खबर
Top News

झुलसी मां ने बताए थे चार नाम: डाइंग डिक्लेरेशन के बाद भी हत्या का केस नहीं; बेटे की आईजी से गुहार

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

26 जून 2026, 7:06 pm
शेयर करें:
झुलसी मां ने बताए थे चार नाम

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मुझे इन्हीं लोगों ने पेट्रोल डालकर जलाया है..! इलाज के दौरान गंभीर रूप से झुलसी महिला द्वारा दिए गए मृत्यु पूर्वं कथन (डाइंग डिक्लेरेशन) और वीडियो होने का दावा करने वाले परिजन न्याय की गुहार लेकर आईजी की चौखट पर पहुंच गए हैं।

परिजनों का आरोप है महिला की मौत के कई दिन बाद भी नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज नहीं किया गया है, जबकि पहले से जान से मारने की धमकी की शिकायतें भी पुलिस से कर चुके थे।

मृतका गायत्री बैरागी मूल निवासी ग्राम बचखाल, खातेगांव (देवास) हैं। भाजपा से जुड़ी गायत्री गंगा नगर धार रोड पर बेटे विजय और पति नारायण बैरागी के साथ रहती थी। 24 जून को विजय बैरागी आईजी उज्जैन संभाग राकेशकुमार गुप्ता के कार्यालय शिकायत करने पहुंचे।

आवेदन में दावा किया मां का जेठ गोविंग बैरागी और उसके बेटों सदानंद, अजय और अभय से पैृतक संपत्ति को लेकर विवाद था। इसके चलते माता-पिता को लगातार धमकी दी जाती थी। कुछ महीनों से गांव के मकान का निर्माण चल रहा था।

पिता नारायण बैरागी गांव में ही खेत में बने कच्चे मकान में रह रहे थे। 16 जून को मां भी गांव चली गई। 17 जून को मां का जमीन को लेकर जेठ गोविंद बैरागी और उसके बेटों सदानंद, अजय और अभय से विवाद हुआ था। 18 जून अलसुबह जब पिता फ्रेश होने खेत में गए थे।

किसी ने कच्चे मकान में आग लगा दी। मां गायत्री बुरी तरह जल गई। अस्पताल में मां ने जेठ गोविंद और उसके बेटों अजय, अभय और सदानंद को घर पर पेट्रोल डालकर आग लगाकर भागते देखने की बात कही। इसकी वीडियो रिकॉर्डिंग भी हैं।

पुलिस ने नहीं लिया वीडियो
विजय बैरागी का आरोप है उन्होंने डाइंग डिक्लेरेशन की वीडियो रिकॉर्डिंग पुलिस को सौंपना चाहा, लेकिन खातेगांव पुलिस ने उसे विधिवत लेने से इनकार कर दिया। आवेदन में यह भी कहा गया है परिवार के बयान होने के बावजूद हत्या का केस दर्ज नहीं किया गया।

एक महीने पहले जताया था जान का खतरा
परिजनों ने आवेदन के साथ 11 मई की वह शिकायत भी संलग्न की है, जिसमें मृतका के पति नारायण बैरागी ने बताया था उनका बड़े भाई गोविंद और उसके बेटों से संपत्ति का विवाद चल रहा है। आरोपी उनके मकान और जमीन पर कब्जे की कोशिश कर रहे हैं।

मई में पत्नी गायत्री की ओर से एसपी देवास, खातेगांव टीआई और अन्य अधिकारियों को कई लिखित शिकायतें कर मारपीट, धमकाने तथा परिवार की जान को खतरा होने की आशंका जताई थी, लेकिन प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। होती तो यह घटना टल सकती थी।

ये पांच मांगें
विजय बैरागी के मुताबिक आईजी से नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कराने, कथित डाइंग डिक्लेरेशन की वीडियो सहित इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य सुरक्षित कराने, जांच वरिष्ठ अधिकारी या एसआईटी से कराने, थाना पुलिस की भूमिका की विभागीय जांच तथा परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है।

संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त
Top News

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

about 15 hours ago
जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन
Top News

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

about 15 hours ago
गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा
Top News

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

about 16 hours ago
मोमोज को लेकर विवाद
Top News

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

about 16 hours ago
जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय
Top News

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

about 16 hours ago
600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही
Top News

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

about 16 hours ago
दूषित जल कांड मामला
Top News

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

about 16 hours ago
350 करोड़ का प्रोजेक्ट
Top News

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

about 16 hours ago
स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा
Top News

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

about 16 hours ago
निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला
Top News

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

about 17 hours ago
शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई
Top News

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

about 17 hours ago
पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें
Top News

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

about 17 hours ago
तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग
Top News

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

about 17 hours ago
बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल
Top News

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

about 17 hours ago
सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम
Top News

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

about 17 hours ago
पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव
Top News

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

about 17 hours ago
पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या
Top News

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

about 17 hours ago
भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत
Top News

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

about 17 hours ago
नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता
Top News

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 17 hours ago
गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड
Top News

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले

about 17 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!