सुसाइड केस में बढ़ा तनाव: सीएम हाउस पहुंचे परिजन; मुलाकात की जिद पर अड़े, रिटायर्ड जज और पति पर हो चुकी है FIR
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा की सुसाइड का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। रविवार को ट्विशा के परिजन मुख्यमंत्री से मुलाकात की मांग को लेकर मुख्यमंत्री निवास पहुंच गए और मुख्य द्वार पर खड़े होकर न्याय की गुहार लगाने लगे।
सीएम हाउस के बाहर डटे परिजन
करीब एक घंटे तक परिजन सीएम हाउस के बाहर डटे रहे। मौके पर मौजूद श्यामला हिल्स थाना पुलिस, टीआई और वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें समझाने की कोशिश की। स्टाफ ने परिजनों से उनकी शिकायत लिखित में देने और मुख्यमंत्री तक बात पहुंचाने का आश्वासन भी दिया, लेकिन परिवार सीधे मुलाकात की मांग पर अड़ा रहा।
दहेज प्रताड़ना के आरोप लगाए
दरअसल, 12 मई की रात कटारा हिल्स इलाके में 31 वर्षीय ट्विशा शर्मा ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। परिवार का दावा है कि ट्विशा के हाथ और कान पर चोट के नीले निशान मिले थे, जिससे उन्हें हत्या की आशंका है।
एक साल पहले हुई थी शादी
ट्विशा मूल रूप से नोएडा की रहने वाली थी और करीब एक साल पहले उसकी शादी समर्थ से हुई थी। उसका भाई हर्षित शर्मा भारतीय सेना में मेजर पद पर तैनात है।परिजनों का कहना है कि ट्विशा की मौत शुरुआत से ही संदिग्ध लग रही है।
उनका आरोप है कि हत्या के बाद साक्ष्यों से छेड़छाड़ की गई और मामले को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश हुई। परिवार ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर भी सवाल उठाए हैं।
जांच में जुटी पुलिस
यही वजह है कि पांच दिन बीत जाने के बावजूद अब तक ट्विशा का अंतिम संस्कार नहीं किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और परिजनों की मांग के बाद इस केस पर प्रदेशभर की नजरें टिकी हुई हैं।
संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!