पुलिस को चकमा देकर जयपुर से लखनऊ भाग गए आरोपी: कार चालक रोहित बरबेले हत्याकांड
KHULASA FIRST
संवाददाता

चार बदमाशों को चिह्नित किया, सभी घरों पर ताले डालकर हो गए फरार
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एरोड्रम थाना क्षेत्र में कार चालक रोहित बरबेले की बेरहमी से हत्या करने वाले आरोपी पुलिस को लगातार चकमा देकर फरार हो रहे हैं। हत्या के बाद आरोपी पहले जयपुर पहुंचे, लेकिन पुलिस टीम वहां पहुंचती, उससे पहले ही वे आगरा होते हुए लखनऊ और बाराबंकी की तरफ निकल गए।
पुलिस की तीन टीमें लगातार आरोपियों का पीछा कर रही हैं। पुलिस हत्या के चार आरोपियों को चिह्नित कर लिया है। पुलिस कल आरोपियों के घरों पर दबिश देने पहुंची तो ताले लटके मिले। दावा है कि जल्द गिरफ्तारी होगी।
एरोड्रम पुलिस के मुताबिक, सुविधि नगर निवासी 32 वर्षीय रोहित पिता लालाराम बरबेले की शुक्रवार देर रात हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद आरोपी आकाश ठाकुर, पिंटू गोस्वामी और उनके साथी रोहित को मृत अवस्था में एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे थे।
वहां उन्होंने पूरे मामले को सड़क हादसा बताने की कोशिश की और अस्पताल में शव छोड़कर फरार हो गए। जब रोहित की पत्नी निकिता अस्पताल पहुंची तो वहां मौजूद गार्ड ने बताया कि कुछ युवक काले रंग की कार में रोहित को लेकर आए थे और जल्दबाजी में वहां से भाग निकले।
इसके बाद पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू की तो हत्या की साजिश और आरोपियों की लोकेशन का खुलासा होता चला गया। पुलिस ने अस्पताल और अन्य जगह के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो दो रोहित को छोड़कर भागते हुए दो आरोपी कैद हुए है।
दोस्तों ने रॉड और डंडों से पीटकर की हत्या
डीसीपी जोन-1 नरेंद्रसिंह रावत के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टरों ने रोहित की मौत सड़क हादसे में नहीं, बल्कि रॉड और डंडों से पीट-पीटकर की गई है। शरीर पर गंभीर चोटों के कई निशान मिले हैं।
पुलिस जांच में सामने आया है कि रोहित को उसके दोस्त पीयूष के माध्यम से बुलाया गया था। सभी आरोपी एक होटल में खाना खाने के लिए जमा हुए थे।
शुरुआती फुटेज में सभी सामान्य दिखाई दे रहे हैं, लेकिन बाद में किसी बात को लेकर विवाद बढ़ा और आरोपियों ने रोहित पर हमला कर दिया।
बेरहमी से पिटाई के बाद उसे अधमरी हालत में अस्पताल पहुंचाकर आरोपी फरार हो गए।
आरोपियों की तलाश में कई स्थानों पर दबिश
हत्या के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी। पहले जानकारी मिली कि आरोपी जयपुर में छिपे हैं। पुलिस टीम वहां पहुंची तो पता चला कि वे आगरा निकल चुके हैं। इसके बाद उनकी लोकेशन लखनऊ और बाराबंकी की तरफ ट्रेस हुई।
अब पुलिस लगातार पीछा कर रही है। इधर पुलिस ने पूछताछ के लिए अतुल शर्मा को हिरासत में लिया है। एडीसीपी सुमित केरकेट्टा, एसीपी विवेक सिंह और टीआई वेदेंद्र कुशवाह ने उससे लंबी पूछताछ की, लेकिन फिलहाल कोई ठोस जानकारी हाथ नहीं लगी है। हालांकि पुलिस अतुल शर्मा की भूमिका की बारीकी से जांच कर रही है।
अतुल शर्मा के थाने पहुंचते ही टैक्सी चालकों ने बांटी मिठाई
एयरपोर्ट टैक्सी चालकों ने बताया कि अतुल शर्मा और उसकी टीम का एयरपोर्ट क्षेत्र में टैक्सी चालकों से मारपीट, गाली-गलौज और धमकाना रोज का काम था।
खुलासा फर्स्ट को कई ड्राइवरों ने बताया कि अतुल शर्मा से परेशान चालक लंबे समय से कार्रवाई की मांग कर रहे थे।
जैसे ही खबर फैली कि अतुल शर्मा पुलिस हिरासत में है, स्टार कैब पार्किंग में टैक्सी चालकों ने मिठाई बांटकर खुशी जताई।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!