रोपवे में आई तकनीकी खराबी: हवा में अटकी 300 पर्यटकों की जान; बच्चों-बुजुर्गों में मची दहशत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, श्रीनगर।
जम्मू-कश्मीर के मशहूर गुलमर्ग गोंडोला रोपवे में सोमवार को अचानक तकनीकी खराबी आ गई। रोपवे की सभी केबिन बीच हवा में रुक गईं, जिससे करीब 300 पर्यटक ऊंचाई पर फंस गए। घटना के बाद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
मदद के लिए चिल्लाते दिखाई दिए पर्यटक
कई पर्यटक डर के कारण रोने लगे और मदद के लिए चिल्लाते दिखाई दिए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सबसे ज्यादा घबराहट बच्चों और बुजुर्गों में देखने को मिली। सूचना मिलते ही श्रीनगर से स्पेशल रेस्क्यू टीमें मौके पर रवाना की गईं।
रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
भारतीय सेना, पुलिस, SDRF और प्रशासन ने संयुक्त रूप से बड़े स्तर पर बचाव अभियान शुरू किया। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि सरकार लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और सभी पर्यटक सुरक्षित हैं।
हर पल मॉनिटरिंग की जा रही
उन्होंने लोगों से घबराने की बजाय प्रशासन पर भरोसा रखने की अपील की। वहीं उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बताया कि उन्होंने DGP को मौके पर भेजने के निर्देश दिए हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन की हर पल मॉनिटरिंग की जा रही है।
हर साल आते हैं लाखों पर्यटक
गौरतलब है कि गुलमर्ग गोंडोला एशिया का सबसे ऊंचा और लंबा केबल कार प्रोजेक्ट माना जाता है। यह दुनिया के सबसे ऊंचे रोपवे सिस्टम में शामिल है, जहां हर साल लाखों पर्यटक बर्फीली वादियों का आनंद लेने पहुंचते हैं। घटना के बाद अब रोपवे की सुरक्षा व्यवस्था और तकनीकी रखरखाव पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
संबंधित समाचार

दूसरों की हाजिरी लेने वाले थानेदार खुद गैरहाजिर:एसपी ने किया निलंबित

हम्मालों के विवाद में पिस रहे किसान:मंडी में तुलाई रुकी तो सड़क पर उतरे अन्नदाता

अस्पताल की पार्किंग सड़क पर:मरीजों के साथ राहगीर भी परेशान; यातायात पुलिस ने की कार्रवाई

स्टेशनरी लेने गई 11 साल की छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप:57 वर्षीय पुस्तकालय संचालक गिरफ्तार

गुना में दर्दनाक सड़क हादसा:दो बाइकों की भिड़ंत में चार लोगों की थमीं सांसें

राज्यसभा चुनाव का विवाद:जवाब देने में आनाकानी पर तीन सांसदों पर हाईकोर्ट ने लगाया जुर्माना

प्रयागराज से जबलपुर तक नशीले इंजेक्शनों की तस्करी:चार हजार इंजेक्शन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

कैंसर पीड़ित कैदी के इलाज में लापरवाही पर हाईकोर्ट सख्त:डीजीपी से एसएसपी तक की कार्यप्रणाली कठघरे में

महिला आरक्षण की आड़ में परिसीमन की तैयारी:विवेक तन्खा ने केंद्र की मंशा पर उठाए सवाल

कॉलेज परिसर में मची अफरा-तफरी:विवाद की वजह तलाश रही पुलिस

शहर में मीट दुकानों की निगरानी का हिसाब कौन देगा:निरीक्षण में मिली अनियमितता तो लगाया ताला

कनाड़िया पुलिस की तत्परता से तीन आरोपी गिरफ्त में:महंगे शौक और नशे के लिए की वारदात

प्रतिबंधित रास्तों पर दौड़ रहे 350 ई-रिक्शा रोक किए डायवर्ट:ड्रोन से भी रखी नजर; नियम तोड़ने वाले चालकों पर कार्रवाई

मंडी शिफ्ट करने की तैयारी:सुविधाओं का अब निगम को आया ख्याल

वीडियो देखिये, योगी के नेतृत्व में उत्तरप्रदेश में भाजपा सरकार की होगी हैट्रिक:मशहूर अभिनेत्री ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जताया जीत का भरोसा

कृष्णबाग मामले में मनोज नागर की भूमिका पर सवाल:मीडिया के सवालों पर अधिवक्ता ने साधी चुप्पी

प्रशिक्षु सिविल सेवा अधिकारियों ने समझा शहर का प्रशासनिक मॉडल:कलेक्टर से मुलाकात कर जानीं स्वच्छता और विकास की व्यवस्थाएं

हत्यारा बेटा तीन दिन के रिमांड पर:मकान मालिक पिता-पुत्र भी गिरफ्तार

बच्चों को फेल करने की धमकी देने वाले प्राचार्य ने मांगी माफी:हॉस्टल में एसडीएम को मिलीं कई अनियमितताएं; कलेक्टर बोले- होगी सख्त कार्रवाई, कांग्रेस ने किया घेराव

मजाक में गाली- विरोध करने पर बाल पकड़कर पीट दिया:बस स्टैंड पर मारपीट का वीडियो वायरल; दो युवतियों पर केस
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!