राजधानी का पानी सेहत के लिए हानिकारक: लैब टेस्ट में हुई बैक्टीरिया की पुष्टि; 4 इलाकों के सैंपल टेस्टिंग में फेल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
इंदौर में दूषित पानी से हुई मौतों का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ है कि अब राजधानी भोपाल के पीने के पानी को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।
पानी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक
दूषित पानी कांड को लेकर प्रदेश से लेकर देशभर में बहस जारी है, इसी बीच भोपाल का पीने का पानी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक पाए जाने से चिंता और गहरा गई है।
पानी में हानिकारक बैक्टीरिया की पुष्टि
यह दावा किसी आरोप-प्रत्यारोप का नहीं, बल्कि लैब टेस्ट रिपोर्ट पर आधारित है, जिसमें शहर के कई इलाकों के पानी में हानिकारक बैक्टीरिया की मौजूदगी की पुष्टि हुई है।
पानी के सैंपल टेस्टिंग में फेल
जानकारी के अनुसार, भोपाल में भूजल आधारित पेयजल स्रोतों से लिए गए पानी के सैंपल जांच में फेल पाए गए हैं। शहर के चार इलाकों में पानी बैक्टीरिया से संक्रमित मिला है, जिनमें खानूगांव का एक क्षेत्र, बाजपेयी नगर का एक क्षेत्र और आदमपुर खंती के दो इलाके शामिल हैं।
इन क्षेत्रों के पानी में बैक्टीरियल संक्रमण मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम अलर्ट मोड में आ गए हैं।
भूजल स्रोतों से जलप्रदाय पर तत्काल रोक
संक्रमण की पुष्टि होते ही नगर निगम ने इन इलाकों में भूजल आधारित जल स्रोतों से पानी की आपूर्ति बंद कर दी है। एहतियात के तौर पर प्रभावित क्षेत्रों में वैकल्पिक जल व्यवस्था की जा रही है, ताकि लोगों को दूषित पानी के संपर्क में आने से बचाया जा सके।
250 इलाकों के पानी की जांच
नगर निगम ने बताया कि 6 जनवरी को शहरभर के करीब 250 इलाकों से पेयजल के नमूने लेकर उनकी जांच कराई गई थी। इनमें से कुछ सैंपल बैक्टीरिया से संक्रमित पाए गए हैं।
स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए नागरिकों को सलाह दी गई है कि पानी को उबालकर ही पीएं, खासकर बच्चे, बुजुर्ग और बीमार व्यक्ति अतिरिक्त सावधानी बरतें।
संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!