11 गवाहों की गवाही, जुर्म साबित: 16 साल की किशोरी से दुष्कर्म में आरोपी को 20 साल की सजा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के मामले में अदालत ने आरोपी पवन (23) को दोषी ठहराते हुए 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। 21वें अपर सत्र न्यायाधीश एवं विशेष न्यायालय, इंदौर ने 11 अगस्त 2026 को मामले में फैसला सुनाया।
नानी के घर जाने के लिए निकली थी किशोरी
अभियोजन के अनुसार, पीड़िता की मां ने 30 अक्टूबर 2024 को द्वारकापुरी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। मां ने पुलिस को बताया कि वह कैटरिंग का काम करती है। 29 अक्टूबर की रात करीब 8 बजे उसकी बेटी नानी के घर जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन वहां नहीं पहुंची।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी आरोपी पवन से करीब एक साल से पहचान थी। घटना वाली रात आरोपी उसे बहला-फुसलाकर गार्डन के पास स्थित अपनी झोपड़ी में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। अगले दिन सुबह आरोपी ने उसे वापस घर भेज दिया।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
पीड़िता की मां की शिकायत पर द्वारकापुरी पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया। मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने अदालत के सामने 11 गवाहों की गवाही कराई और घटना से जुड़े साक्ष्य प्रस्तुत किए।
कोर्ट ने सुनाई 20 साल की सजा
साक्ष्यों और गवाहों के बयानों के आधार पर अदालत ने आरोपी पवन को दोषी पाया। इसके बाद उसे 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई गई। अभियोजन की ओर से मामले की पैरवी की गई, जिसके आधार पर अदालत ने दोषसिद्धि का फैसला सुनाया।
संबंधित समाचार

शराब पीने के बाद युवक की मौत का आरोप:परिजनों ने जहरीली होने का जताया शक; जांच शुरू, कांग्रेस ने उठाए सवाल

देखिये वीडियो, 103 साल पुरानी झांकी की परंपरा कायम:खजराना गणेश की पूजा के साथ शुरू हुआ चल समारोह; ड्रोन-सीसीटीवी से की जा रही निगरानी

पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना की तारीख बढ़ी:अब दिन तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

मुख्यमंत्री और उनकी बहन के घर पर चलेगा बुलडोजर:नगर निगम ने लगाया निशान; इस वजह से की जाएगी कार्रवाई

फ्लाईओवर की डेडलाइन निकली:दूसरी भुजा अधूरी; अब इस तारीख से होगा शुरू, दो इंजीनियरों पर कार्रवाई

रेडियम लगी कैप में चोर गैंग का आतंक:वकील के घर से लाखों का माल चोरी

शराब पीने के बाद युवक की मौत:जहरीली शराब का आरोप; कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी

कार सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली:निर्माणाधीन मकान देखने जा रहा था; रंजिश में वारदात की आशंका

कम बारिश:तेज धूप फिर भी हरा-भरा मैदान;15 कुंड आए काम; आसपास के बोरिंग रिचार्ज, दिन में दो बार हो रही ग्राउंड पर पानी की सिंचाई

तस्कर पर बड़ी कार्रवाई:करोड़ों की चल-अचल संपत्ति की फ्रीज; आलीशान मकान और फार्म हाउस भी शामिल

पीएम के साथ महिला की मॉर्फ्ड फोटो पर हाईकोर्ट सख्त:मैटा को तुरंत हटाने का आदेश; सीजेपी से जुड़े चार लोगों को नोटिस

वार्ड में पानी की समस्या पर हुआ बवाल वीडियो वायरल:भाजपा पार्षद कार्यालय में कार्यकर्ता का आम जनता से अभद्र व्यवहार

हाईकोर्ट के आदेश से भी बड़ा हो गया नगर निगम:अवैध होर्डिंग्स हटाने के निर्देश के बावजूद शहर में धड़ल्ले से खेल हादसा हुआ

कांग्रेस के पूर्व पार्षद ने की आत्महत्या:घर में फंदे पर मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

खता भी आपकी थी और खफा भी आप:मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले; ‘मैं अब इंदौर की मीडिया से बात ही नहीं करूंगा’

स्टाफ ने ही दुकान में किया हाथ साफ:5 लाख के कंप्यूटर पार्ट्स चोरी; 4 गिरफ्तार

घाट पर छूट आई मूर्ति घर तक साथ लौट आई वही पुरानी आत्मीयता

बप्पा की पाठशाला:नवम काल्पनिक अवतार; चित्तेश्वर और विक्षेपासुर

नियमितीकरण से रोजगार तक:इस पार्टी के 15 वादे; इसी महीने शुरू होगा सदस्यता अभियान, सरकार को मोहलत

शादी का झांसा देकर युवती से अश्लील वीडियो कॉल:फिर ब्लैकमेल का आरोप; मैट्रिमोनियल साइट पर हुई थी पहचान, आरोपी पहले से शादीशुदा निकला
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!