमत इरफान अहमद पिता काजी हकीम निसार अहमद ने निजी पैतृक संपत्ति बताकर बेचा है। रजिस्ट्री 29 अगस्त 2025 को देवास में हुई थी।
रजिस्ट्री दस्तावेजों के अनुसार, एवी इन्फ्रा ने जमीन 5 करोड़ 65 लाख रुपए में खरीदी है। दस्तावेजों में इस राशि का भुगतान 12 साल की अवधि में चेक के जरिए किए जाने का उल्लेख है। रिकॉर्ड के मुताबिक दिसंबर 2014 में पहला चेक 15 लाख रुपए का जारी किया गया था।
इसके बाद अगस्त 2015, अप्रैल, मई और सितंबर 2017, मार्च और सितंबर 2018, अप्रैल 2019 से लेकर जनवरी 2025 तक अलग-अलग तारीखों में चेक दिए गए। यानी जमीन का सौदा करीब 12 साल तक चला और इसके बाद रजिस्ट्री की गई।
इस मामले में एवी इन्फ्रा और अनुत्तम भट्ट ने नामांतरण नहीं होने को लेकर हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ में याचिका दायर की थी। याचिका में देवास कलेक्टर, तहसीलदार और अन्य अधिकारियों को पक्षकार बनाया गया था। मामले में शासन की ओर से अधिवक्ता प्रद्युम्न मालपानी और शरद यादव ने तर्क रखे थे। हालांकि, बाद में याचिकाकर्ताओं ने अपनी याचिका वापस ले ली।
इंदौर के भूमाफिया विजय भट्ट ने सौदा पहले अपने नाम से किया था। शुरुआती एग्रीमेंट में विजय भट्ट का नाम है, लेकिन बाद में उसने जमीन की रजिस्ट्री बेटे अनुत्तम भट्ट के नाम पर करवा दी और आशीष खंडेलवाल को भी जोड़ दिया।
जब सौदा किया गया था तब कंपनी का नाम यूवी इंफ्रा था, जिसे बाद में बदलकर एवी इंफ्रा कर दिया गया। वक्फ बोर्ड की इस जमीन की खरीद-फरोख्त की पहले भी कई शिकायतें की गई थी। लेकिन जमीन के जादूगरों में हर स्तर पर ऐसी सेटिंग जमाई कि किसी ने भी कार्रवाई नहीं की।
अब जमीन की रजिस्ट्री इनके नाम हो चुकी है। लिहाजा ये भूमाफिया अभी भी इस जमीन पर प्लॉट बेचना शुरू कर देंगे। प्लॉट बेचकर ये अपना मुनाफा कमाकर बाहर हो जाएंगे और जो लोग यहां प्लॉट खरीदेंगे वो उलझ जाएंगे।
मामला कोर्ट में विचाराधीन
देवास कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने बताया जमीन पहले देवास डेवलपमेंट अथॉरिटी की योजना में शामिल थी, जो बाद में खत्म हो गई। इसके बाद संबंधित व्यक्ति ने जमीन बेच दी। शिकायत पर जमीन का नामांतरण रोक दिया है। जानकारी में आया है जमीन के स्वामित्व को लेकर विवाद कोर्ट में चल रहा है। कोर्ट से स्थिति स्पष्ट होने के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

गणेश विसर्जन जुलूस में दो पक्ष भिड़े:थाने के अंदर भी हाथापाई; प्रतिमा लेकर शिकायत करने पहुंचा एक पक्ष, पुलिस ने संभाली स्थिति

जम गई पुलिस कमिश्नर की झांकी:बदमाशों पर कसी नकेल; शानदार निकला चल समारोह

बार के बाहर अंधाधुंध फायरिंग:27 लोगों की मौत; 15 घायल, AK-47 लेकर पहुंचे थे 8 हमलावर

बिल्डर धमकी केस में नया कनेक्शन:इतने आरोपियों की कॉल डिटेल में ‘विक्की बॉक्सर’ का नाम; इस राज्य में जाएगी पुलिस टीम

दो दिन में 1 करोड़ की अवैध गर्भपात किट जब्त:नवरात्रि से पहले ड्रग विभाग की बड़ी कार्रवाई

4 डेयरी फैक्ट्रियों पर खाद्य विभाग का छापा:नॉन-फूड ग्रेड जिलेटिन का इस्तेमाल मिला; 10 हजार लीटर दूध का स्टॉक पकड़ा

मजबूत शासक जनहित में कठोर फैसले लेने वाले:बंद पड़ी राज्य परिवहन सेवा शुरू नहीं कर पाई कोई सरकार

कारोबारी ने इतने लाख की धोखाधड़ी का लगाया आरोप:बैंक से इतने रुपए ट्रांसफर और इतने नकद देने का दावा; थाने में शिकायत

देखिए वीडियो:सीजेपी की मीटिंग से पहले को-कन्वीनर हिरासत में; पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को भी लिया कब्जे में

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने की आत्महत्या:घर में फंदे पर लटकी मिली; जांच में जुटी पुलिस

उजियारे का उल्लास:शुक्रिया इंदौर, खूब परवान चढ़ी परंपरा; भुनसारे से भोर होने तक चला उत्सव

पूर्व क्रिकेटर पत्नी संग पहुंचे बाबा के दरबार:बोले- सभी महाकाल के दर्शन जरूर करें; अनुभव को बताया दिव्य

दोहरे हत्याकांड के आरोपियों का शॉर्ट एनकाउंटर:हिरासत से भागने की कर रहे थे कोशिश; पुलिस पर पत्थरबाजी का आरोप

अस्पताल परिसर में निगम की गाड़ी ने डाला कचरा:नई बिल्डिंग के लिए खाली कराई जमीन बनी डंपिंग साइट

पहाड़ से मैदान तक बारिश का कहर:केदारनाथ मार्ग पर लैंडस्लाइड; हजारों यात्री फंसे, 65 घंटे से आंधी-बारिश, 57 की मौत

बीजेपी नेत्री और पति से सड़क पर मारपीट:पड़ोसियों से कहासुनी के बाद बढ़ा विवाद; दोनों पक्षों ने दर्ज कराई एफआईआर

रेप के आरोप के बाद छात्रों का हंगामा:यूनिवर्सिटी में की तोड़फोड़ और आगजनी; हाईवे जाम, जांच के लिए SIT गठित

देखिए वीडियो:सफर में राहत सिर्फ 5 रुपए; बसों की खराब स्थिति से सेवा की गुणवत्ता को लेकर सवाल

अस्पतालों में BVG कर्मचारियों का प्रदर्शन:दो महीने से वेतन नहीं मिलने से आर्थिक संकट; कलेक्टर से की शिकायत

दवा गोदाम पर औषधि विभाग का छापा:40 लाख की गर्भपात किट जब्त; स्टॉक और दस्तावेजों की पड़ताल जारी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!