बम धमाके से दहली राजधानी: 69 लोगों की मौत; 169 घायल, पूरे शहर में इमरजेंसी लागू
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इस्लामाबाद।
राजधानी एक बार फिर भीषण आतंकी हमले से दहल उठी। शहजाद टाउन क्षेत्र में स्थित तरलाई इमामबाड़े में जुमे की नमाज के दौरान फिदायीन हमलावर ने खुद को विस्फोट से उड़ा लिया।
अब तक 69 लोगों की मौत की पुष्टि
इस हमले में अब तक 69 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि करीब 169 लोग घायल बताए जा रहे हैं। धमाका होते ही इमामबाड़े और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
दूर तक सुनाई दी विस्फोट की आवाज
नमाज के लिए बड़ी संख्या में मौजूद लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। विस्फोट की आवाज दूर तक सुनाई दी।
पुलिस और रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंचीं
हमले की सूचना मिलते ही पुलिस, सुरक्षा एजेंसियां और रेस्क्यू 1122 की टीमें तत्काल घटनास्थल पर पहुंचीं। राहत और बचाव कार्य शुरू कर घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।
PIMS में इमरजेंसी घोषित
डॉन अखबार से बातचीत में एक अस्पताल प्रवक्ता ने बताया कि PIMS के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के आदेश पर अस्पताल में आपातकाल घोषित कर दिया गया है। सभी डॉक्टरों, नर्सों और मेडिकल स्टाफ को अलर्ट पर रखा गया है ताकि घायलों को तुरंत इलाज मिल सके।
पहले भी हो चुका है हमला
गौरतलब है कि, इस्लामाबाद में इससे पहले 11 नवंबर 2025 को भी आतंकी हमला हुआ था। उस समय G-11 सेक्टर में डिस्ट्रिक्ट और सेशंस कोर्ट परिसर के बाहर हुए सुसाइड ब्लास्ट में 12 लोगों की जान चली गई थी।
तीन महीनों के भीतर राजधानी में हुए दूसरे बड़े हमले ने पाकिस्तान की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल जांच एजेंसियां हमले के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी हैं।
संबंधित समाचार

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!