मुख्यमंत्री ने मां राजराजेश्वरी के दरबार में टेका माथा: सपत्नीक की पूजा-अर्चना; पंचायतन मंदिर का आज करेंगे शिलान्यास
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, खंडवा।
श्रावण मास के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार शाम सपत्नीक तीर्थनगरी ओंकारेश्वर पहुंचे। कोठी हेलीपैड पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री गुरुवार सुबह आचार्य शंकर एकता न्यास के कार्यक्रम में शामिल होंगे और एकात्म धाम परिसर में प्रस्तावित पंचायतन मंदिर का शिलान्यास करेंगे।
हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों ने किया स्वागत
मुख्यमंत्री करीब शाम 6:20 बजे कोठी हेलीपैड पहुंचे। यहां कैबिनेट मंत्री विजय शाह, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, विधायक छाया मोरे, विधायक नारायण पटेल, महापौर अमृता यादव सहित संभागीय आयुक्त भास्कर लक्षकार, आईजी अनुराग, कलेक्टर ऋषव गुप्ता और एसपी अगम जैन समेत अन्य जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
खेड़ीघाट में मां राजराजेश्वरी के दर्शन
हेलीपैड से मुख्यमंत्री सीधे खेड़ीघाट पहुंचे। यहां श्री राजराजेश्वरी त्रिपुर बाला सुंदरी मंदिर में उन्होंने पत्नी के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने मां राजराजेश्वरी से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और कल्याण की कामना की।
इसके बाद मुख्यमंत्री षट्दर्शन संत मंडल अध्यक्ष महंत मंगलदास त्यागी महाराज के आश्रम पहुंचे। यहां उन्होंने संत के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
आज पंचायतन मंदिर का शिलान्यास
मुख्यमंत्री रात्रि विश्राम के बाद गुरुवार सुबह करीब 6 बजे आचार्य शंकर एकता न्यास के कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद एकात्म धाम परिसर में प्रस्तावित पंचायतन मंदिर की आधारशिला रखेंगे।
कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व वाले इस आयोजन में संत-महात्माओं के साथ जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
संबंधित समाचार

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:एक्टिवा की डिग्गी में मिला था मोबाइल; तलाश कर रही थी पुलिस

देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज:तेज प्रेशर से हुआ रिसाव; रहवासियों में मचा हड़कंप, इसी गली में पहले भी हो चुका है हादसा

सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम:प्रदर्शनकारियों की रिहाई नहीं हुई तो करेंगे अनशन

हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच:मंत्री के बंगले के सामने घंटों बैठी रही; 10 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम

कम बारिश से जलसंकट का खतरा:पानी बचाने महापौर पुष्पमित्र भार्गव की शहरवासियों से अपील

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला:बोले; विरोध को जितना दबाएंगे, उतनी ताकत से उठेगी आवाज

गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील:त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त शिकंजा, कई रेस्टोरेंट पर छापे

व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक:तीन रास्ते रहेंगे बंद

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल

गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला:भूमाफिया के पक्ष में आया फैसला; प्रशासन की भूमिका पर सवाल

अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड:रेंज में कर दिया लाइन अटैच

इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान:डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर; विंटर शेड्यूल में शुरू होगी विमान सेवा

पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया:आज से बीएलओ जाएंगे घर-घर

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई:इतने परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त; इतने निलंबित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

भीषण सड़क हादसा:बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!