सिरप पिलाने के 10 मिनट बाद मासूम की मौत: हंगामे के बाद डॉक्टर पर एफआईआर; दवा और प्रिस्क्रिप्शन जब्त
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, धार।
14 महीने की मासूम को उल्टी की शिकायत पर अस्पताल ले जाना परिवार को जिंदगीभर का दर्द दे गया। निसरपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर ने बच्ची को उल्टी रोकने की सिरप लिखी। घर पहुंचने के बाद परिजन ने उसे सिरप पिलाई। करीब 10 मिनट बाद बच्ची उठकर रोने लगी और कुछ ही देर में उसकी सांसें थम गईं। बच्ची की मौत के बाद परिजन ने अस्पताल में हंगामा कर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया।
मामले में पुलिस ने डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। सिरप की बोतल और डॉक्टर का प्रिस्क्रिप्शन जब्त किया गया है। मौत की असली वजह पता लगाने के लिए शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद बिसरा जांच के लिए भेजा गया है।
उल्टियां होने पर अस्पताल ले गए थे
हेलादड़ गांव निवासी अविनाश देवके की 14 महीने की बेटी विधि को 7 अगस्त को उल्टियां हो रही थीं। परिजन उसे निसरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जांच के बाद डॉ. प्रिया गहलोत ने बच्ची को उल्टी रोकने के लिए डोम्पेरिडोन सस्पेंशन आईपी सिरप लिखी।
परिजन बच्ची को लेकर घर लौट आए और डॉक्टर की सलाह के मुताबिक उसे सिरप पिलाई।
सिरप पिलाने के बाद रोई, फिर थम गई सांसें
परिजनों के मुताबिक, सिरप पिलाने के बाद विधि सो गई। करीब 10 मिनट बाद वह उठी और जोर-जोर से रोने लगी। इसके कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ गई और उसने दम तोड़ दिया।
घबराए परिजन बच्ची को लेकर वापस अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने अस्पताल में हंगामा करते हुए इलाज में लापरवाही और सिरप की गुणवत्ता पर सवाल उठाए।
बच्ची के पिता अविनाश देवके का दावा है कि कुक्षी सिविल अस्पताल ले जाते समय बच्ची के शरीर पर काले धब्बे दिखाई दे रहे थे और उसकी जीभ भी काली पड़ गई थी।
सिरप और प्रिस्क्रिप्शन पुलिस ने कब्जे में लिए
हंगामे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सिरप की बोतल और डॉक्टर द्वारा लिखा गया प्रिस्क्रिप्शन जब्त कर लिया है। मामले में डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
हालांकि, बच्ची की मौत वास्तव में सिरप के सेवन से हुई या इसके पीछे कोई अन्य चिकित्सकीय कारण था, यह जांच और फॉरेंसिक रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा।
चार सदस्यीय कमेटी करेगी जांच
मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर राजीव रंजन मीणा के निर्देश पर धार सीएमएचओ अनीता सिंगारे ने चार सदस्यीय जांच कमेटी गठित की है।
कमेटी में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अमित अग्रवाल, डॉ. सुभाष बरडे, ड्रग इंस्पेक्टर जितेंद्र पाटीदार और मनावर सीबीएमओ डॉ. चंपा बघेल शामिल हैं।
सीएमएचओ ने बताया कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। कमेटी की रिपोर्ट एक-दो दिन में आने की उम्मीद है। जांच में लापरवाही या किसी की गलती सामने आने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
कुक्षी में हुआ पोस्टमॉर्टम, बिसरा जांच के लिए भेजा
परिजन निसरपुर अस्पताल में पोस्टमॉर्टम कराने के लिए तैयार नहीं थे। इसके बाद शव को कुक्षी सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉ. राजेंद्र मंडलोई और डॉ. राजकुमार पाटीदार ने पोस्टमॉर्टम किया।
मौत की वजह स्पष्ट करने के लिए बिसरा राऊ की फॉरेंसिक लैब भेजा गया है। अब पोस्टमॉर्टम, बिसरा और सिरप की जांच रिपोर्ट से ही यह साफ हो सकेगा कि मासूम की मौत की असली वजह क्या थी।
संबंधित समाचार

1000 बिस्तर के अस्पताल में मरीज की मौत:4 घंटे तक नहीं मिला इलाज; डॉक्टरों-स्टाफ के पीछे भागती रही पत्नी, तड़प-तड़पकर तोड़ा दम

मध्य प्रदेश में 6 महीने टल सकते हैं निकाय चुनाव:सामने आई बड़ी वजह

हजारों लीटर थिनर का टैंकर पकड़ाया:रिहायशी इलाके में चल रहा था भंडारण का खेल; गोदाम और फैक्ट्री की सील

पति के बाद पत्नी भी अनशन पर:नगर निगम गेट के बाहर बैठीं; बोलीं- अधिकारी अपने कर्तव्यों का पालन करें

हेड कॉन्स्टेबल के पति का शव पेड़ से लटका मिला:कपड़ों में मिला सुसाइड नोट; पत्नी ने दर्ज कराई थी पीटने की शिकायत

आश्रम तोड़ने पहुंची जेसीबी का फूलमाला से स्वागत:संत ने दी इतनी जमीन; चौड़ी होगी सड़क

नीलोफर हत्याकांड:30 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली; आरोपी सोशल मीडिया पर स्टेटस लगाकर दे रहा धमकियां, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल

बंद मकान का ताला तोड़कर जेवर चोरी:खिड़की टूटी मिली; दो दिन बाद एफआईआर

एमपी में रविवार को भी खुलेंगे बैंक:इस कारण सरकार ने लिया बड़ा फैसला

डोल ग्यारस में खूनी वारदात:डीजे पर नाचने के दौरान विवाद; युवक की चाकू मारकर हत्या, एक घायल

घाट की ढलान पर भिड़े इतने वाहन:मुंबई-आगरा फोरलेन पर लगा लंबा जाम; टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मची

छेड़छाड़ से परेशान युवती ने की खुदकुशी की कोशिश:आरोपी की धमकी से थी परेशान; अस्पताल से छुट्टी मिलते ही थाने पहुंची

देखिए वीडियो:105 साल पुरानी अखाड़ा जुलूस परंपरा पर विवाद; पुलिस कार्रवाई से नाराज समाजजन

एमपी बीजेपी में बड़ी नियुक्ति:इनको मिली प्रदेश मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी; मुख्यमंत्री से चर्चा के बाद फैसला

विधायक बोलीं गरबे के बाद विधर्मियों के साथ जाती हैं लड़कियां:अगले साल 9 लाख बच्चों को जन्म देती हैं; गैर-हिंदुओं की एंट्री पर रोक लगे

खाद्य विभाग की खाने के तेलों पर बड़ी कार्रवाई:5 ब्रांड के सैंपल जांच के लिए भेजे; लाखों रुपए का स्टॉक किया जब्त

धंसती सड़कों से बाहर आ रहा भ्रष्टाचार:10-15 फीट गहरे गड्ढे ने कर दिया लापरवाह तंत्र की सच्चाई का खुलासा

लोग अपना चेहरा चमकाने के लिए कर रहे भगवान का उपयोग:निगम के अवैध कामों और टैक्स की बर्बादी के खिलाफ पांडेय दंपति का अनशन जारी

झिलमिल झांकियां निकली:कलाकारों ने किया शस्त्र कला का प्रदर्शन

डॉक्टर के सुसाइड अटेम्प्ट मामले में एनएमसी की सख्ती:रैगिंग और मानसिक उत्पीड़न के आरोपों पर मांगी 24 घंटे में रिपोर्ट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!