15 वर्षीय किशोरी का शव इतनी बुरी हालत में मिला: चेहरा, पेट, पीठ बुरी तरह झुलसे; हत्या की आशंका
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, देवास।
जिले के खातेगांव क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस के अनुसार एक निर्माणाधीन कॉलोनी के पास 15 वर्षीय किशोरी का जला हुआ शव मिला है।
मृतका की पहचान हुई
मृतका की पहचान निशा बारेला के रूप में की गई है। वह खरगोन जिले के निवासी कैलाश बारेला की बेटी बताई जा रही है। डॉक्टरों से मिली जानकारी के अनुसार किशोरी का चेहरा, पेट, पीठ और हाथ गंभीर रूप से झुलसे हुए हैं। पुलिस के अनुसार यह आशंका है कि किशोरी की हत्या कर उसे जलाया गया है।
मौके पर पहुंची पुलिस
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में यह मामला हत्या का लग रहा है।
सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे
खातेगांव पुलिस के अनुसार मामले की जांच के साथ आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
इस मामले में अभी पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। इसके बाद ही मौत का कारण पता चलेगा। कोई पुरानी रंजिश या अन्य कारण के पहलू पर भी जांच की जा रही है।
संबंधित समाचार

पूर्व CM का गढ़...अस्पताल में नहीं होती डेंगू की जांच:UPSC की तैयारी कर रही अंकिता की डेंगू से मौत

किसान के शव के साथ सड़क पर उतरे परिजन:चार घंटे बाद खुला जाम, पुलिस जांच पर टिकी निगाहें

रात दो बजे आरक्षक को लगी गोली:न हमलावर का पता, न वजह का खुलासा!

क्या डीजीपी कैलाश मकवाना का कार्यकाल तीन महीने बढ़ जाएगा:राज्य सरकार ने भेजा केंद्र को प्रस्ताव

इतिहास की रियासत पर लाखों रुपए खर्च:फिर भी नहीं संवरा राजमहल!

नशे की लत पूरी करने के लिए बना ड्रग्स सप्लायर:गार्डन के पास पुलिस को देखकर भागने लगा आरोपी; घेराबंदी कर पकड़ा

बचपन के मित्र के निधन से दुखी मंत्री मिलन समारोह में नहीं पहुंचे:मौन रखकर दी श्रद्धांजलि; हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में सादगी से हुआ आयोजन, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान

पहले भरोसा जीता, फिर 10 मोबाइल बेचकर रकम लेकर फरार:मार्केट में व्यापारी से धोखाधड़ी; आरोपी गिरफ्तार

ठंड भी रटलेबाजी पर उतारू है...!

घर के बाहर खड़ी कार का कांच फोड़कर भागा बदमाश:आरोपी की तलाश में फुटेज खंगाल रही पुलिस

599 मकानों पर कल से चलेगा बुलडोजर:हाईकोर्ट ने बुलडोजर पर रोक लगाने से किया इनकार

गर्लफ्रेंड को महंगा गिफ्ट देने के चक्कर में पहुंचा हवालात:आईफोन लेकर भागा तो बाजार में हुई धुनाई; व्यापारियों ने पीछा कर पकड़ा, पुलिस ने दर्ज किया चोरी का मामला

9 मकानों-दुकानों के बाधक हिस्सों पर चला बुलडोजर:40 साल पुरानी बसाहट के आगे सड़क विस्तार की राह खुली

वीडियो देखिये, निगम की कचरा गाड़ी ने सड़क को बनाया फिसलन का जाल:धड़ाधड़ गिरे वाहन चालक; हादसे रोकने के लिए सड़क पर डलवाया चूना, यातायात भी मोड़ा

खेतों में तैयार थी फसल:बारिश ने बिगाड़ दिया किसानों का हिसाब-किताब!

थाली में छोड़ गए जूठन, कालू खुद खाने बैठ गए:अन्नकूट में नसीहत बेअसर हुई; तो अपनाया अनोखा तरीका

पानी के लिए सड़क पर उतरे आक्रोशित रहवासी

ब्राउन शुगर लेकर घूम रहे दो तस्कर हुए गिरफ्तार

अहाते बंद तो अब कहीं भी...:खुल रहे शराब की बोतलों के ढक्कन?

बाल विवाह को दी चुनौती, दुनिया में छा गई इस जिले की बेटी:विश्व बाल दिवस पर मशहूर फुटबॉलर ने साझा की संघर्ष की कहानी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!