बच्चों में उमड़ा अनिका के प्रति दर्द: दिए एक लाख
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
अतिगंभीर स्पाइनल मस्कुलर एट्राफी टाइप-2 बीमारी से जूझ रही 3 साल की बेबी अनिका के प्रति सेंट पॉल स्कूल के बच्चों ने हमदर्दी दिखाई। बच्चों ने एक लाख रुपए से ज्यादा की राशि एकत्र करके माता-पिता को सौंपी।
अन्य स्थानों पर भी कैंपेन चला और बच्ची की मदद के लिए राशि एकत्र की गई। पिता प्रवीण शर्मा ने बताया कि सेंट पॉल स्कूल के छात्रों ने बेबी को बुलवाया और उसके प्रति हमदर्दी प्रदर्शित की। उन्होंने बेबी की मदद के लिए चेक के माध्यम से 1,01,001 रुपए की राशि दी।
इस मौके पर माहौल बेहद भावुक हो गया था, क्योंकि बेबी अनिका उनके बीच काफी घुल-मिल गई थी। जब उसने छात्रों से मदद की अपील की तो कई छात्रों की आंखें नम हो गईं। विधायक महेंद्र हार्डिया, प्राचार्य फादर एवं समस्त स्टॉफ सदस्यों ने भी अनिका को दुलारा और उसकी हरसंभव मदद करने का भरोसा दिया।
इसके अलावा, दीपक चौबे की टीम के मोहित, हिमांशु, निकिता, बबीता, गौरव, शुभम, अशोक आदि ने पलासिया चौराहा पर कैंप लगाया और 1,52,600 रुपए की राशि एकत्र की। ये राशि अनिका के पास पहुंचाई गई। न्यूयार्क सिटी के रहवासियों ने भी अनिका के प्रति सहानुभूति दिखाई।
यहां की संतोषी मौर्य, लता, सोनू, स्वाति, अंकिता, दिव्या, सुरभि, सोमा आदि ने 40 हजार रुपए एकत्र कर अनिका को प्रदान किए। एक अन्य कैंप भंवरकुआं क्षेत्र में लगाया गया, जहां दीपक सोनी, पायल, मेघा, शिवानी, योगेश, मनीष, संदीप आदि ने 71,200 रुपए एकत्र कर अनिका की मदद के लिए प्रदान किए।
हाईलिंक सिटी के गुप्ता ने दिए 51 हजार... बेटी अनिका के इलाज के लिए समाजसेवी और हाईलिंक सिटी के प्रमुख वीरेंद्र गुप्ता ने 51 हजार रुपए की राशि प्रदान की। इस मौके पर समाजसेवी कैलाश कुसुमाकर, थाना एरोड्रम से पवन पांडे, दिकेश पुरुषोत्तम यादव, शुभम सोलंकी, कमलेश पांचाल आदि मौजूद थे।
सांसद लालवानी को दी जानकारी... अनिका शर्मा को स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी के इलाज के लिए केंद्र सरकार ने 50 लाख की जीवनरक्षक सहायता स्वीकृत की ,है जिसकी जानकारी सांसद शंकर लालवानी को केंद्रीय स्वास्थ्यमंत्री मनसुख मंडाविया ने पत्र के माध्यम से दी है।
ये राशि पूर्व में राजगढ़ सांसद रोडमल नागर के प्रयासों से स्वीकृत हो चुकी है। लालवानी ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाएं अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचे, यही हमारी प्रतिबद्धता है।
अनिका जैसी मासूम बच्ची को समय पर इलाज मिलना अत्यंत आवश्यक था। मुझे विश्वास है कि यह सहायता उसके स्वस्थ और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।
संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज मैच:दोपहर 2 बजे से होगा ट्रैफिक डायवर्ट

देखिए वीडियो, डिप्टी सीएम ने ओएसडी को हटाया:जांच के दिए आदेश; इतने करोड़ लेने का था आरोप, मचा बवाल

राजधानी में प्रदर्शन के चलते रेल यातायात प्रभावित:कई ट्रेनों को किया गया रद्द; यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

सीईसी की लड़ाई राष्ट्रपति तक आई:ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के मुद्दे पर आज राष्ट्रपति से मिलेंगे इंडिया गठबंधन के नेता, समय मांगा

स्वच्छता के दावों के बीच बदहाल सार्वजनिक सुविधाएं:जहां हजारों की आवाजाही; वहीं सफाई और पानी का संकट

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क का खुलासा:क्राइम ब्रांच ने 3 आरोपियों को पकड़ा; करोड़ों के हिसाब वाले रजिस्टर जब्त

व्यापारिक संगठनों की चेतावनी:यूपीआई पर चार्ज लगा तो बाजारों से हटेंगे क्यूआर कोड!

जमीन की नपती रोकने पर अड़ा यादव परिवार:सीमांकन करने पहुंचे अफसरों के सामने हंगामा; थाने पहुंचे दोनों पक्ष

देखिए वीडियो, बदहाल सड़कों और ड्रेनेज को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन:निगम को अल्टीमेटम; इतने दिन में समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन की चेतावनी

आईडीए पर कांग्रेस ने लगाया दोहरी नीति का आरोप:छात्रों की गूंज कार्यक्रम के मैदान आवंटन पर विवाद

युवक ने नाबालिग प्रेमिका के साथ की आत्महत्या:फंदे पर लटके मिले शव; नहीं मिला सुसाइड नोट

देखिए वीडियो, प्रसिद्ध अभिनेता के निधन के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस:मौत की परिस्थितियों की जांच; राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई:प्राचार्य लाखों रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार; कर्मचारी की भूमिका भी जांच के दायरे में

डिप्टी सीएम के 'करीबी' पर इतने करोड़ लेने का आरोप:शराब दुकानों के ठेके दिलाने के बदले मदद का दावा

चलती कार बनी आग का गोला:महाकाल दर्शन करने जा रहा था परिवार; मची अफरा-तफरी

दो हादसे:बाइक भिड़ंत में युवक की मौत; बस की टक्कर से तीन की गई जान

छात्रा की मौत का खुलासा:दोस्त हिरासत में; पूछताछ में किए कई खुलासे

VIP नंबरों का क्रेज:तीन साल बाद फिर इतने लाख रुपए के पार पहुंची इस नंबर की कीमत

CJP के प्रदर्शन से पहले राजधानी में सख्ती:पुलिस ने अनुमति से किया इनकार; कई मेट्रो स्टेशन बंद

भारत-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:सुरक्षा में हाईटेक तकनीक का सहारा; फेस रिकग्नाइजेशन से होगी निगरानी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!