वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम पूरा होने के बाद ही दिया जाए प्रमाण पत्र: जल संरक्षण को लेकर प्रशासन सख्त
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में पानी बचाने और स्वच्छता को लेकर प्रशासन ने सक्रियता बढ़ा दी है। नगरीय प्रशासन आयुक्त संकेत भोंडवे ने जल संचय जनभागीदारी अभियान की समीक्षा करते हुए कहा कि अब रेन वाटर हार्वेस्टिंग के काम में देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
आयुक्त ने निर्देश दिए कि जो भी नए भवन बन रहे हैं उनमें वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम पूरा होने के बाद ही पूर्णता प्रमाण पत्र दिया जाए। इस अभियान में सरकारी दफ्तरों, बड़े उद्योगों और वेयरहाउस को सबसे पहले अपना काम पूरा करना होगा।
शहर में पानी की बर्बादी रोकने के लिए अब टोटी अभियान शुरू किया जाएगा, जिसके जरिए खुले नलों में टोटी लगाकर व्यर्थ बहते जल को रोका जाएगा। पर्यावरण को बेहतर बनाने के लिए शहर में नगर वन विकसित किए जाएंगे और बारिश के मौसम से पहले पौधारोपण के लिए जगह तय कर ली जाएगी। इस पूरे अभियान में शहर की समाजसेवी संस्थाओं की भी मदद ली जाएगी ताकि आम जनता को जल संरक्षण से सीधे जोड़ा जा सके।
सफाई के मामले में किसी भी स्तर पर ढिलाई न हो
स्वच्छता के मुद्दे पर आयुक्त ने स्पष्ट किया कि स्वच्छता सर्वेक्षण में इंदौर को फिर से नंबर वन पर लाने के लिए निकायों को अपनी पूरी ताकत झोंकनी होगी। सफाई के मामले में किसी भी स्तर पर ढिलाई नहीं देने के निर्देश दिए गए हैं।
बैठक के दौरान निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल, आईडीए सीईओ परीक्षित झाड़े, अपर आयुक्त दिव्यांक सिंह, अपर आयुक्त प्रखर सिंह, अपर आयुक्त अर्थ जैन और अपर आयुक्त आशीष पाठक सहित विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
संबंधित समाचार

भील प्रदेश के लिए चार राज्यों का महासंग्राम:मानगढ़ धाम में जुटेंगे हजारों आदिवासी

नीट यूजी 2026 का रिजल्ट जारी:11.21 लाख अभ्यर्थी क्वालिफाई; पंजाब और हरियाणा के छात्रों ने किया टॉप

पशुपतिनाथ मंदिर की दान पेटियों में 31.40 लाख का चढ़ावा:सात देशों की विदेशी मुद्रा भी मिली; 2026 में दान 1 करोड़ के पार

13वीं मंजिल से गिरी विशाल क्रेन:पार्किंग में मची तबाही; कई गाड़ियां चकनाचूर, एक व्यक्ति गंभीर

शराब पार्टी के बाद निर्माणाधीन फार्म हाउस पर मिला मजदूर का शव:प्रेम त्रिकोण में हत्या की आशंका

होर्मुज के बाद लाल सागर भी बंद हुआ तो वैश्विक ऊर्जा संकट गहरा सकता है:हूती विद्रोहियों को ईरान ने दिया बड़ा संदेश

भगवान श्रीकृष्ण पर टिप्पणी मामले में मौलाना पर एफआईआर:गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन

नाकाबंदी में पुलिस के हत्थे चढ़ा अफीम तस्कर:2.051 किलो अफीम और कार जब्त; सप्लाई नेटवर्क की जांच तेज

शादी से एक रात पहले दुल्हन के गहने लेकर फरार हुई रिश्तेदार युवती:प्रेमी के साथ भागने का आरोप; आरोपियों की तलाश शुरू

अमरनाथ यात्रियों से भरी बस में लगी भीषण आग:47 श्रद्धालु थे सवार; मची चीख-पुकार

प्रेम विवाह के 3 साल बाद रिश्तों का कत्ल:पति ने चाकू से काटा पत्नी का होंठ; मासूम बच्ची को तड़पता छोड़ हुआ फरार

MBBS छात्र ने की आत्महत्या:क्लासरूम में खाई सल्फास की गोलियां; इलाज के दौरान मौत

हाईवे पर भीषण हादसा:डंपर से टकराकर पलटा कंटेनर;बाइक सवार की मौत

यहां बना नया कानून:अवैध धर्म परिवर्तन पर आजीवन कारावास तक की सजा; इतने रुपए तक देना होगा जुर्माना, विवाह होगा शून्य घोषित

निगम का बड़ा फैसला:25 साल की जरूरतों के हिसाब से चमकेगा शहर; नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्यों में लापरवाही स्वीकार नहीं

इंजीनियर पति की हत्या का सनसनीखेज खुलासा:पुलिस का दावा- अफसर पत्नी ने प्रेमी संग रची थी साजिश; शूटर को दी थी चार लाख की सुपारी

सफलता के पथ पर आगे बढ़ता रहे खुलासा फर्स्ट

रथयात्रा के दौरान मची अफरा-तफरी:एक श्रद्धालु की मौत; 200 से अधिक अस्पताल पहुंचे

मोबाइल के चक्कर में गई जान:सूखे कुएं में उतरे युवक की दम घुटने से मौत

'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' अभियान शुरू:जागरूकता रथों को किया रवाना; 15 दिन तक शहरभर में देंगे संदेश
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!