बदले मौसम ने मांगलिक कार्य वालों की बढ़ाई फजीहत: गर्मी के बीच अचानक हुई बारिश से शादियों का मजा हुआ किरकिरा; खुले में आयोजन करने वाले परिवारों की बढ़ी मुश्किलें
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के कई इलाकों में कल शाम मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। दिनभर की चुभती गर्मी और लू के बाद शाम को अचानक बादल घिर आए और कुछ स्थानों पर तेज बारिश तो कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हुई।
मौसम के इस अनपेक्षित बदलाव ने उन लोगों के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी कर दी, जिनके घरों में शादियां और अन्य मांगलिक कार्यक्रम थे। 26 अप्रैल को बड़ा मुहूर्त होने के कारण शहर के लगभग सभी गार्डन और मैरिज हॉल बुक थे, लेकिन अचानक हुई इस बारिश ने सारी व्यवस्थाएं तहस-नहस कर दीं।
चूंकि गर्मी का असर बहुत ज्यादा था, इसलिए ज्यादातर आयोजकों ने मेहमानों की सुविधा के लिए खुले मैदानों और गार्डनों में कार्यक्रम रखे थे। दोपहर तक लोग गर्मी से बचने के लिए कूलर और पंखों का इंतजाम करने में जुटे थे, लेकिन शाम होते-होते नजारा पूरी तरह बदल गया। अचानक बारिश के कारण खुले में सजाए गए पंडालों और रिसेप्शन की जगहों पर पानी भर गया।
इससे न केवल मेहमानों को परेशानी हुई, बल्कि आयोजकों को भी आनन-फानन में कवर्ड जगहों की तलाश करनी पड़ी। बताया जा रहा है कि शहर के सैकड़ों स्थानों पर रिसेप्शन और खाने की व्यवस्था बारिश की भेंट चढ़ गई। लोगों को उम्मीद थी कि अगले कुछ दिनों तक मौसम साफ और गर्म रहेगा, इसलिए किसी ने भी बारिश से बचाव के इंतजाम नहीं किए थे।
टेंट हाउस और कूलर संचालकों के यहां कूलर की जो भारी मांग थी, बारिश के बाद धरी की धरी रह गई। कई जगहों पर जलजमाव की वजह से शादियों की रौनक कम हो गई और परिवारों को भारी फजीहत का सामना करना पड़ा।
संबंधित समाचार

दूसरों की हाजिरी लेने वाले थानेदार खुद गैरहाजिर:एसपी ने किया निलंबित

हम्मालों के विवाद में पिस रहे किसान:मंडी में तुलाई रुकी तो सड़क पर उतरे अन्नदाता

अस्पताल की पार्किंग सड़क पर:मरीजों के साथ राहगीर भी परेशान; यातायात पुलिस ने की कार्रवाई

स्टेशनरी लेने गई 11 साल की छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप:57 वर्षीय पुस्तकालय संचालक गिरफ्तार

गुना में दर्दनाक सड़क हादसा:दो बाइकों की भिड़ंत में चार लोगों की थमीं सांसें

राज्यसभा चुनाव का विवाद:जवाब देने में आनाकानी पर तीन सांसदों पर हाईकोर्ट ने लगाया जुर्माना

प्रयागराज से जबलपुर तक नशीले इंजेक्शनों की तस्करी:चार हजार इंजेक्शन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

कैंसर पीड़ित कैदी के इलाज में लापरवाही पर हाईकोर्ट सख्त:डीजीपी से एसएसपी तक की कार्यप्रणाली कठघरे में

महिला आरक्षण की आड़ में परिसीमन की तैयारी:विवेक तन्खा ने केंद्र की मंशा पर उठाए सवाल

कॉलेज परिसर में मची अफरा-तफरी:विवाद की वजह तलाश रही पुलिस

शहर में मीट दुकानों की निगरानी का हिसाब कौन देगा:निरीक्षण में मिली अनियमितता तो लगाया ताला

कनाड़िया पुलिस की तत्परता से तीन आरोपी गिरफ्त में:महंगे शौक और नशे के लिए की वारदात

प्रतिबंधित रास्तों पर दौड़ रहे 350 ई-रिक्शा रोक किए डायवर्ट:ड्रोन से भी रखी नजर; नियम तोड़ने वाले चालकों पर कार्रवाई

मंडी शिफ्ट करने की तैयारी:सुविधाओं का अब निगम को आया ख्याल

वीडियो देखिये, योगी के नेतृत्व में उत्तरप्रदेश में भाजपा सरकार की होगी हैट्रिक:मशहूर अभिनेत्री ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जताया जीत का भरोसा

कृष्णबाग मामले में मनोज नागर की भूमिका पर सवाल:मीडिया के सवालों पर अधिवक्ता ने साधी चुप्पी

प्रशिक्षु सिविल सेवा अधिकारियों ने समझा शहर का प्रशासनिक मॉडल:कलेक्टर से मुलाकात कर जानीं स्वच्छता और विकास की व्यवस्थाएं

हत्यारा बेटा तीन दिन के रिमांड पर:मकान मालिक पिता-पुत्र भी गिरफ्तार

बच्चों को फेल करने की धमकी देने वाले प्राचार्य ने मांगी माफी:हॉस्टल में एसडीएम को मिलीं कई अनियमितताएं; कलेक्टर बोले- होगी सख्त कार्रवाई, कांग्रेस ने किया घेराव

मजाक में गाली- विरोध करने पर बाल पकड़कर पीट दिया:बस स्टैंड पर मारपीट का वीडियो वायरल; दो युवतियों पर केस
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!