पत्थर से टकराई गाड़ी, मदद के बहाने घेरा और लूट लिया परिवार: चार बदमाशों को पांच-पांच साल की सजा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, धार।
माछलिया घाट में सड़क पर वाहन खराब होने के बाद परिवार को घेरकर लूटपाट करने वाले चार आरोपियों को सरदारपुर न्यायालय ने दोषी ठहराया है। कोर्ट ने सभी आरोपियों को 5-5 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही प्रत्येक पर एक-एक हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है।
पत्थर से टकराई गाड़ी, नीचे उतरा परिवार तो बदमाशों ने घेरा
घटना 21 मई 2025 की रात करीब 1:30 बजे राजगढ़ थाना क्षेत्र के माछलिया घाट में हुई थी। गुजरात के जूनागढ़ निवासी मुकेश अपनी पत्नी, बेटी और दामाद के साथ टवेरा से इंदौर जा रहे थे। माछलिया घाट से पहले पुल पर उनकी गाड़ी सड़क पर पड़े पत्थर से टकरा गई और बंद हो गई। वाहन से तेल भी रिसने लगा।
परिवार के सदस्य गाड़ी से नीचे उतरकर उसे देखने लगे। इसी दौरान करीब छह बदमाश वहां पहुंचे और हथियार दिखाकर परिवार से लूटपाट शुरू कर दी।
महिलाओं के जेवर और 35 हजार रुपए लूटे
बदमाशों ने मुकेश की बेटी से सोने की चेन, कान की बालियां, अंगूठी और पर्स में रखे 35 हजार रुपए लूट लिए। वहीं मुकेश की पत्नी के हाथों से सोने के दो कंगन और कान की बालियां भी छीन लीं।
आरोपी वाहन में रखे पांच बैग भी ले गए। इनमें कपड़े, आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी और मोबाइल फोन सहित अन्य सामान था। वारदात के दौरान महिला और उसकी बेटी को चोटें भी आई थीं।
जंगल से पकड़े गए थे आरोपी
घटना की रिपोर्ट के बाद राजगढ़ पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने माछलिया घाट के जंगल में दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से लूटा गया सामान भी बरामद हुआ था।
जांच पूरी होने के बाद पुलिस ने चालान न्यायालय में पेश किया। मामले की सुनवाई के दौरान पेश किए गए साक्ष्यों के आधार पर कोर्ट ने चारों आरोपियों को दोषी माना।
इन चार आरोपियों को मिली सजा
सरदारपुर न्यायालय ने हमीस पिता फत्तू मछार, मोहन पिता अनसिंह भील, संजय पिता पान सिंह भील और बाल सिंह पिता बेल सिंह भील को दोषी ठहराया।
चारों आरोपी बड़ा मछलिया निवासी हैं। कोर्ट ने सभी को 5-5 साल का कठोर कारावास और एक-एक हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है।
संबंधित समाचार

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!