पेड़ के नीचे बैठा था हथियारों का सौदागर: 13 पिस्टल और 45 कारतूस के साथ दबोचा; 4.72 लाख का सामान जब्त
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, बुरहानपुर।
खकनार पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी साईंबाबा स्कूल के पीछे पेड़ के नीचे अवैध हथियारों के साथ बैठा था। मुखबिर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से 13 हाथ से बनी देसी पिस्टल, एक खाली मैगजीन और 45 जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 4.72 लाख रुपए बताई गई है।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी की पहचान शक्ति सिंह पिता बादल सिंह पटवा के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि वह बड़वानी जिले के ओझर-नागलवाड़ी से अवैध हथियार खरीदने आया था। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि हथियार किससे खरीदे गए थे और इन्हें आगे कहां सप्लाई किया जाना था।
पेड़ के नीचे हथियारों के साथ बैठा था आरोपी
प्रेस कॉन्फ्रेंस में एएसपी प्रदीप शेंडे ने बताया कि खकनार थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि साईंबाबा स्कूल के पीछे एक पेड़ के नीचे एक व्यक्ति अवैध हथियार लेकर बैठा है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 13 हाथ से बनी देसी पिस्टल, एक खाली मैगजीन और 45 जिंदा कारतूस मिले। पुलिस ने उसके पास मौजूद मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया।
4.72 लाख रुपए का सामान बरामद
पुलिस के अनुसार आरोपी के पास से बरामद हथियार, कारतूस और अन्य सामान की कुल कीमत करीब 4.72 लाख रुपए है। एक ही आरोपी से 13 पिस्टल और 45 जिंदा कारतूस मिलने के बाद पुलिस मामले को गंभीरता से ले रही है।
आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने उसे दो दिन की रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान हथियारों की खरीद-फरोख्त से जुड़े लोगों और पूरे नेटवर्क के बारे में पूछताछ की जा रही है।
हथियारों की खरीद और सप्लाई की कड़ी तलाश रही पुलिस
एएसपी प्रदीप शेंडे ने बताया कि पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने हथियार कहां से खरीदे थे और इन्हें आगे किसे सप्लाई करना था। पूछताछ के जरिए अवैध हथियारों की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।
पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी अकेले ही हथियारों की तस्करी कर रहा था या उसके साथ कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल है।
रिश्तेदारों के जरिए संपर्क बनाने की आशंका
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी के कुछ रिश्तेदार खकनार क्षेत्र के पाचौरी और आसपास के इलाकों में रहते हैं। आशंका है कि आरोपी ने इन्हीं रिश्तेदारों के माध्यम से क्षेत्र में संपर्क बनाकर हथियारों की खरीद या सप्लाई की कोशिश की हो। हालांकि, इस संबंध में अभी पुलिस जांच और पूछताछ जारी है।
पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध हथियारों के निर्माण और तस्करी पर रोक लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
संबंधित समाचार

शराब पीने के बाद युवक की मौत का आरोप:परिजनों ने जहरीली होने का जताया शक; जांच शुरू, कांग्रेस ने उठाए सवाल

देखिये वीडियो, 103 साल पुरानी झांकी की परंपरा कायम:खजराना गणेश की पूजा के साथ शुरू हुआ चल समारोह; ड्रोन-सीसीटीवी से की जा रही निगरानी

पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना की तारीख बढ़ी:अब दिन तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

मुख्यमंत्री और उनकी बहन के घर पर चलेगा बुलडोजर:नगर निगम ने लगाया निशान; इस वजह से की जाएगी कार्रवाई

फ्लाईओवर की डेडलाइन निकली:दूसरी भुजा अधूरी; अब इस तारीख से होगा शुरू, दो इंजीनियरों पर कार्रवाई

रेडियम लगी कैप में चोर गैंग का आतंक:वकील के घर से लाखों का माल चोरी

शराब पीने के बाद युवक की मौत:जहरीली शराब का आरोप; कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी

कार सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली:निर्माणाधीन मकान देखने जा रहा था; रंजिश में वारदात की आशंका

कम बारिश:तेज धूप फिर भी हरा-भरा मैदान;15 कुंड आए काम; आसपास के बोरिंग रिचार्ज, दिन में दो बार हो रही ग्राउंड पर पानी की सिंचाई

तस्कर पर बड़ी कार्रवाई:करोड़ों की चल-अचल संपत्ति की फ्रीज; आलीशान मकान और फार्म हाउस भी शामिल

पीएम के साथ महिला की मॉर्फ्ड फोटो पर हाईकोर्ट सख्त:मैटा को तुरंत हटाने का आदेश; सीजेपी से जुड़े चार लोगों को नोटिस

वार्ड में पानी की समस्या पर हुआ बवाल वीडियो वायरल:भाजपा पार्षद कार्यालय में कार्यकर्ता का आम जनता से अभद्र व्यवहार

हाईकोर्ट के आदेश से भी बड़ा हो गया नगर निगम:अवैध होर्डिंग्स हटाने के निर्देश के बावजूद शहर में धड़ल्ले से खेल हादसा हुआ

कांग्रेस के पूर्व पार्षद ने की आत्महत्या:घर में फंदे पर मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

खता भी आपकी थी और खफा भी आप:मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले; ‘मैं अब इंदौर की मीडिया से बात ही नहीं करूंगा’

स्टाफ ने ही दुकान में किया हाथ साफ:5 लाख के कंप्यूटर पार्ट्स चोरी; 4 गिरफ्तार

घाट पर छूट आई मूर्ति घर तक साथ लौट आई वही पुरानी आत्मीयता

बप्पा की पाठशाला:नवम काल्पनिक अवतार; चित्तेश्वर और विक्षेपासुर

नियमितीकरण से रोजगार तक:इस पार्टी के 15 वादे; इसी महीने शुरू होगा सदस्यता अभियान, सरकार को मोहलत

शादी का झांसा देकर युवती से अश्लील वीडियो कॉल:फिर ब्लैकमेल का आरोप; मैट्रिमोनियल साइट पर हुई थी पहचान, आरोपी पहले से शादीशुदा निकला
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!