खबर
Top News

मारपीट मामले में भड़का तनाव: देर रात मस्जिद के बाहर जुटी भीड़; किया पथराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले, धारा 144 लागू

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

13 मई 2026, 1:09 pm
शेयर करें:
मारपीट मामले में भड़का तनाव

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी के गौतम नगर इलाके में एक मुस्लिम युवक के साथ मारपीट और कथित धार्मिक टिप्पणियों का मामला तूल पकड़ने के बाद मंगलवार को शहर में तनावपूर्ण स्थिति बन गई।

पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई झूमाझटकी
वायरल वीडियो के विरोध में बड़ी संख्या में लोग ताजुल मस्जिद, पीरगेट और इमामीगेट क्षेत्र में एकत्र हुए। देर रात तक चले प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झूमाझटकी हुई, हालात काबू में करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। एहतियातन पुराने शहर में धारा 144 लागू कर दी गई है।

कार्यकर्ताओं ने युवक की पिटाई कर दी
बता दें कि, 9 मई को गौतम नगर स्थित एक होटल में एक मुस्लिम युवक और हिंदू युवती को हिंदू संगठन से जुड़े कुछ कार्यकर्ताओं ने पकड़ लिया था। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने युवक की पिटाई कर दी।

इस वजह से भड़का मामला
आरोप है कि युवक के साथ दुर्व्यवहार करते हुए उसके चेहरे पर स्याही और गोबर लगाया गया तथा उसे अर्धनग्न अवस्था में पुलिस के हवाले किया गया। इस दौरान आपत्तिजनक धार्मिक टिप्पणियां किए जाने के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए, जिससे मामला और भड़क गया।

कार्रवाई की मांग
घटना के विरोध में मंगलवार दोपहर लोगों की भीड़ ताजुल मस्जिद के बाहर जमा हुई। बाद में शहर काजी सैयद मुश्ताक अली नदवी, विधायक आरिफ मसूद और विधायक अतीक अकील ने पुलिस कमिश्नर संजय सिंह से मुलाकात कर आरोपियों की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की। शाम होते-होते प्रदर्शन ने उग्र रूप ले लिया।

पुलिस ने बैरिकेडिंग कर कई मार्ग बंद किए
प्रदर्शनकारियों ने पुलिस कार्रवाई में देरी का आरोप लगाते हुए एनएसए लगाने, आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद जुलूस निकालने और बुल्डोजर कार्रवाई जैसी मांगें उठाईं। पुलिस ने बैरिकेडिंग कर कई मार्ग बंद किए और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया।

पुलिस ने आंसू गैस का इस्तेमाल किया
मोती मस्जिद क्षेत्र में कुछ उपद्रवियों द्वारा पुलिस पर पथराव किए जाने की भी सूचना है, जिसमें थाना तलैया का एक वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। स्थिति बिगड़ते देख पुलिस ने आंसू गैस का इस्तेमाल किया। इसके बाद पुराने शहर के संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और लगातार गश्त की जा रही है।

दोनों आपसी सहमति से होटल में मिले थे
इधर, पुलिस पूछताछ में युवती ने बताया कि वह पिछले करीब पांच वर्षों से युवक आरिफ खान के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही है और उसके खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहती। युवती ने यह भी स्पष्ट किया कि उसके साथ किसी प्रकार की जबरदस्ती नहीं हुई और दोनों आपसी सहमति से होटल में मिले थे।

स्थिति नियंत्रण में
शाहजहांनाबाद संभाग के एसीपी अनिल वाजपेयी के अनुसार फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। लोगों को समझाइश देकर घर भेजा गया है और पूरे मामले पर पुलिस की कड़ी नजर बनी हुई है।

संबंधित समाचार

देखिए वीडियो, हेड कॉन्स्टेबल के पास मिली करोड़ों की संपत्ति
Top News

देखिए वीडियो, हेड कॉन्स्टेबल के पास मिली करोड़ों की संपत्ति:आय से कई गुना अधिक होने का दावा; दो शहरों में इतने ठिकानों पर लोकायुक्त की रेड

1 minute ago
शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद
Top News

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

about 18 hours ago
कलेक्टर का एक्शन
Top News

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

about 18 hours ago
सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई
Top News

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

about 18 hours ago
INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला
Top News

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

about 18 hours ago
मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम
Top News

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

about 18 hours ago
फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी
Top News

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

about 18 hours ago
न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान
Top News

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

about 18 hours ago
2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी
Top News

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

about 18 hours ago
मां चंद्रघंटा का संदेश
Top News

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

about 18 hours ago
दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल
Top News

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

about 18 hours ago
भक्ति रस में रमा शहर
Top News

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

about 18 hours ago
खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी
Top News

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

about 18 hours ago
प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस
Top News

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

about 18 hours ago
मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प
Top News

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

about 18 hours ago
आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल
Top News

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

about 19 hours ago
पिटती पुलिस टूटता मनोबल
Indore

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

about 19 hours ago
मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी
Top News

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

about 19 hours ago
एचआईवी के इतने नए मामले
Top News

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

about 19 hours ago
बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग
Top News

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

about 19 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!