फर्जी पॉवर ऑफ अटॉर्नी से करोड़ों का खेल: मालिक की मौत के बाद भी नितिन अग्रवाल बेचता रहा जमीन
KHULASA FIRST
संवाददाता

1997 में तैयार मुख्त्यारनामे के आधार पर काटे 1500-1500 वर्गफीट के प्लॉट
2013 में मृत मालिक के नाम से 2020 में टैक्स जमा कराकर कराई रजिस्ट्री
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जालसाज कॉलोनाइजर नितिन अग्रवाल के खिलाफ शिकायतों की फेहरिस्त लंबी हो रही है। पीपलियाहाना में ब्रजेश्वरी हाउसिंग सोसायटी की बृजमोहिनी कॉलोनी में ज्योति राठी के प्लॉट में बड़ा खेल कर चुके नितिन अग्रवाल के खिलाफ विजय नगर थाने में जमीन धोखाधड़ी का एक और केस दर्ज हुआ है। मालिक की मौत के बाद उसकी जमीन का सौदा करने का आरोप है।
आरोप है उसने करीब 26 साल पुराने कथित फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी को हथियार बनाकर जमीन पर कब्जे और बिक्री का खेल किया। इतना ही नहीं, जमीन मालिक की मौत के सात साल बाद उसी के नाम से बने मुख्त्यारनामे के आधार पर नगर निगम में टैक्स भी जमा कराया और प्लॉट की रजिस्ट्री दूसरे व्यक्ति के नाम कर दी।
फरियादी अंकित सवनेर (35) निवासी वेंकटेश विहार, बांगड़दा रोड ने पुलिस को शिकायत की खजराना क्षेत्र के सर्वे नंबर 664/2 की 0.34 हेक्टेयर जमीन के संबंध में उन्हें गीता बोडाना ने मुख्त्यारनामा देकर देखभाल और वैधानिक कार्रवाई के लिए अधिकृत किया था।
उक्त जमीन वर्ष 1995 में राजकीर्ति जैन ने राधीबाई बोडाना और गीता बोडाना को रजिस्ट्री के माध्यम से बेची थी, लेकिन राजस्व रिकॉर्ड में नामांतरण नहीं होने से जमीन राजकीर्ति के नाम पर ही दर्ज रही। 21 मार्च 1997 को नितिन अग्रवाल ने राजकीर्ति जैन के नाम से अपने पक्ष में मुख्त्यारनामा तैयार करवाया।
इसमें राजकीर्ति के हस्ताक्षर उनकी पूर्व रजिस्ट्री के हस्ताक्षरों से अलग हैं और मुख्त्यारनामा फर्जी है। इसी दस्तावेज के आधार पर नितिन अग्रवाल ने जमीन पर 1500-1500 वर्गफीट के प्लॉट बेचना शुरू कर दिए।
मौत के सात साल बाद भी सक्रिय रहा मुख्तारनामा... शिकायत का सबसे गंभीर पहलू यह है राजकीर्ति जैन की 4 फरवरी 2013 को मृत्यु हो चुकी थी। इसके बावजूद नवंबर 2020 में नितिन अग्रवाल ने उसी मुख्त्यारनामे के आधार पर नगर निगम में संपत्ति कर जमा कराया और सर्वे नंबर 664/2 के प्लॉट डी-20 की रजिस्ट्री एजाज अहमद के नाम कर दी।
फरियादी ने इसे फर्जी दस्तावेजों के जरिए किया गया सुनियोजित फर्जीवाड़ा बताया है। अंकित सवनेर के अनुसार राधीबाई बोडाना की वर्ष 2000 में मृत्यु के बाद उनके परिवार ने जमीन से संबंधित चैनल रजिस्ट्री वापस मांगी थी, लेकिन नितिन अग्रवाल ने इनकार कर दिया था।
उस समय छत्रीबाग थाने में शिकायत भी की थी। फिलहाल विजय नगर पुलिस ने शिकायत पर नितिन अग्रवाल के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया है। मुख्त्यारनामे की वास्तविकता, हस्ताक्षरों की पुष्टि, जमीन की रजिस्ट्रियों और बेचे गए प्लॉटों का पूरा ब्योरा जांच में लिया है।
संबंधित समाचार

इंदौर में मिली लाश... नरबलि या हादसा?:मौत से पहले फोन पर कहा- 'मुझे मार डालेंगे'

पीएम स्वनिधि योजना में देश का नंबर-1 शहर:राष्ट्रीय मंच पर इंदौर का सम्मान

ई-रिक्शा चुराकर बैटरियां बेचते:गाड़ी छोड़कर हो जाते रफूचक्कर, पुलिस ने दबोचा

रील में बना सिंघम, पुलिस ने उतारा भूत!:युवक का कार स्टंट, देखने वालों के उड़ गए होश!

MP में महंगी शराब, सस्ती जान...:क्या 36 मौतों के बाद भी नहीं जागा आबकारी सिस्टम?

जब महाकाल और श्रीहरि का होता है दिव्य मिलन:हरि-हर मिलन: उज्जैन में निभाई जाती है अनूठी परंपरा

जेल में बंद छात्र की मौत पर बवाल:शव लेकर सीएम हाउस की ओर निकले परिजन; बोले- इलाज नहीं मिला, पैसे मांगते थे डॉक्टर

पटाखे से बिखर गया छत्ता:250 मेडिकल स्टूडेंट्स पर टूट पड़ी मधुमक्खियां

भाजपा की प्रदेश वित्त समिति घोषित:इन्हें बनाया संयोजक; विधायक और प्रदेश कोषाध्यक्ष को मिली ये जिम्मेदारी

11 हजार रुपए वर्गफीट में जमीन बेचने की तैयारी:छत्रीबाग के सरकारी तिकोने बगीचे पर अवैध निर्माण जारी

महंगाई की कड़वाहट:सुबह की चाय से छिनने लगी मिठास अब शक्कर भी दिखाने लगी

दिलजीत भी मुसलमान थोड़ी है!

भाजपा की प्रदेश अनुशासन समिति घोषित:इन्हें बनाया संयोजक; इन पांच नेताओं को मिली सदस्य की जिम्मेदारी

एमपी में शराब बिक्री के नियम बदले:अब हर खेप के साथ ये होगा जरुरी; इस दिन से लागू होगी नई व्यवस्था

निहत्थे पिता-पुत्र को पीटने वाले आरोपी हुए गिरफ्तार:हमलावर भीड़ की पहचान में जुटी पुलिस

51 किलो फूलों से सजा बाबा का दरबार:दर्शन को उमड़े लाखों श्रद्धालु; जयकारों से गूंजा परिसर

प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष की हुई घोषणा:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी; भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जारी किया नियुक्ति आदेश

एमडी ड्रग्स सप्लाई चेन पर क्राइम ब्रांच ने कसा शिकंजा:राजस्थान से दो गुर्गे गिरफ्तार

पुलिस ने बदमाशों के आगे टेक दिए घुटने:फरियादी ने लगाया बड़े लेन-देन का आरोप; पिस्टल अड़ाकर परिवार को धमकाने का मामला

उद्योगपति हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी को राहत नहीं:दूसरी जमानत याचिका भी खारिज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!